मीठा चीला - Sweet Cheela Recipe

चीला को आप उत्तर भारत का दोसा भी कह सकते है. यह नमकीन होता है और मीठा भी. कम तेल में बना चीला एक स्वादिष्ट नाश्ता तो है ही, आप इसे अपने बच्चे के टिफिन में भी रख सकते हैं.
मीठे चीला गुड़ और चीनी दोंनो से बनाये जा सकते हैं, लेकिन आज हम ये मीठे चीला गुड़ डाल कर बना रहे हैं.
Read - Sweet Cheela Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Cheela
- गेहूं का आटा - 350 ग्राम ( 3 कप)
- गुड़ - 125 ग्राम (2/3 कप गुड़ के टुकड़े)
- तेल या घी
विधि - How to make Sweet Cheela
मीठे चीले किसी भी तरह के तवे पर बनाये जा सकते हैं. यदि तवा नानस्टिक है तो आप इसमें मीठे चीले और भी अधिक आसानी से बना सकती हैं.
आटे को छान कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये.
गुड़ को किसी बर्तन में डालिये, 3 कप पानी के साथ आग पर गरम होने के लिये रख दीजिये, गुड़ घुलने पर धीमी आग पर गुड़ को पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
गुड़ के पानी को ठंडा होने पर छलनी से छान लीजिये. छने आटे में गुड़ का पानी डालिये और आटे को हाथ से इस तरह घोलिये कि आटे में गुठलियां न पढ़े. आटे के घोल को पकोड़े के घोल से पतला रखना है, और पानी की आवश्यकता हो तो डाला जा सकता है. अब इस घोल में एक टेबल स्पून तेल डालकर, घोल को अच्छी तरह फैट लीजिये, तैयार घोल को ढककर, 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये. चीले बनाने के लिये घोल तैयार है.

तवा आग पर गरम होने के लिये रखिये. तवे पर तेल की 2-3 बूंदे डालकर तवा को कपड़े से पोंछ लीजिये.
एक बड़ा चमचा घोल भरकर तवे पर डालिये, उसी चमचे की सहायता से, जल्दी से घोल को पतला, 10-12 इंच के व्यास में तवे पर फैलाइये (चीला दोसे की तरह ही तवे पर फैलाया जाता है). चीला के चारों ओर थोड़ा सा तेल डालिये और थोड़ा सा तेल चीला के ऊपर भी डालिये. एक चीला के लिये 2 छोटी चम्मच तेल पर्याप्त है.
मीडियम आग पर चीला को सिकने दीजिये. ऊपरी परत का कलर बदल कर गहरा हो जाय और निचली परत ब्राउन सिक जाय, तब चीला को कलछी से किनारे को उठाते हुये पलटिये और दूसरी ओर सिकने दीजिये. दूसरी ओर हल्की चित्ती आने पर चीला को उतार कर, किसी प्लेट में अल्यूमीनियम फाइल या किचन नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. इसी तरह सारे चीला बनाकर प्लेट में लगाकर रख लीजिये.
ठंडे या गरम स्वादिष्ट मीठे चीला, चटनी, अचार, मटर आलू की गाड़ी सब्जी और दही के साथ परोसिये और खाइये.
बच्चों के टिफन में ये नाश्ता आप तुरन्त बनाकर, फ्राई आलू मटर के साथ या जैम या मीठे अचार के साथ रख सकते हैं.
- 4 सदस्यों के लिये,
- समय - 50 मिनिट
Sweet Cheela Recipe video
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Yeh recipe dekhke man khush ho gaya aur thoda emotional bhi. kyoki meethe chile mere bachpan ki priya cheez thi jo me lagbhag roz khati thi.
Me bhi ab banati hu apne bete ke liye magar mujhse utne soft aur patle cheele nahi bante jo meri mummy banaya karti thi.
inhe soft aur patla kese banaya jaye please bataiyega.
Thank you Nisha ji.
निशा: अर्पिता जी, दिये हुये इन्ग्रीडियेन्ट डालकर बैटर तैयार कीजिये, नानस्टिक तवा गर्म कीजिये, तवा ज्यादा ठंडा और ज्यादा गरम न हो, तवे पर तोड़ा सा तेल या घी लगा कर नेपकिन पेपर या कपड़े से पोंछ लीजिये, बैटर तवे पर डालकर चमचे से पतला फैलाइये, चारों ओर तेल डालिये, मीडियम आग पर निचली सतह पर ब्राउन होने तक सिकने दीजिये आप अच्छा चीला बना लेंगी.
निशा: धन्यवाद एवं आभार.
mam aapki sari recipe mujhe bhut hi achi lagi aur is recipe se bhi mujhse sweet chilla bhut hi testi bane thank you mam
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, सूजी के भी मीठे चीले बना सकते हैं.
mem I like ur all recipies.... Bt mem jab Maine cheela bnaya to vo hard ho gya khaskar uske kinare or agar jldi utara tawe se to kachha rh gya aesa kyu hua mem... Plz rply
निशा: देविका जी, मीठे चीले के लिये घोल में चावल का आटा मिलाया जा सकता है, लेकिन फ्रूट साल्ट मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
madam i have tried many of your dishes
that were fantastic and every one loved that
I am waiting for ur reply
निशा: प्रीती, जी हां मैं पेटिज बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मोना, चीला थोड़ा मोटा बन जाय तब वह एसा ही दिखता है, बैटर गाढ़ा होने से चीला मोटा बनता है.
निशा: डिम्पल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीत, अगर आप नानस्टिक तवा ले लेंगी तो ये प्रोब्लम नहीं होगी, धन्यवाद.
निशा: विधु, इन्हैं बनाना बहुत ही आसान है, दिये हुये इन्ग्रीडियेन्ट डालकर बैटर तैयार कीजिये, नानस्टिक तवा गर्म कीजिये, तवा ज्यादा ठंडा और ज्यादा गरम न हो, तवे पर तोड़ा सा तेल या घी लगा कर नेपकिन पेपर या कपड़े से पोंछ लीजिये, बैटर तवे पर डालकर चमचे से पतला फैलाइये, चारों ओर तेल डालिये, मीडियम आग पर निचली सतह पर ब्राउन होने तक सिकने दीजिये और अब पलटिये चीला नहीं टूटेगा, आप अच्छा चीला बना लेंगी.
निशा: मनीषा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, माल पूआ की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, उन्हैं बनाना बहुत आसान है, आप सर्च बटन पर माल पूआ लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, धन्यवाद.
ek aur asan tareeka ye hai ke yahan south india mein dosa zyada use kiya jata hai yahan par pehle method se tawa grease karke half cut onion ko tave par ghoomaya jata hai isse aapka batter nahi chipkega ye aap dosa mein try kar sakti ho ya utapam mein. incase meethe cheele mein onion ka smell pick kar liya to sawad bigad sakta hai :) all the best
Maine chini ke cheele banaye the . Bahut hi achchhe bane the . mere bete ko bahut pasand aaya aur wo kahata hai ki mummy daily lunch mein yahi diya kariye. Thanx.
निशा: अनुपमा, बेटे को मीठे चीले पसन्द हैं, तब सप्ताह में 1-2 बार तो बनाकर दीजिय, धन्यवाद.
main chahti hu ki aap bachhon ke tiffin ke liye kuch achhe recipe bhi hamen batayen jo khane me paustic or dekne me bachhon ko lubhawni lage........please.
maine meethe cheele bana ke dekhe the, pata nahi kya kami rah gayi wo tave per dalne ke baad uthre hi nahi, tave per hi chipak gaye wo bhi bahut buri tarah se, jabki maine tave per cheela dalne se pahle kafi lagaya tha or dalne ke baad bhi kinaro ke charo taraf, lekin phir bhi nahi uthre, kya kami thi usme, jabki besan ke cheele me aaram se bana leti hu, maine usme kasa hua nariyal or soaf milayi thi kahi us wajah se to problem nahi hue ... ghol bhi lagbhag theek tha , aap bataye kya kami thi taki me dobara try kar saku, kya tava non sticy hi hona chahiye, mera tava nonsticy nahi tha ? per besan ke to uttar jate hai aaram se.... plz bataye ki kya kami thi ?
निशा: प्रिंसी, तवा अच्छी तरह गरम होने चाहिये, तवा पर तेल लगाकर चारों तरफ चिकना कीजिये, तवा अधिक गरम हो तब चीला डालने के बाद, आग कम कर दीजिये, चीले नहीं चिपकते , हो सकता है कि पहला चीला चिपक जाये लेकिन बाद में चीले नहीं चिपकेंगे, ठंडे तवे पर चीला चिपकता है. खाने बनाते समय आग पर आग को ध्यान में रखें. नानस्टिक पर ये चीला बनाने में आसानी होती है.
निशा:
same i m feeling for this one
there is one more variation in this normally here "gud" is not available in plaenty so i tried sugar and i put ltl fennel also in cheela batter it enhances the taste ..
thankx
निशा: लीना, बेसन से नमकीन चीले बनते हैं.