पफ पेस्ट्री – Puff Pastry Recipe – Homemade Puff Pastry Recipe

घर में बनी पफ पेस्ट्री (Homemade Puff Pastry) बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं. शाम के समय गरमा गरम चाय के साथ ये पेस्ट्री आपको बड़ी अच्छी लगेंगी.
यदि आपके आस पास पफ पेस्ट्री उपलब्ध हो तो बाजार से इन्हें ला सकते हैं या फिर आसानी से घर पर ही पफ पेस्ट्री शीट्स बना सकते हैं. यदि घर पर पफ पेस्ट्री शीट्स बना रहे हैं तो अधिक पफ पेस्ट्री शीट्स बना कर फ्रिज में रख लीजिये और आवश्यकतानुसार उपयोग करते रहिये. घर पर पफ पेस्ट्री शीट्स बनाने की विधि यहां है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Puff Pastry
- पफ पेस्ट्री शीट्स
- अन्दर भरने के लिये आलू मटर, पनीर या मेवा के टुकडे
विधि - How to make Puff Pastry
पफ पेस्ट्री आप मनचाही भरावन भरकर बना सकते हैं.
- आलू मटर की पेस्ट्री के लिये - उबले आलू और मटर को नमक, हरीमिर्च, अमचूर और गरम मसाला डाल कर थोड़े से तेल में फ्राई कर लीजिये.
- पनीर की पेस्ट्री के लिये - पनीर के बड़े टुकड़े को चाट मसाले से लपेट कर या पनीर के छोटे छोटे टुकड़े करके चाट मसाला मिला कर पेस्ट्री के अन्दर भर सकते हैं.
- मेवा की पेस्ट्री के लिये - काजू किसमिस काट कर भरते हैं.
यदि पफ पेस्ट्री शीट्स आपने फ्रीज की हुई हैं तो आप इन्हें आठ दस घंटे पहले फ्रीजर से बाहर निकाल कर रख दीजिये या फिर आप इन्हें तुरत फुरत माइक्रोवेब में डिफ्रोस्ट भी करके प्रयोग कर सकते हैं.
पफ पेस्ट्री शीट्स लीजिये और अपना मन पसन्द मिश्रण (आलू मटर का) या पनीर का या मेवे का कुछ भी भरिये और किनारों से पानी लगाकर चिपका लीजिये. सारे पेस्ट्री भर कर तैयार कर लीजिये और बेकिंग ट्रे में लगाकर बेक करने रखिये.

ओवन को 230 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये, ओवन के अच्छी तरह गरम होने के बाद पेस्ट्री की ट्रे ओवन में लगाइये और 20 मिनिट के लिये ओवन सैट कर दीजिये.
20 मिनिट के बाद पेस्ट्री को पलटिये और ओवन को फिर से 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. अब ओवन को 160 सेग्रे. तापमान पर सैट कीजिये और पेस्ट्री को कुरकूरी करने के लिये 10-12 मिनिट के लिये लगा दीजिये. सुनहरी सुनहरी कुरकुरी पेस्ट्री तेयार है.
पेस्ट्री के अन्दर आलू या पनीर है तब तो आपको ये पेस्ट्री जल्दी ही खतम करनी होगीं. मेवा वाली पेस्ट्री आप 4-5 दिन रख कर खा सकते हैं.
Puff Pastry Sheets Recipe video
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इसे फ्रिज में ही रखना है.
निशा: सुजाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आप किसी भी ओवन में पेस्ट्री शीट को यूज करके डिश बना सकते हैं.
निशा: साईं जी, पफ पेस्ट्री को बेलते समय फ्रिज में रख कर पूरा समय का ध्यान रखना होता है, बेक करते समय भी पहले ओवन पूरी तरह गरम हो, तापमान पर्याप्त हो, इनमें से कोई भी कारण हो सकता है कि पफ पेस्ट्री अच्छी तरीके से न बनें, उसमें लेयर्स न बनें. पेस्ट्री शीट को डीप फ्रीज में रखना है.
Mam, hmm issko Normal microwave mein bna sakte hain
निशा: नेहा जी, इसे नार्मल माइक्रोवेव में नहीं बना सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पफ पेस्ट्री बना लीजिये.
kya hum khari ko pressure cooker m bana sakte hai .aur kaise?
क्या करना चाहिए ??
निशा: वैभव जी, पप पेस्ट्री अच्छी तरह पफ हो जाये उसके लिये तापमान थोड़ा अधिक होना चाहिये, 200 डि.से.पर बेक किया जा सकता है, लेकिन पफ सोफ्ट कम बनेंगे.
निशा: रोशनी जी, ओवन को दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये और 4-5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट होकर तैयार हो जायेगा.
निशा; निधि, पफ पेस्ट्री शीट बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: रितु, किया जा सकता है.
निशा: रेखा, पफ पेस्ट्री के लिये बटर ज्यादा अच्छा है.
निशा: रोशनी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रात्यूष जी इसके लिये ओवन होना आवश्यक है.
निशा: प्रिया, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन ले सकती है, और अधिक जानकारी के लिये वेबसाइट पर दिया गया आर्टीकल माइक्रोवेव खरीद रहे हैं, पढ़ सकती हैं.
Mam ye recipe without microwave ke nahi bane sakti hai..
निशा: लक्ष्मी ये ओवन में ही बन पाती है.
निशा: यादविन्दरजी, माइकोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह काम करता है, उसमें स्टील के और किसी भी मैटल के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: यदविन्दर जी माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर इसे बनाया जा सकता है.
निशा: निश, व्हाइट बटर डाल सकते हैं, यलो बटर में नमक है, इसे डाल रहे हें तो आटे में नमक मत मिलाइये.
निशा: जाहिदैन जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सीमा,220 तापमान की वजह से इतना फर्क नहीं आयेगा, पेस्ट्रीशीट को बनाते समय थोड़ा ध्यान रख लीजिये, मैं जल्दी ही इसका वीडियो बनाने की भी कोशिश करतीं हूं
निशा: मीनलजी, पफ पेस्ट्री शीट में मक्खन कम डाला गया हो या फिर कम तापमान पर बेक की जाय तब वह सख्त हो सकती हैं.
निशा: प्रिया, पफ पेस्ट्री को ग्रिल मोड पर नहीं बना सकते हैं.
thanks for recipe!!! i have prepared pastry...and it was yummy. i prepared sheet as your method and then baked it first at grill and then i kept it for convection mode for 5 min....and it was crunchy and yummy....thanks!!!!!