थोपा – Thopa Recipe

थोपा बहुत ही कम तेल से बनने वाला परम्परागत नाश्ता है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं इसके आसपास के राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में खाया और पसंद किया जाता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thopa
- बेसन - 100 ग्राम (1 कप)
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम (स्वादानुसार)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग 1-2 पिंच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरा धनियां - कतरा हुआ एक टेबल स्पून
विधि - How to make Thopa
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. हरी मिर्च धोकर, बीज हटाकर, बारीक काट लीजिये. अदरक छीलकर, धोकर, बारीक काट लीजिये. एक थाली में घी लगाकर चिकना करके रख लीजिये.
कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर हल्का गरम कीजिये, तेल में बेसन डालिये और लगातार चलाते हुये, बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
भुने हुये बेसन को तीन गुने पानी (600 ग्राम) में घोलिये, बेसन में पानी थोड़ा थोड़ा डालिये और चमचे से चला चला कर बेसन को घोलिये, बेसन में गुठली बिलकुल न रहें, घोल में नमक मिला दीजिये.

थोपा बनाने के लिये कोई भी कढ़ाई या भगोना धीमी आग पर गरम कीजिये, कढ़ाई में बचा हुआ तेल डालिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च और अदरक डालकर बिलकुल हल्का सा भूनिये. भुने मसाले में बेसन का घुला हुआ घोल डालिये, तेज और मीडियम आग पर चमचे से लगातार चलाते हुय मिश्रण गाड़ा होने तक पकाइये. लगभग 10 -12 मिनिट में मिश्रण गाड़ा हो जाता है. आग बन्द कर दीजिये.
गरम मिश्रण को चिकनी थाली में डालिये और एक जैसा इस तरह फैलाइये कि मिश्रण सारी जगह से आधा सेमी. Šৠंचाई में हो. थाली को हवा में रख दीजिये, आधा घंटे में मिश्रण जम कर तैयार हो जाता है.
जमे हुये मिश्रण से बराबर की चकोर कतलिया काट लीजिये. थोपा तैयार है थोपा के Šৠपर से हरा धनियां डालकर सजाइये, स्वादिष्ट थोपा हरे धनिये की चटनी और दही के साथ परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये,
समय - 50 मिनिट
Thopa Recipe video
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
kya ker sangri m kumthiya or kachri bhi mix kar sakte hi
निशा: सुरेश जी हां अवश्य मिला सकते हैं.
Aapka bahut bahut dhanyawaad.....
Me cooking me jyada expert nhi hoon par jbse aapki site ke bare me pta chala tbse life bahut easy ho gai hai khana banana ki side se or family wale bhi taarif karte hai mere haath se banaye khaane ki,,,,,but thanx to you only.....or ye thopa to first time he pada hai....jb banayenge tb aapko jarur batayenge........thanx to lot....
निशा: मीतू, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, बेसन भूनने के लिये एकदम सही समय बताना मुश्किल है, कढ़ाई चौड़ी है, मोटी है, गहरी है या गैस कम या ज्यादा है, इन सभी चीजों से समय प्रभावित होता है, लेकिन लगभग 5-6 मिनिट में एक कप बेसन भूना जा सकता है.
Mujhe namkeen sewaiyan kaise bante hain bataiye?
निशा: हिमानी नमकीन सिवइयां बिलकुल नूडल्स की तरह बनाई जाती हैं, मैं आपके लिये इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: आकांक्षा, थोपा, कतलियों को काटकर दही या चटनी के साथ खाया जाता है, जिसे नाश्ते या शाम को हल्की भूख में खाया जाता है. पिटोर सब्जी है, कतलियों को दही की ग्रेवी में बनाया जाती है, रोटी चावल के साथ खायी जाती है.
निशा: थोपा खाने में नमकीन हलवा जैसा लगता है. अगर ये आपको कच्चा लग रहा था तो इसका मतलब है की ये पूरा नहीं पका. थोपा पकाते समय गैस माध्यम रखिये नहीं तो पानी जल्दी जल जाएगा और थोपा पूरी तरह नहीं पकेगा.
plz nisha ji reply me soon. m waiting your ans.
thanx.
nisha ji, apki new site me recipes kam hai kya, pahle wali me jada recipes thi.
plz reply.
निशा: पूनम, इस नई वेवसाइट पर वे सारी रैसिपी है जो आप पहले देख रही थी, इसमें कैटेगरी ज्यादा है इसलिये आपको एसा लग रहा है.
Thanking you
With a lots of love
nishaji plz give me fafra's recipe plz..