चंदिया Chandiya Recipe

चंदिया त्यौहारों के दूसरे दिन बनाई जाती है. शादी विवाह में भी वधू के आने पर चंदिया बनाई जाती है. जब अधिक मीठा और तला हुआ खाने से आपका पेट परेशान हो लेकिन आपका मन कुछ मजेदार खाने को करे तो आप चंदिया बना सकते हैं.
चंदिया छिलका वाली उरद की दाल से या धुली उरद की दाल से बनाई जाती है, लेकिन छिलका उरद दाल से बनी चंदिया ज्यादा स्वादिष्ट होती है. आइये चंदिया बनाना शुरू करते हैं.
Read this recipe in English - Chandiya Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredientas for Chandiya
उरद छिलका वाली दाल - 250 ग्राम (2 कप)
नमक - स्वादानुसर (एक छोटी चम्मच)
हींग - 1/6 छोटी चम्मच
तेल - चंदिया तलने के लिये
विधि - How to make Chandiya
उरद की दाल को साफ कीजिये, धोइये और पानी में 4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से छिलके उतारने के लिये: कोई गहरा बर्तन लीजिये, दाल को हाथों से अच्छी तरह मलिये, मली दाल के बर्तन में पानी भरिये, बर्तन को हिला कर छिलके तैरा कर ऊपर कीजिये, बर्तन को एक ओर तिरछा करके पानी गिराइये, पानी के साथ छिलके निकल जाते है (साबधानी के लिये पानी को छलनी में गिरा सकते हैं, ताकि कभी दाल गिरे तो भी छलनी में ही रहेगी). छिलके हटा कर अलग बर्तन में डालते जाइये, फिर से दाल को हाथ से मलिये और दाल के बर्तन में पानी भरिये, बर्तन को हिलाइये, छिलके ऊपर आने पर, बर्तन को तिरछा करके पानी गिराइये और छिलके हटाइये, इस तरीके से दाल जब तक धोते रहना है तब तक कि दाल से सारे छिलके न निकल जायें.

धोई हुई दाल को बिना पानी डाले मोटी मोटी पीस लीजिये. पिसी दाल को बड़े बर्तन में डालिये और खूब फैटिये. इतनी दाल से लगभग 20-25 चंदिया बन जायेंगी.
एक बड़े बर्तन में 1 लीटर पानी निकालिये, नमक और हींग डालकर घोलिये, इस पानी में चंदिया को डुबाकर रखना है.
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. एक कटोरी पर रूमाल या सूती कपड़ा डालकर, रूमाल या कपड़े से कटोरी को कवर करते हुये, पीछे की ओर खींच कर, टाइट करते हुये पकड़ लीजिये. दूसरी कटोरी में आधा कटोरी पानी भर कर रख लीजिये.

कटोरी पर लगे कपड़े को पानी लगाकर भिगोइये, उरद की फैटी हुई दाल से थोड़ी सी दाल निकालिये, कटोरी पर कपड़े लगे भाग पर रखिये, उंगली को पानी में भिगोकर, उंगली की सहायता से दाल को चपटा पतला गोल फैलाइये, चंदिया को 2 1/2 इंच व्यास या कटोरी के व्यास के बराबर बड़ा कर लीजिये. उंगलियों की सहायता से चंदिया को कटोरी के कपड़े पर से हटाकर सीधे हाथ पर रखिये और गरम तेल में डालिये. दूसरी, तीसरी चंदिया भी कटोरी के ऊपर इसी तरह बनाइये और गरम तेल में डालिये.
चंदिया को पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. ब्राउन तली हुई चंदिया नमक के पानी में डालिये. दूसरी और चंदिया चंदिया बनाइये, कढ़ाई में डालिये, ब्राउन होने तक तल कर निकालिये और नमकीन पानी में डालिये. सारी चंदिया इसी तरह बनाकर तल कर नमकीन पानी में डालकर डुबाकर रख लीजिये.
जब चंदिया पानी में फूल कर नरम हो जांय तब इन्हें निकालिये. नरम स्वादिष्ट चंदिया चाट मसाला और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kisi NE sach kha he Ki agar aapne kuch acha khana khaya he to aapka din bhi acha jaega
Manoj and bhawna
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe apki ye website bahut pasand hai aap bahut achhe tarike se receipe banana batati hain. Mai apki site roj hi dekhti hoon. Itne achhe receipe batane ke liye Thnak you.
निशा: गरिमा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजिता, धन्यवाद.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद प्रिया
निशा: प्रिंसी, जी हाँ.
निशा: मौसुमी, पेय कालम में सूप की रैसिपी देखी जा सकती है.
Sorry, Jaldime main aap ko 'Hi' kahena bhool gayaa. Aaj paheli baar hi to main aapke is blog pe koi comment likh rahaa hun.Saayad hi koi aisaa din gayaa ho ki maine aapki Website check nahin ki ho. Aap ki ye mahenat vaakai main kaabile taarif hai. Recipes likhnekaa avam oose samajhaanekaa aapkaa tarikaa vaakaee main bahoothi achhaa hai. Saari ki saari chijein bahoot hi manbhaavan hoti hai avam use banaa daalne ki bahoot hi besabri hooaa karati hai. Sukriyaa.
God bless you.
निशा: प्रवीन, धन्यवाद.
Hai ki nahin?
निशा: प्रवीन जी, दही बडा की गुझिया और चन्दिया में बस थोड़ा सा ही स्वाद का फर्क होता है.
निशा: अर्चना जी, सुझाव के लिये धन्यवाद
Chandiya is usually prepared post any festival or in marriages after when the bride enters the house. Chandiya can be made when you want to make some special for your family which is not much sweet in taste and yet desirable.
Chandiya is made with chilka urad dal or dhuli urad dal. But chandiya made with chilka urad dal is tastier. Lets start making Chandiya today.
Ingredientas to make Chandiya
Chilka Urad Dal - 250 gms. (2 cup)
Salt - 1 tea spoon or according to the taste
Heeng - 1/6 tea spoon
Oil - to fry chandiya.
Method - How to make Chandiya
Wash Urad dal and soak it for 4 hours in the water.
How to peel the urad dal: Take a deep pan, rub the dal well with hands and pour water in the pan. Shake the pan a little and you will see that the skin of the dal will float over the water. Tilt the pan a little and strain the water so all the skin of the dal gets strained away with the water. You can also use a strainer so that the dal do not fall away with the skin. Strain away the skin and collect it in another bowl. Now again rub the dal with the hands, pour water in the pan, shake the pan, let the skin float upwards and strain the water. This way the dal in the pan will clear out and all the skin will strain away with water.
Grind the soaked dal without water, put it into a pan and whisk it well. You will be able to make 20-25 chandiya with this quantity of dal.
Take 1 ltr water in a big pan and put salt and heeng into it. This water is used to dip chandiya into it.
Take a pan and heat oil into it. Take a small bowl and cover it with a handkerchief or a clean cloth. Tighten the cloth by pulling it hard from the corners. Take some water in an another small bowl.
Wet the cloth with a little water, put some whisked urad dal over the cloth, dip your finger in the water and spread the mixture with the help of the finger into a thin flat disc. Spread chandiya into 2 1/2 circular shape or equivalent to the shape of the bowl. Now with the help of your fingers put chandiya in your palms and put it into heated oil. Prepare all the chandiya in the same manner.
Fry the chandiya till it gets light brown in colour. Put the fried chandiya into salt water. On the other hand prepare more chandiya by frying it in the pan till it turns light brown in colour and put them also in the salt water. Repeat the steps with all the other chandiya.
When chandiya rises in the salt water and becomes tender, take them out and serve them by sprinkling chat masala and with chutney.