गुजराती कढ़ी - Gujarati Kadhi Recipe

गुजराती कढ़ी, (Gujarati Kadhi) पकोड़े वाली कढ़ी से थोड़ी पतली होती है. करी पत्ता और सरसों की महकती ये कढ़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है और बनाने में एकदम आसान है.
Read this recipe in English - Gujarati Kadhi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gujarati Kadhi
- दही - 400 ग्राम (2 कप)
- बेसन -- 80 ग्राम (आधा कप)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - आधा छोटी चम्मच
- मैथी के दाने - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हींग - 2-3 पिंच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 ( बारीक काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस किया(एक छोटी चम्मच पेस्ट)
- नमक - स्वादानुसार ( 1 1/2 छोटी चम्मच)
- गुड़ या चीनी - एक छोटी चम्मच
- साबूत लाल मिर्च - 2
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( छोटा छोटा कटा हुआ)
विधि - How to make Gujarati Kadhi
दही थोड़ा खट्टा और फुल क्रीम हो तो कढ़ी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
बेसन को छानिये, दही और बेसन को मिलाकर मिक्सर में फैट लीजिये. दही और बेसन के घोल को किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, दही से तीन गुना (1.2 लीटर या 6 कप) पानी इस घोल में डालकर मिला दीजिये. कढ़ी बनाने के लिये घोल तैयार है.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, सरसों, मैथी के दाने डालिये(आग धीमी रखिये). जीरा, मैथी भुनने पर करी पत्ता, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल कर मिलाइये, हल्का सा भूनिये.

भुने मसाले में कढ़ी का घोल डालिये. तेज आग पर कढ़ी में उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. कढ़ी में उबाल आने के बाद चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये, कढ़ी में नमक और चीनी डाल कर मिला दीजिये, आधा हरा धनियां और लाल मिर्च भी कढ़ी में डाल दीजिये, कढ़ी को धीमी आग पर 15 मिनिट तक पकने दीजिये.
कढ़ी बन गई है, कढ़ी को प्याले में निकालिये. कढ़ी को सजाने के लिये, छोटी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक चौथाई छोटी चम्मच जीरा डाल कर तड़्काइये, आग बन्द कर दीजिये, साबुत लाल मिर्च और 1-2 पिंच पिसी लाल मिर्च डालिये. तड़के को कढ़ी में डालिये और बचा हुआ हरा धनियां भी कढ़ी (Gujarati Kadhi) में डालकर मिला दीजिये.
गरमा गरम गुजराती कढ़ी चावल या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनिट
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
m.com ko follow Karti hu thanking you.
निशा: नीता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
aap ki recipe bahot achi hoti hai
Thank u
for these recipes
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
आप recipe को हिन्दी में बहुत ही बढ़िया ढंग से बताती हैं।
निशा: राजकुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: tnvitnvi ji, वेबसाइट कई प्रकार की दाल की रेसिपी उपलब्ध है, आप जो भी दाल बनाना चाहती है, सर्च बटन पर लिखें और रेसिपी का वीडियो भी देख सकती हैं, और मै भी दाल में कम ही मसाले यूज करती हूँ, मिर्च अगर आप और कम करना चाहें तो अपने हिसाब से कम कर सकते हैं, आप अवश्य ही अच्छी दाल बनायेंगी.
निशा: प्रशांत जी, जी हां फाफड़ा के साथ परोसी जाने वाली चटनी कढ़ी अलग है, वेबसाइट पर उसकी रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर फाफड़ा चटनी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Is kadhi me pakode nahi dal sakte hain
निशा: अंजली जी, ये कढ़ी बिना पकोड़े के ही बनती है. कढ़ी पकोड़ा रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कढ़ी पकोड़ा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Neha on 02 august.2015 22:20:10pm ,namaste nisaji mujhe aapke wbsite bohot aachi lagti he .aap ka batane ka method v bohot aacha lagta he .mujhe koi v recipie sikhna hota he toh me aapke wbsite me hi jati hun.me bohot sari recipies aap se hi sikhi hun thnks a lot.
lots of luv..... shweta Tyagi
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: खुशबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, सांबर रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रीती, दाल और कढ़ी में करी पत्ता बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन दक्षिण भारत में अधिकतर सब्जी में इन्हैं डालकर बनाया जाता है.
निशा: मधु जी, आप वेबसाइट पर दी गई रेसिपी पढ़िये और वीडियो देखिये और ढोकला बनाइये, आप फूला हुआ ढोकला बना सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निभा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी, मैं सिन्धी कढ़ी लिखने की कोशिश करूंगी.
Regaards
निशा: किरन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशा, बहुत बहुत धन्यवाद.