दम अरबी - Dum Arvi Recipe | Dum ki Arbi

अरबी कई प्रकार से बनती है लेकिन उबाली हुई अरबी को तल करके इसकी ग्रेवी को हल्की आग में दम देकर बनाई दम अरबी (Dum Ki Arbi Fried Arbi in Gravy) आपको बहुत पसन्द आयेगी.
Read - Dum Arvi Recipe | Dum ki Arbi In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dum Arbi
- अरबी (Colocassia or Taro Root) - 400 ग्राम ( 12-14 मध्यम आकार की)
- टमाटर - 3
- हरी मिर्च - 2 -4
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - 1/4- 1/2 कप
- हींग - 1-2 पिंच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- तेल - अरबी तलने के लिये और सब्जी बनाने के लिये
विधि - How to make Dum Arvi
अरबी को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लीजिये.
अरबी और एक छोटा गिलास पानी कुकर में डाल कर अरबी को एक सीटी आने तक उबाल लीजिये, कुकर का ढक्कन खुलने पर अरबी को निकालिये, ठंडा होने पर छीलिये. छिली अरबी को हथेलियों से दबा कर थोड़ा चपटा आकार दे दीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये, सभी को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिये.
दही को भी फैट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, अरबी को गरम तेल में डालिये, 4- 5 अरबी तेल में डाल दीजिये और हल्की ब्राउन होने पर निकाल कर प्लेट में रखिये, सारी अरबी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

तरी के लिये 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर कढ़ाई से सारा तेल निकाल लीजिये, गरम तेल में अजवायन और हींग डालिये, अजवायन भुनने पर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, टमाटर का पिसा मसाला डालिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे, फैटा हुआ दही डाल कर, मसाले को 2 मिनिट और भून लीजिये.
भुने मसाले में तली अरबी, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालिये और 2 मिनिट भूनिये, 1 गिलास पानी डालिये, और इसे अच्छी तरह से ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 10 मिनिट तक दम दीजिये.
दम अरबी (Dum Arब्i) बन चुकी है, सब्जी में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
स्वादिष्ट दम अरबी को परांठा, चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
पारंपरिक रूप से लोग अरबी में दम देते समय पकाने वाले बर्तन के ढक्कन को गूंथे हुये आटे से बन्द कर देते हैं ताकि इसकी भाप बाहर न निकले लेकिन यदि आपके पैन का ढक्कन अच्छी तरह फिट हो जाता है तो आप इसे बिना गूंथे हुये आटे से बन्द किये भी बना सकते हैं.
सुझाव:
यदि आप प्याज खाते हैं तो एक प्याज और 3-4 लहसन की कली को बारीक काट कर, अजवायन भुनने के बाद कटी प्याज और लहसन डालिये, प्याज के हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर दम अरबी बना लीजिये.
Dum Arvi Recipe | Dum ki Arbi video - Dum Arvi Recipe | Dum ki Arbi Recipe Video
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Bahut lazwab swad aaya he, great recipe. Me aapki har recipe try karta hu.
Thanks
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
This recipe is very tasty. I just made it
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, आपको रेसिपी पसंद आई इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शहज़ाद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: असरा जी, धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, किसी भी सब्जी में दही डालने के लिये, दही फ्रिज से निकाल कर बाहर रख कर मिक्सर से मथ लीजिये, सब्जी में उबाल आने के बाद थोड़ा दही डालें चमचे से चलाते रहें, फिर से उबाल आने के बाद फिर थोड़ा दही डालें और चलाते रहें, उबाल आने दें, इस तरह थोड़ा थोड़ा दही डालना और उसे चलाते रहने से दही बिलकुल नहीं फटता.
निशा: ललिता जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें सही बनने लग जाती हैं.
निशा: माया जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार से अरबी को बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज जिस तरह की अरबी आप पसन्द करें, दिये हुये तरीके से बनायें, जिनको अरबी पसन्द आती है, उन्हैं अरबी की सब्जी अच्छी लगती है, आप बहुत अच्छी सब्जी बनायेंगी.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
me aapki har recipi try karti hu bhot testy hoti hai aaj me firse ye try karne jaa rahi hu-thanks.
निशा: आफरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, 1 सीटी लगानी है और गरम तेल में ही तलनी है.
निशा: भाव्या जी, कम तेल घी से बने खाने खायें, मिठाइयां खाना एकदम कर दीजिये, खाने की मात्रा को भी कन्ट्रोल करें, रोजाना व्यायाम करें, 3 महिने के अन्दर आप अवश्य ही अपने आप में फरक देखेंगी.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, दही को फ्रिज से निकाल कर बाहर रख लीजिये ताकि वह नार्मल तापमान पर आ जायें, दही को फैंटे और थोड़ा सा डालें और सब्जी को चलाते रहें जब तक कि उसमें उबाल अच्छी तरह न आ जायें, इसी तरह थोड़ा थोड़ा दही डालते हुये सब्जी को लगातार चलाते हुए पकाएं, अच्छी तरह उबाल आने पर नमक डालें, दही बिलकुल नहीं फटता.
b'coz they call me it
thank's a lot
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता जी, आप अरबी को बिना उबाले भी बना सकती हैं.
Nisha Mam,
Use of curd with tomato is mandatory or anyone single is sufficient.
If butter is used instead of Curd, this curry becomes more tasty.Isn't it Mam?
निशा: डा. निरजन जी, बटर का स्वाद तो लाजवाब होता ही है.
aabki sbhi repice bhut hi bdiya hoti h mam thanks
I just tried this recipe yesterday night for dinner and it was very good. Thanks for the recipe :) :)
निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
can I use onion in gravy of arabi
निशा: प्रिया जी, अवश्य कर सकते हैं.
Twsdghnbfhjn
Thanks mam
Thanx mam, arbi ki sbji mere hsband ko bahut pasand h but mujhe lgta h ye unhe aur b tasty lagegi ...
Kya nimbu ka use kar sakte hai
if you dip the boiled arbi in "Besan ka ghol", before frying, it will not mix with grevi and will taste better. Instead of using Dahi, you can use "Imli ka ras", it will taste better............
निशा: अभिनव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिजू जी हां किया जा सकता है.