बेसनी ग्वार फली - Besan Gwar Phali Fry Recipe - Besan Guwar Phali Fry Recipe

📅 23 मई 2011 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 3.3 (4224)


ग्वार की फली (cluster beans) को थोड़ा सा बेसन डालकर बनाया जाय तो ये सब्जी और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती है. आइये आज हम बेसन की ग्वार फली (Besani Gvar Phali) की सब्जी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besani Gvar Phali

  • ग्वार की फली - 250 ग्राम
  • तेल - 3 -4 टेबल स्पून
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • बेसन - 2 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (छोटी छोटी काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make cluster beans with Chickpea Flour

बेसन वाली ग्वार फली बनाने के लिये, नरम मुलायम ग्वार की फली लीजिये,
ग्वार की फली को अच्छी तरह धो लीजिये, धुली ग्वार की फली और इतना पानी किसी बर्तन में डाल कर उबलने रखिये, फलियां पानी में डूब जायं, ग्वार की फली जब नरम हो जाय तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाली हुई ग्वार की फली को ठंडा कीजिये, एक एक फली को उठाकर, दोंनो तरफ से धागे निकाल दीजिये. ग्वार फली फ्राई होने के लिये तैयार हैं.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, अदरक, हरी मिर्च डालकर मसाले को थोड़ा सा भूनेंगे बेसन डालकर थोड़ा सा भूनेंगे, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को चमचे से चलाते हुये भूनिये, बेसन का हल्का सा कलर बदलने पर, ग्वार की फली, नमक, लालमिर्च और अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालिये, चमचे से चलाकर सारे मसाले के साथ फलियों को मिलाइये और 2 मिनिट तक चमचे चला चलाकर भूनिये. बेसन वाली ग्वार फली की सब्जी तैयार है, आग बन्द कर दीजिये सब्जी में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

बेसन वाली ग्वार फली (Besani Gvar Phali) की सब्जी को प्याले में निकालिये ,Cluster Beans with Gram Flour चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

सावधानी

  • ग्वार की फलियों को उबालते समय ध्यान रखें कि वे ज्यादा उबल कर, अधिक नरम यानि कि मैस न होने पायें, और सख्त यानि कि कच्ची भी न रह जायें.
  • ग्वार फली के लिये मसाला और बेसन धीमी आग पर भूनिये.

Besan Gwar Phali Fry Recipe - Besan Guwar Phali Fry Recipe - Dum Arvi Recipe | Banana Bread Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4224 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

reshunjain
nisha ji aapki batai hui har recipe ko me jaroor try karti hu aur ye mujhe aur husband ko bahut pasand aati hai... aaj naye tarike se gwar falli banani seekhi me ise aaj sham hi banaugi.

GARIMA
निशा जी , सादी ग्वारफली तो कई बार बनाई और बेसनी लौकी , बेसनी तुरई ,बेसनी टिंडा ,बेसनी मिर्चें भी बहुत बार बनाई पर बेसनी ग्वारफली के बारे में तो कभी सोचा ही नहीं..बहुत- बहुत धन्यवाद इस सब्जी को एक नया स्वाद देने के लिए...!!!! ज़रूर बनाउँगी |