Methi Dhebra Recipe- Gujarati Methi na Dhebra Recipe in Hindi - મેથી ના ઢેબરા

📅 26 जनवरी 2011 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 4.1 (4848)


ढेबरा कढ़ाई में पूरी की तरह तल कर या तवा पर परांठे की तरह सेक कर, दोंनो तरह से बनाया जाता है. आपको जिस समय जिस तरीके से सुविधा लगे उस तरीके से गुजराती मैथी ढेबरा (Gujarati Methi Na
Dhebra) बना डालिये.

सर्दियो के मौसम में हरी मैथी और बाजरे का आटा बाजार में मिलता है. हरी मैथी (Fenugreek Leaves) न मिलने पर कसूरी मैथी (Kasoori Methi) भी डाल सकते हैं. सर्दियों में यह लजीज गुजराती मैथी ढेबरा (Gujarati Methi Dhebra) बनाकर जरूर खाइये.

Read : Methi Dhebra Recipe- Gujarati Methi na Dhebra Recipe in English

Ingredients for Gujarati Methi Dhebra

  • बाजरे का आटा - 250 ग्राम (2 कप)
  • गेंहूं का आटा - 175 ग्राम (1.5 कप)
  • सूजी - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
  • मक्के का आटा - 50 ग्राम (1/3 कप)
  • हरी मैथी पत्तियां - 2 कप
  • तिल - एक टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • खट्टा दही - 200 ग्राम (1 कप)
  • गुड़ - 1 छोटी चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टूकड़ा
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल - ढेबरा तलने के लिये

विधि - How to make Gujarati Methi Dhebra

बाजरा का आटा, गेहूं का आटा, सूजी और मक्के का आटा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये.

मैथी की पत्तियां धोइये और पानी हटाकर बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धोइये, बीज हटाकर बारीक काट लीजिये. अदरक को छीलिये और पेस्ट बना लीजिये. दही में गुड़ अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.

आटे के बीच में जगह बनाइये,गुड़ मिला दही, 1 टेबल स्पून तेल और सारे मसाले डालिये, सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी की सहायता से पूरी बनाने जैसा आटा गूथ लीजिये. गुथे आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.

आधा घंटे बाद गुथे आटे को अच्छी तरह मसल कर ठीक कीजिये. अब इस आटे से छोटी छोटी(एक नीबू के बराबर) लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये.

कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. एक लोई उठाइये, तेल या सूखे आटे की सहायता से गोल, थोड़ा मोटी, 3 इंच व्यास की पूरी बेलिये और गरम तेल में डालिये. कलछी से दबा कर ढेबरा को फुलाइये और पलट कर दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ढेबरा को बास्केट या प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर निकाल कर रखिये. दूसरा ढेबरा बेल कर इसी तरह गरम तेल में डालिये, एक बार में 2-3 ढेबरा डालकर, ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे लोइयों से इसी प्रकार सारे ढेबरा बना कर तैयार कर लीजिये.

तवे पर ढेबरा बनाने के लिये, तवा आग पर रख कर गरम कीजिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा आटा तोड़कर लोई बनाइये, तेल या सूखे आटे की सहायता से 5-6 इंच के व्यास में गोल परांठे के जैसा पतला बेलिये. बेला हुआ ढेबरा गरम तवे पर डालिये और तेल लगाकर दोनों तरफ पलट कर अच्छी तरह ब्राउन होने तक सेक कर निकाल कर डलिया या प्लेट में रखिये. ठंडा होने पर ढेबरा कैसरोल में रख लीजिये.

ढेबरा को अचार या चटनी के साथ खाइये, आप ढेबरा के साथ आलू मटर मसाला सब्जी भी बना सकते हैं इस सब्जी के साथ ढेबरा का स्वाद लाजबाव लगता है.

ढेबरा को फ्रिज में रख कर 5 - 6 दिन तक खाया जा सकता है. फ्रिज में रखा ढेबरा (Gujarati Methi Dhebra) निकालिये और गरम कजिये और खाइये.

  • 4-5 सदस्यों के लिये,
  • समय - 1 घंटा

Methi Dhebra Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (4848 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sayara
Apki methi debra recepi bot pasand ai aur ghewu ke aate wali koi achi recepi bheje jisme menda na ho

निशा: सायरा जी, धन्यवाद. आप मेरी वेबसाइट ओर यूट्यूब चैनल पर गेहूं के आटे से बनी बहुत सी रेसिपी देख सकती हैं.
yogita
Hi mam. .vo Methi ke dhebra mai agar makke ka atta na dhale to..?
निशा: योगिता जी, कोई बात नहीं, बिना मक्के का आटा डाले भी ढेबरा बनाये जा सकते हैं.
yogita
Hi mam. ..Thanks for the your recipe. ...awaom ...Thanks

निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
renu sawle ahir

This recipe very nice.......sirf wheat flour se nahi bna sakte kya? plzzz ans. My que.


निशा: plyush jI, ये मिक्स आटे से बना ढेवरा है, आप सिर्फ गेहू के आटे से भी इसे बना सकते हैं.
meenakshi agrawal
Nisha mam apki recipe maine try ki bhut hi achi bni lekin wo 1 din sw jyada nh chlti dahi ki jgh aur gudh ki jgh aur kya use kr skte h kya ap mujhe btayenge
Sapna R. Mishra
Gud ki jagh sugar kitni maatra me use kar sakate hain
निशा: सपना जी, शुगर भी गुड़ के बराबर ले लीजिये.
Palvi
agar gud nahi dalna chahe toh?
निशा: पल्लवी जी, गुड़ नहीं डालना चाहती तो नहीं डालें, ढेवरा अच्छे बनेंगे.
dimpy vaishnav
mam kya ye khasti recipe hai
Anuradha Agarwal
hello nisha ji,

dhebra me til istemal krna zaruri hai kya ?
निशा: अनुराधा जी हां तिल का बहुत अच्छा स्वाद आता है.
rajender singh chef
gujarati food recipe
jasmeet kour saluja
Hello Nisha ji kya main methi dhebra ka paratha banane ke liye ghee ka use kar sakti hu. Kyuki maine life me oil wala paratha nhi khaya hai. I dont like oil paratha..please rpy urgent ..
निशा: जसमीत जी, अवश्य कर सकती है.
priya
aatte mai aisa kya dale taki fry karte waqt oil kam absorb ho ?
निशा: प्रिया, आटे में कुछ भी डालने की आवश्यकता नहीं हैं, तेल अच्छा गरम हो तब तलें, अधिक तेल एब्सोर्ब नहीं होगा.
priya
nishaji kya hume sooji kachi dalni hai ya bhunj ke?
निशा: प्रिया, सूजी कच्ची लेनी है.
Gujarati Recipes
it is my favorite travel recipes.
with tea and sukhibhaji...
Gujarati Recipes
it is my favorite travel recipes.
with tea and sukhibhaji...
saumya
hello aunty ji,
kya gehu,besan suji ar makke ka combination use kar sakte h........to kitni quantity lege sbki............
निशा: सौम्या जी हां अवश्य कीजिये.
sweta
maine kal banaya mere husband ko bahut hi pasand aya n mujhe v jabkin mere husband ko fried chije pasand nai fir v ..realy i like your receipes..
निशा: स्वेता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mitali Patil
Hi nishaji, aap mujhe Dudhi ke theple (paratha) ke reciepe bata sakati hai?
निशा: मिताली में जल्दी ही कोशिश करूंगी
janvi multani
koi simple method h
nitima
can we used palak instead of methi
निशा: नितिमा, जी हां आप पालक भी यूज कर सकती हैं.
Ayushi
Itna achhi recipe ko aap logo ne methi dhebra name kyon rakha hai name change kijiye.
Manisha
Nishaji, can i use besan instead of makke da atta?

निशा:
मनीषा, बेसन डाला जा सकता है, लेकिन मक्का के आटे का स्वाद कुछ अलग होता है.
Parul
Hi Nishaji,
i have only wheat atta and besan right now and always (living outside india so other attas r not always easily available).so pls tell me atta proportion that i can take.pls reply soon.

निशा:
पारुल, आप 3 कप गेहूं का आटा और 1 कप बेसन ले लीजिये.
manju
thanks nishaji i made dhebra now all puffs properly.thanksssssssssssss.

niharika
Hi Nishaji,khakhra or fafda ki ek recepi hoti hai kya,agar nahi to plz khakhra ki recepi kya hai plz bataye.

निशा:
निहारिका, फाफड़ा की रैसिपी आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं. खाखरा भी होते हैं.
manju
thanks nishaji
manju
hi nishaji,itried dhebra three four times taste was nice but dhebra does puff please tell me the reason.please reply soonnnnnnnnnnnn.

निशा:
मंजू, आटे को गूथ कर आधा घंटा रखा रहने दें, शुमिल शुमिल कर चिकना करें, तेल को पर्याप्त गरम होने दें (पर्याप्त गरम तेल में आटे का कोई टुकड़ा डालने पर, आटे का टुकड़ा तुरन्त तैर कर ऊपर आ जाता है, ढेवरा तेल में डालने से पहले गरम तेल को टैस्ट करें).
Dipiks
Nishaji mere ghar me bahut sara dalda ghee rakha hai. plz mujhe bataye use use kaise karu, kunki kuchh bhi fry karne baad wo chipak jata aur khane me muh me ata hai.plz plz plz.

निशा: दीपिका, डालडा का यूज तो चीजों को फ्राई करने, मठरी, शकरपारे या स्वीट बनाने या पूरी तलने में किया जाता है लेकिन आपको इसका स्वाद ही नहीं पसन्द आ रहा है, फिर तो आपको ही सोचना हो कि इसे खतम करना है. मैं नमकीन चीजें रिफाइन्ड और स्वीट बनाने के लिये देशी घी का स्तेमाल करती हूँ.
meenakshi gangwar
nisha ji agar main bajre ki jagah jowar ka aata use karun to chlaega??

निशा:
मीनाक्षी, आपआप बाजरे की जगह ज्वार की आटे का प्रयोग भी कर सकती हैं.
priya
is it alright if i use gehu ka atta instead of bajre ka atta and makki ka atta?

निशा: प्रिया, जी हां गेहूं के आटे और सूजी से भी अच्छा स्वाद आयेगा.