मूंग की दाल की कढ़ी – Moong Dal Kadhi Recipe

📅 29 नवंबर 2010 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 40 कमेंट ★ 3.8 (4602)

image

बेसन की कढ़ी तो आप सभी पसंद करते ही होंगे, मूंग दाल या चने की दाल से बनी कढी का स्वाद बेसन की कढी से एकदम हटकर होता है. आईये आज मूंग दाल की कढी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Kadhi

  • धूली मूंग की दाल - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
  • दही - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
  • हींग - 2 - 3 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • मैथी - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - 2 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - कढ़ी के लिये पकौड़ी तलने के लिये

विधि - How to make Moong Dal Kadhi
मूंग की दाल को साफ कीजिये, धोइये और 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल पानी से निकालिये और दाल को थोड़ी दरदरी पीस लीजिये.  पिसी दाल को 2 भागो में बांट लीजिये,  दाल के एक भाग को दही फैट कर दही में मिला दीजिये 2 लीटर पानी डाल कर मिला दीजिये, ये कढ़ी के लिये घोल तैयार हो गया.

दूसरे भाग को किसी बर्तन में डाल कर थोड़ा सा धनियां डाल कर अच्छी तरह हाथ या चमचे की सहायता से फैट लीजिये, पकौड़ी बनाने के दाल तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हाथ से थोड़ी सी दाल लेकर गोल पकोड़ियां तोड़ दीजिये, जितनी पकौड़ी तेल में आ सके उतनी पकौड़ी तेल में तोड़ दीजिये. पकौड़ी को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये,  सारी दाल से इसी तरह पकौड़ी तैयार करके, प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ी बनाने के लिये बड़ी कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालिये, आग धीमी रखिये, गरम तेल में हींग, जीरा और मैथी डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और लाल मिर्च डाल दीजिये. इस मसाले में कढ़ी के लिये तैयार घोल डालिये, कढ़ी को लगातार चमचे से चलाते हुये तेज आग पर उबाल आने तक पकाइये, उबाल आने के बाद तैयार की गई पकौड़ी और नमक डाल दीजिये और फिर से कढ़ी में उबाल आने तक चमचे से चलाते रहिये.

How to make Moond Dal Kadhi

फिर से उबाल आने के बाद आग धीमी कर दीजिये और धीमी आग पर कढ़ी को 20 मिनिट तक पकने दीजिये.  बीच बीच में 2-3 मिनिट में चमचे से कढ़ी को चला दीजिये.  आप देखेंगे कि कढ़ी पर किनारों पर  
मलाई सी दिखने लगी है.  मूंग की दाल की कढ़ी (Moong Dal Kadhi) बन गई है.  आग बन्द कर दीजिये.

कढ़ी को प्याले में निकालिये.  एक छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, आधा छोटी चम्मच जीरा डालकर तड़्काइये, यदि तीखा पसन्द करते हैं तो 2 - 3 हरी मिर्च लम्बाई में काटकर तड़्के में डाल कर तलिये, आग बन्द कर दीजिये, 1-2 पिंच लाल मिर्च डाल कर मिलाइये और तड़के को कढ़ी के ऊपर डाल कर सजाइये, बचा हुआ हरा धनियां भी कढ़ी के ऊपर डाल दीजिये.

सुझाव

दही ताजा है या खट्टा नहीं है, तब कढ़ी उतनी खट्टी नहीं बनती, कढ़ी को खट्टी करने के लिये, कढ़ी बनने के बाद एक नीबू का रस निकाल कर मिला दीजिये, कढ़ी खट्टी और स्वादिष्ट बन जायेगी.

मूंग दाल की जगह आप चने की की दाल की कढी बनाना चाहते हैं तो बस मूंग दाल की जगह चने की दाल लेकर इसी तरह से चने की दाल की कढ़ी बना लीजिये.

  • 6-7 सदस्यों के लिये
  • समय - 1 घंटा

Moong Dal Kadhi Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (4602 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (40)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Raina
Kadi ka taste to alag and accha hain. par daal thodi sticky sticky thi .. to kadai par chipak ja rahi thi. Kya mane pani kam dala? Please guide.

निशा:
रैना, दाल अच्छी तरह नहीं पकी थी और पानी कम होगा, इसलिये चिपक रही थी.
SANGITA
WOW U R GREAT
raman
aapke dwara bataya gaya recipi bahut badia hai
jameelm ahmad
goog sahi paneer banane ke liye good advise dene ki kirpa kare new recipi ki advise dene kirpa kare

thanks & regards
jameel
aana
i dont like besan kadhi then.
that is good option for me.
Lalita
Nice.Thanks for this.
Ruchi
This is something diff try karne ka banta hai . Iwill def try this thanks nishaji
SEEMA MATHUR
you are great nisha madhulika ji , thanks for giving us easy and great reciepe .
indra
nice recipe!!!!!!just different in test...gr8