बघारे बैगन - Baghare Baingan Recipe

चाहे आप बैंगन की सब्जी पसन्द करते हों या नहीं लेकिन मूंगफली, तिल ,नारियल और खड़े मसालों की ग्रेवी में महकते स्वादिष्ट हैदराबादी बघारे बैंगन (Bagara Baingan) आपको बहुत पसन्द आयेंगे.
Read - Baghare Baingan Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bagara Baingan
- बैंगन - 500 ग्राम
- मूंगफली के भुने छिले दाने - 2 टेबल स्पून
- तिल - 2 टेबल स्पून
- खसखस - 2 टेबल स्पून
- नारियल पाउडर - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- इमली पल्प - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - सब्जी बनाने और बैंगन तलने के लिए
विधि - How to make Baghare Baingan
कढ़ाही में तिल डालकर हल्का सा ब्राउन और चटखने तक भून लीजिये. खसखस के दाने भी साथ में डालकर भून लीजिए. दोनों के भुनने के बाद, नारियल पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए.
इन मसालों को मूंगफली के दानों के साथ मिक्सी में पीस लीजिए.
बैंगन के डंठल काटकर हटा दीजिए. फिर, बैंगन को नीचे की तरफ से इस तरह 2 कट लगाइये कि बैंगन डंठल की ओर से जुड़े रहें.

बैंगन तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. इसमें बैंगन डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए. इन्हें 70% ही तलें. तले हुए बैंगन को प्लेट में निकालकर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में 3 टेबल स्पून तेल डालिए. गरम तेल में हींग जीरा डाल दीजिए. जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, पिसा हुआ मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न दिखने लगे.
मसाला भुन जाने के बाद, इसमें 1 कप पानी डाल दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला और इमली का पल्प डालकर लगातार चलाते रहिए. इसके बाद, बैंगन डालकर मिक्स कीजिए और सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 10 मिनिट तक पकने दीजिए ताकि बैंगन के अन्दर सारे मसाले का स्वाद भर जाय.
बैंगन की सब्जी पकने पर इसमें हरा धनिया डाल दीजिए. बघारे बैंगन (Baghare Baingan) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये. इस सब्जी को चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
Baghare Baingan Recipe video
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रुपा, धन्यवाद.
निशा: अंकिता, आइस क्रीम की कुछ रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
mujhe our meri family ko ye bahut pasand aya
nisha ji
main aap se puchna chahti thi ki agar baigan ke badle hum karele me yeh masaala daal ke bana sakte hai? ya test waisa nahi aayega.
thank u.
निशा: शवाना, बना सकते हैं, उस सब्जी में करेले का स्वाद आयेगा, आप बना कर देखिये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये, धन्यवाद.
kala til use kar sakti huun...
निशा: जी प्रिया, आप काले तिल यूज कर सकती हैं.
निशा: रश्मि, जी हां खसखस को छोड़ दीजिये.
निशा: किरन, धन्यवाद.
निशा: रश्मि,जी हां आप लम्बे बैगन को इसी तरह तल कर,तैयार मसाले में डालिये और बघारे बैगन बना लीजिये.
निशा: दर्शी, आप सर्च बटन पर भरवां बैगन लिखकर रैसिपी देख सकती हैं, रैसिपी पहले से वेवसाइट पर दी गई है.
निशा: कविता, अमचूर भी डाल सकते हैं, लेकिन इमली डालने से स्वाद और बैगन का कलर थोड़ा अलग आता है.
निशा: मंजू जी, सरसों पीले रंग और काले रंग की बड़े गोल दाने होती है जबकि राई गहरी महरून रंग की छोटे दाने होते हैं.
निशा: सुषमा, मैं लिखना है़. याद दिलाने के लिये धन्यवाद.
निशा: आम्बली, आप पनीर 1 किग्रा. और मटर 2 किग्रा. लेकर सब्जी बना लीजिये.