पालक, सोया साग स्वीटकार्न करी – Palak Soya Sweet Corn Curry Recipe

ढेर सारा पालक, महक भरे थोड़े से सोया के पत्ते (Dill Leaves), और ताजे भुट्टौं से निकले मुलायम मीठे स्वीट कार्न. इन तीनों को मिलाकर बनी पालक सोया साग स्वीट कार्न करी बनाकर देखिये, सभी को बहुत पसंद आयेगी
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Soya Sweet Corn Curry
- स्वीटकार्न - 150 ग्राम (एक कप)
- पालक - 750 ग्राम (एक छोटा बन्च )
- सोया (Dill Leaves) - 200 ग्राम
- टमाटर - 3-4 (मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच ल्म्बा टुकड़ा
- जीरा - 1 1/2 छोटी चम्मच
- दाना मैथी - 1 छोटीचम्मच
- धनियां - 1 छोटी चम्मच
- तेल - 2 बड़ी चम्मच
- बेसन - 1 बड़ी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम ( यदि आप तीखा खाते हैं )
विधि - How to make Palak Soya Sweet Corn Curry
पालक से डंडिया तोड़ लीजिये और धोकर बारीक काट लीजिये, सोया (Dill Leaves) से डंडिया हटा कर, धोकर, बारीक काट लिजिये. स्वीटकार्न धोकर साफ कर लीजिये.
तवे पर जीरा, मैथी और धनियां डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
टमाटर धोइये, टुकड़े कीजिये, हरी मिर्च धोइये, डंठल निकाल दीजिये, अदरक छीलकर धोइये और टूकड़े कीजिये. सभी को मिक्सर में डालिये और साथ में भुने मसाले डालकर बारीक पीस लीजिये.

बेसन को किसी छोटी कढ़ाई में डालकर सूखा ही हल्का ब्राउन होने तक भून कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में छोटी आधा चम्मच जीर डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर डालिये और अब पिसा मसाला डाल कर, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न दिखने लगे.
भुने मसाले में कतरा हुआ पालक, सोया और स्वीटकार्न और एक कप पानी में बेसन घोल कर डाल दीजिये(सब्जी में तरी को अगर पतला रखना है तो आवश्यकतानुसार पानी डाल सकते हैं). नमक और लाल मिर्च भी डालकर मिला दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 12 -15 मिनिट या सब्जी को एक सार होने तक पका लीजिये(सब्जी चमचे से गिराने पर पानी के साथ साथ गिरे)
पालक सोया स्वीटकार्न करी (Palak, Dil Leaves, Sweet Corn Curry) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और मक्खन डालकर सजाइये. गरमा गरम स्वीटकार्न पालक सोया तरी, मक्खन डली हुई, चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शालिनी जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजना ताजे भुट्टे भी उबालकर प्रयोग कर सकतीं हैं और माइक्रोवेव करके भी
निशा: शीतल, सब्जी में पालक, सोया और स्वीटकार्न क्रम से एक साथ डाले हैं और सब्जी को 15 -20 मिनिट तक पका लीजिये, सब्जी बहुत अच्छी बनती है.
Yeh recipe maine pehle bhi try ki hai... Besan ke sath try karungi..
thanks
निशा: मनीषा, जी हां आप पालक पीस कर भी डाल सकती हैं.
निशा: रेनुका, बिना सोया के बना लीजिये.
निशा: अनामिका, टमोटो सास की रैसिपी मै लिख रही हूं. सेब के जैम की रैसिपी आप अचार मुरब्बा कालम में देख सकते हैं.
निशा: दीपा, सोया साग सब्जियों की दुकान पर ही मिलता है.