मूंगफली मसाला - नट क्रेकर्स - Masala Peanut Recipe - Nut Crackers Recipe

चटपटे मसालेदार मसाला मूंगफली (Masala Peanut) नमकीन तो है ही, मुझे यह परांठे के रोल में भरकर हल्के नाश्ते के रूप में खाने में भी बहुत अच्छे लगते हैं.
Read - Masala Peanut Recipe - Nut Crackers Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for peanut masala
- मूगफली के कच्चे दाने - 150 ग्राम (1 कप)
- बेसन - 35 ग्राम (1/3 कप)
- पानी - 1/3 कप
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- लालमिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1 पिंच
- तेल - मूंगफली तलने के लिये ( 2 कप)
तले मूंगफली दाने में ताजा मसाला बना कर डालिये
- लाल मिर्च - आधा छोटी चमच्च
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make peanut masala
मूंगफली के दाने निकाल कर साफ कर लीजिये.
बेसन को किसी बर्तन में छान लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को चमचे से गुठलियां खतम होने तक घोलिये, बेसन में सारा पानी डालिये और बेसन के घोल को अच्छी तरह 3-4 मिनिट तक फैटिये और 2 - 3 मिनिट के लिये एसे ही छोड़ दीजिये ताकि बेसन के कड़ अच्छी तरह फूल जांय.

बेसन के घोल में नमक, लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियां पाउडर, बेकिंग सोडा और एक 2 छोटी चम्मच तेल डालिये, मूंगफली मसाला बनाने के लिये घोल तैयार है, मूंगफली के दाने घोल में डाल कर मिला दीजिये.
मूंगफली मसाला तलने के लिये, कढ़ाई में तेल डालिये और गरम कीजिये. हाथ में 7-8 या जितनी मूंगफली आयें, मूंगफली उठाइये और बेसन में लपेटे हुये मूंगफली के दाने एक एक करके, गरम तेल में डालिये, हाथ में फिर से मूंगफली उठा लीजिये और एक एक करके डालिये, एक बार में जितनी मूंगफली तेल में आ सके डाल दीजिये. तेल में मूंगफली के दाने डालने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और धीमी गैस पर मूंगफली की कोटिग ब्राउन होने तक मूंगफली दाने तलिये. धीमी और मीडियम आग पर मूंगफली तलने में 4 - 5 मिनिट तक लग जाते हैं, तले हुये मूंगफली दाने निकाल कर किसी प्लेट में रखिये.

कढ़ाई में और मूंगफली के दाने एक एक करके डालिये और उसी तरह तलिये. सारे मूंगफली दाने इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
तले हुये मूंगफली के दाने में, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर मिलाइये और 1 घंटे तक खुले छोड़ कर, ठंडा होने दीजिये.

मूंगफली मसाला तैयार है, ये एकदम कुरकुरे हो गये हैं. मसाला मूंगफली आप अभी खाइये और बचे हुये मसाला मूंगफली एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 माह तक जब भी आप मसाला मूंगफली (Nut Crackers) खाना चाहें, कन्टेनर से मूंगफली मसाला (Masala Peanut) निकालिये और खाइये.
सावधानी:
बेसन का घोल प्रर्याप्त पतला घोलिये और घोल को अच्छी तरह फैंटिये, बेसन ज्यादा गाड़ा या ज्यादा पतला होने पर या बेसन को अच्छी तरह न फैटने पर मसाला मूंगफली अच्छे कुरकुरे नहीं बनेंगे.
मसाला मूंगफली को पहले मीडियम आग पर और बाद में धीमी आग पर तलिये, तेज आग पर मसाला मूंगफली कुरकुरी नहीं बनेंगी.
Masala Peanut Recipe - Nut Crackers Recipe video in Hindi
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साहिल जी, कर सकते हैं.
निशा: खुशी जी, बेकिंग सोडा इसमें क्रिस्पनैस बढ़ाने के लिये डाला जाता है, आप इसकी जगह बेकिंग पाउडर यूज कर सकती हैं.
निशा: मयूरी जी, इन्हें कच्चा ही यूज किया जाता है.
Nisha ji in par besan ka cover sahi se ni chipak raha he
निशा: जितेंद्र जी, बेसन का घोल ज्यादा पतला हो जाए तो ऎसा हो सकता है.
निशा: वंदना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: कुमकुम जी, मूंगफली भूने बिना ही लेनी है.
निशा: रीतू जी, मसाला मूंगफली को पहले मीडियम आग पर और बाद में धीमी आग पर तलिये, तेज आग पर मसाला मूंगफली कुरकुरी नहीं बनेंगी.
निशा: देवेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रुथविश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I have watch your demonstration for Peanut-items, and feel really I like very much and wish you congratulate with your GOOD health. Regards, Mahmood.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
MAM FIRST TIME AAPKI SITE DEKHA, MAIN CHILLI CHANNA BANANE KE BARE ME KHOJ RAHA THA, TAB AAPKI SITE KE BARE ME PATA CHALA. MAM AGER AAPKO CHILLI CHANNA BANANA AATA HAI TO JORROR MUJHE BATAYE THANKYOU
Mam maine masala nuts banaye jb maine unhe kadhai se nikala tb to wo kurkure the pr 1 hr baad wo kurkure ni rhe. Aisa kyu hua kya ab ye wapas kisi tarike se kurkure kiye ja skte hai?
निशा: रंजना जी, नट क्रेकर्स को तेल आग पर तले जाय तो वे बाद कुरकुरे नहीं रहते या फिर बारिस के मौसम में नमी रहती है और उन्हैं ठंडा होने के बाद खुला ही रहने दिया जाय तो वे नमी लेकर सील जाते हैं, नरम हो जाते हैं.
BESEN KISKA[MATAR YA CHANA]
ANJU YADAV
Thanks mam
निशा: निशु जी, समोसे को बनाकर, आधा घंटे के लिये छोड़ दीजिये, और अब धीमी मीडियम आग पर कुरकुरे होने तक तलिये, समोसे बहुत अच्छे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: निशु जी हां मीठा सोडा और बेकिंग सोडा एक ही हैं.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
U look very elegant.thnx again
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
you make everything easier for every one
निशा: राघवेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, बेकिंग पाउडर कैमीकल है, वेबसाइट पर बेकिंग पाउडर लिखकर इसे सर्च करके इसके बारे में डिटेल जानकारी ले सकते हैं. अमचूर पाउडर कच्चे आम के पल्प को सुखाकर बना हुआ पाउडर है, इसे सब्जी में खट्टा स्वाद देने के लिए बनाया जाता है.
निशा: सौरभ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सावी इसके लिये मूंगफली के कच्चे दाने लिये जाते हैं.
निशा: जिग्नेश जी, कच्चे मूंगफली के दाने ले लीजिये और थोड़ा सा तेल डालकर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये, मसाला मिलाइये बहुत जल्दी अच्छी नमकीन बन जाती है, पोहा तल कर या भूनकर भी इसमें मिलाये जा सकते हैं.
निशा: लक्ष्मी, पानी पूरी की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पानी पूरी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.