बघारे बैगन - Baghare Baingan Recipe

चाहे आप बैंगन की सब्जी पसन्द करते हों या नहीं लेकिन मूंगफली, तिल ,नारियल और खड़े मसालों की ग्रेवी में महकते स्वादिष्ट हैदराबादी बघारे बैंगन (Bagara Baingan) आपको बहुत पसन्द आयेंगे.
Read - Baghare Baingan Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bagara Baingan
- बैंगन - 500 ग्राम
- मूंगफली के भुने छिले दाने - 2 टेबल स्पून
- तिल - 2 टेबल स्पून
- खसखस - 2 टेबल स्पून
- नारियल पाउडर - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- इमली पल्प - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - सब्जी बनाने और बैंगन तलने के लिए
विधि - How to make Baghare Baingan
कढ़ाही में तिल डालकर हल्का सा ब्राउन और चटखने तक भून लीजिये. खसखस के दाने भी साथ में डालकर भून लीजिए. दोनों के भुनने के बाद, नारियल पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए.
इन मसालों को मूंगफली के दानों के साथ मिक्सी में पीस लीजिए.
बैंगन के डंठल काटकर हटा दीजिए. फिर, बैंगन को नीचे की तरफ से इस तरह 2 कट लगाइये कि बैंगन डंठल की ओर से जुड़े रहें.

बैंगन तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. इसमें बैंगन डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए. इन्हें 70% ही तलें. तले हुए बैंगन को प्लेट में निकालकर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में 3 टेबल स्पून तेल डालिए. गरम तेल में हींग जीरा डाल दीजिए. जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, पिसा हुआ मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न दिखने लगे.
मसाला भुन जाने के बाद, इसमें 1 कप पानी डाल दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला और इमली का पल्प डालकर लगातार चलाते रहिए. इसके बाद, बैंगन डालकर मिक्स कीजिए और सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 10 मिनिट तक पकने दीजिए ताकि बैंगन के अन्दर सारे मसाले का स्वाद भर जाय.
बैंगन की सब्जी पकने पर इसमें हरा धनिया डाल दीजिए. बघारे बैंगन (Baghare Baingan) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये. इस सब्जी को चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
Baghare Baingan Recipe video
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you Nisha Mam.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नैन्सी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ऎसी बहुत सी रैसिपी देख सकती हैं.
Baghare baigan mai kachcha nariyal dala jata hai ya sukha nariyal
निशा: अर्चना जी, इसमें सूखा नारियल का उपयोग किया गया है.
निशा: सुजाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, इसके लिये छोटे बैगन ही चाहिये होंगे.
निशा: शमा जी, थोड़ी लाल मिर्च और गरम मसाला डाले तो खटाई कम हो सकती है, और उबाले हुये आलू भी इसमें मिलाकर खट्टापन कम किया जा सकता है.
निशा: फरहा जी, चीनी डालना आवश्यक नहीं है, चीनी डालने से बैगन मीठे नहीं बल्कि ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.
निशा: निशा: शाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Onion daalna hai ki nahi,
Onion ka kisi bhi biryani ya or sabji me paryog nahi hota hai kiya,
aap kahi pe bhi isske bare me nahi likhe hai.
निशा: रिजवान जी, बिना ओनियन के भी खाना बहुत स्वादिष्ट बनता है, अगर आप चाहें तो ओनियन डाल सकते हैं, सब्जी के लिये जिस समय तेल में जीरा भूना गया है उस समय 1 प्याज बारीक कटी हुई या 3-4 लहसन की कली बारीक काट कर डाल कर हल्की गुलाबी होने तक तल लीजिये, बाकी बिलकुल इसी तरह मसाला डालकर सब्जी बना लीजिये.
निशा: अबोली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपाली, इसके लिये वेबसाइट पर आर्टीकल दिया है, सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर आर्टीकल सर्च किया जा सकता है और आर्टीकल से डिटेल जानकारी ले सकते है.
निशा: नमित, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति, सब्जियों और दालों को बनाने का तरीका दिया हुआ है, बस इतना ध्यान रखना है, सब्जी या दाल जिसके लिये आप मसाले भून रहें हैं, वह अच्छी तरह से भूना जाय, मसाला जले न और एकदम कम भुना न रहे, नमक ज्यादा न हो पह्ले थोड़ा कम ही डालें, बाद में टेस्ट करके एडजेस्ट कर लीजिये, इतना ध्यान रखने पर सब्जी या दाल जो भी आप बना रहे हैं बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: नवनिता, बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: जोयस, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी हा आप एसा कर सकती है, इमली के पानी को भी बिलकुल इमली पल्प की ही तरह यूज करना है.
निशा: प्रियंका, भरवां बैगन की रेसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रिचा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आराधना, मैं बहुत जल्दी कोशिश करुंगी