How to make Chyawanprash? Homemade Chyawanprash Recipe

च्यवनप्राश सबसे अधिक बिकने वाला आयुर्वेदिक उत्पाद है, और सबसे अधिक गुणकारी भी. हम इसे घर पर ही बनाते हैं. प्रस्तुत है घर पर च्यवनप्राश बनाने का तरीका
Read this recipe in English - How to make Chyawanprash - Chywanprash recipe
Chyawanprash Ingredients - आवश्यक सामग्री
च्यवनप्राश (Chawanprash) में मुख्य सामग्री आवंला सहित लगभग 40 प्रकार की सामग्री प्रयोग की जाती है. ये अधिकतर इस तरह की दवायें बेचने वाले पंसारी के पास आराम से मिल जातीं है. च्यवनप्राश (Chywanprash) को उबालते समय मिलाने वाली जड़ी बूटियों में यदि कुछ न भी मिले तो जो उपलब्ध हैं आप उन्हीं से च्यवनप्राश (Chyawanprash) बना सकते हैं. च्यवनप्राश में प्रयोग होने वाली सामग्री में केशर सबसे महंगी है बाकी सभी सामग्री अधिक महंगी नहीं है. इनमें निम्न पांच तरह की सामग्री प्रयोग होती है,
Chyawanprash Ingredients | प्रधान सामग्री
आवंला - 5 किलो

Chyawanprash Ingredients | संसाधन सामग्री
बिदरीकन्द, सफेद चन्दन, वसाका, अकरकरा, शतावरी, ब्राह्मी , बिल्व, छोटी हर्र (हरीतकी), कमल केशर, जटामानसी , गोखरू, बेल , कचूर, नागरमोथा, लोंग, पुश्करमूल, काकडसिंघी, दशमूल, जीवन्ती, पुनर्नवा, अंजीर , असगंध (अश्वगंधा), गिलोय, तुलसी के पत्ते, मीठा नीम, संठ, मुनक्का, मुलेठी, (50 ग्राम) प्रत्येक
Chyawanprash Ingredients यमक सामग्री
घी 250 ग्राम, तिल का तेल - 250 ग्राम
Chyawanprash Ingredients | संवाहक सामग्री
चीनी - तीन किलो
Chyawanprash Ingredients प्रेक्षप सामग्री
पिप्पली - 100 ग्राम, बंशलोचन - 150 ग्राम, दालचीनी - 50 ग्राम, तेजपत्र - 20 ग्राम, नागकेशर - 20 ग्राम, छोटी इलायची - 20 ग्राम, केसर - 2 ग्राम, शहद - 250 ग्राम
विधि - How to make Chyawanprash
आवले को धो लीजिये. धुले आंवले को कपड़े की पोटली में बांध लीजिये.

किसी बड़े स्टील के भगोने में 12 लीटर पानी भरिये. संसाधन सामग्री की जड़ी बूटियां डालिये और बंधे हुये आंवले की पोटली डाल दीजिये. भगोने को तेज आग पर रखिये, उबाल आने के बाद आग धीमी कर दीजिये, आंवले और जड़ी बूटियों को धीमी आग पर एक से डेड़ घंटे तक उबलने दीजिये, जब आंवले बिलकुल नरम हो जायें तब आग बन्द कर दीजिये. आंवले और जड़ी बूटियों को उसी तरह भगोने में उसी पानी में रातभर या 10 -12 घंटे ढककर पड़े रहने दीजिये.
हमारे घर में बड़ा बर्तन उपलब्ध नहीं था इसलिये हमने आंवले को दो भागों में बांटकर उबाला. आप उपलब्धता के अनुसार इसे एक, दो या तीन भागों में बांटकर उबाल सकते हैं.

अब आंवले की पोटली निकाल कर जड़ी बूटियों से अलग कीजिये, आप देखेंगे कि आंवले सांवले हो गये हैं, आंवलों ने जड़ी बूटियों का रस अपने अन्दर तक सोख लिया है. सारे आंवले से गुठली निकाल कर अलग कर लीजिये.
जड़ी बूटियां का वेस्ट छलनी से छान कर अलग कर दीजिये. जड़ी बूटियों का पानी अपने पास छान कर सभाल कर रख लीजिये यह च्यवनप्राश बनाने के काम आयेगा.

जड़ी बूटियों के साथ उबाले हुये आंवलों को, जड़ी बूटियों से निकला थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सर से एकदम बारीक पीस लीजिये और बड़ी छ्लनी में डालकर, चमचे से दबा दबा कर छान लीजिये. सारे आंवले इसी तरह पीस कर छान लीजिये. आंवले के सारे रेशे छलनी के ऊपर रह जायेंगे जो वेस्ट है फैंक देंगे. (पहले समय में आंवलों को कपड़े पर घिसकर कपड़छन करके छाना जाता था ताकि आंवले से रेशे दूर हो सके. लेकिन इसमें समय और श्रम अधिक लगता था.) यदि जड़ी बूटी से छाना हुआ पानी बचा हुआ है तो इसे भी इसी पल्प में मिला सकते हैं. जड़ी बूटियों के रस और आवंले के पल्प के मिश्रण को हम च्यवनप्राश बनाने के काम लेंगे.
लोहे की कढ़ाई जिसमें पल्प आसानी से भूना जा सके, आग पर गरम करने के लिये रखिये, उसे पकाकर गाढ़ा कर लीजिये.
कढ़ाई में तिल का तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में घी डाल कर घी पिघलने तक गरम कीजिये. जब तिल का तेल अच्छी तरह गरम हो जाय तब आंवले का छाना हुआ पल्प डालिये और चमचे से चलाते हुये पकाइये. मिश्रण में उबाल आने के बाद चीनी डालिये और लगातार चमचे से चलाते हुये मिश्रण को एकदम गाड़ा होने तक पका लीजिये. आप लोहे की कढाई की उपलब्धतानुसार इसे 1 या दो बार में पका सकते हैं. हमने भी ये च्यवनप्राश 2 बार में ही पकाया है. इसे पकाने के लिये स्टील का बर्तन न लें.
जब मिश्रण एकदम गाड़ा हो जाय तो गैस से उतार इस मिश्रण को 5-6 घंटे तक लोहे की कढ़ाई में ही ढककर रहने दीजिये. पांच या 6 घंटे बाद इस मिश्रण को आप स्टील के बर्तन में निकाल कर रख सकते हैं.

प्रेक्षप द्रव्य में दी गई लिस्ट में से छोटी इलायची को छील लीजिये. इसके बाद छिली हुई छोटी इलायची के दानो में पिप्पली, बंशलोचन, दालचीनी, तेजपात, नागकेशर को मिक्सी में एकदम बारीक पीस लीजिये. पीसते समय या पीसने के बाद मिक्सी के ढक्कन को थोड़ी देर बाद खोलें ताकि पिप्पली और बंसलोचन की भस आपको न लगे
अब इस पिसी सामग्री को शहद और केसर में मिलाकर आंवले के मिश्रण में अच्छी तरह से मिला दीजिये. आपका च्यवनप्राश (Homemade Chyawanprash) तैयार है.
इस च्यवनप्राश (chywanaprash) को एअर टाइट कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और साल भर प्रयोग कीजिये.
Related Recipes
How to make Chyawanprash at home - Chyawanprash Recipe video
कमेंट (242)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजुल आप इसमें शहद मत डालिये, इसे आप बिना शहद के बना लीजिये, खास फर्क नहीं होगा.
निशा: जहांनवी, यहां पर आप जो बड़ी किराना स्टोर हों उन पर पता कर सकते है, यहां भी सामान मिलना चाहिये.
निशा: जहानवी, ये सारा सामान पुरानी दिल्ली में बड़े किराना स्टोर खारी बाबली, फतेह पुरी में मिल जाता है.
Kya aap please bata sakti hai ki Noida mein ya dilli mein yeh sab samaan kaunse bazar mein mil jayega ?. Hamne bahut dhoonda lekin kahin nahi mil raha hai...please jaldi batayega hamare amle kharab ho rahe hain.. Dhanyavad!
Thanks
निशा: आरजू, आप इतनी तारीफ करते हैं कि मन खुशी से भर जाता है, मुझे और काम करने की ताकत मिलती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dry (sukhe) Naariyal ki Jataa ko Burn karke powder bana lein aur chaan kar rakh lein. Is Bhasm ki 3-3 gram matra din mei teen baar khali stomach 1 cup dahi ya mattha ke sath lein. 3-4 din mei rog door ho jayega.
yeh remedy Meenakshi Prajapt ne chahi hai.Please send him this formula, so that she can get benefit of it.
निशा: जो, आप ये चीजें हटाकर भी च्यवनप्रास बना सकते हैं.
recipe
How can we modify this recipe for diabetic people? What change we need to make it as sugar free?
निशा: वरुन, जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नितिन, हमने च्यवनप्रास बनाना सिखाया है, हमारे यहां से आप खरीद नहीं सकते हैं.
Two years ago i printed another recipe of making Chyanprash at home in which only four indgds.besides boiled and mashed amlas were added.
Unfortunately,somebody pinched that recipe of mine.
Now amlas are in season and i want that same recipe.
I sent u an email before also but did not receive any reply.
Please send me that recipe on my email address or post it on your site.
I will be very grateful to you for this.
Thanks/regards
Vanita Sood
I want to prepare small quantity because of too small family..
May I go for 1/3rd quantity
निशा: वीना जी हां आप इतना ही बना लीजिये.
please add some winter special dish.....
thanks
निशा: राज कुमार, जी हां ले सकती है, लेकिन इसको अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाना होगा.
thanks for ur good recipes i want to make Chyawanprash according to ur recipe but i want to mix some more Ingredients like LOH BHASAM,BANG BHASAM, SAWARNN BHASM,HEERAK BHASAM,PRAWAL PISHTI,AnD SIDDH MAKAR DHAWAZ, so will u plz tell me the exact way to mix these Ingredients in Chyawanprash and the exact quantity also i will be very great full to you.
thanx
निशा: मीनू, लगभग 7 कि. ग्रा. च्यवनप्रास बन जाता है.
निशा: मुझे अधिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन पेट को सही रखना इसके लिये आवश्यक है, लोकी, मूली, टमाटर का सूप बनाकर पीजिये,और मठ्ठा रोजाना पीजिये, पेट के लिये फायदेमन्द है.
क्या और कोई संसाधन सामग्री और भी हे जिस से इस की पोष्टिकता और बधाई जा सके
vo kitne din tak achha rehta hai?
Etna chyawanprash banane ka andajan kharcha kitna aayega?
chyawanprash khane ki matra bataiye.
chyawanprash me amla rehta hai, eske baad bhi kya chyawanprash ke saath milk pina sehatmand hota hai?
निशा: अनुभा, अभी च्यवनप्रास का वीडियो नहीं बन पाया है, मैं जल्दी ही बनाऊंगी
निशा: उमा, सामान ज्यादा महंगा नहीं होता, आंवले सब्जी वालों पर और सामग्री बड़े किराना स्टोर पर मिल जाता है, लेकिन जम्मू के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.