अलसी की पिन्नी – Alsi Pinni Recipe – Alsi Ladoo Recipe

📅 15 नवंबर 2010 👁 7.4 लाख बार देखी गई 💬 179 कमेंट ★ 3.6 (11373)

image

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है. इस मौसम में आपके परिवार को अधिक केयर की जरूरत है. अलसी (Linseeds or Flax Seeds) से बने खाद्य पदार्थ (Alsi Recipes) आपके परिवार को सर्दी जुकाम खांसी आदि से लड़ने की प्रतिरोधात्मक शक्ति देते हैं.

Benefits of Alsi Seeds- Flax Seeds
अलसी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 नाम के अम्ल होते हैं जो आपके शरीर के कोलोस्ट्रोल को संतुलित करते हैं. अपने पदार्थ गुण में अलसी के बीज अखरोट और बादाम को मात देते हैं लेकिन मूल्य में बहुत सस्ते.  आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज (Linseed or Flax Seeds) वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं

अलसी की पिन्नी (Alsi Pinni) सर्दियो में खाई जाने वाली पारम्परिक पौष्टिक मिठाई है. अलसी की पिन्नी सर्दियों में बनाकर रख लीजिये, रोजाना 1-2 अलसी की पिन्नी (Alsi Ki Pinni) खाइये, सर्दी, जुकाम, खासी, जोड़ों के दर्द सभी में फायदा पहुंचाती है., तो आइये अलसी की पिन्नी बनाना (Alsi Ladoo or Alsi Ki Barfi) शुरू करें.

Read - Alsi Pinni Recipe – Alsi Ladoo Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Imgredients for Alsi Ki Pinni

  • अलसी- 1 कप ( 150 ग्राम)
  • गेहूं का आटा- 1 कप (150 ग्राम)
  • चीनी- 1 कप (200 ग्राम )
  • घी- ¾ कप (200 ग्राम)
  • अखरोट- 2 टेबल स्पून
  • गोंद- 2 टेबल स्पून
  • बादाम- 2 टेबल स्पून
  • काजू- 2 टेबल स्पून
  • इलायची- 7 से 8
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Alsi Ki Pinni

अलसी (Linseeds or Flax Seeds) को थाली में डालकर अच्छी तरह छान बीन कर साफ कर लीजिये.
Alsi Ki Pinne Ingrediets
कढ़ाही गरम करके इसमें अलसी डालिये. अलसी को लगातार चलाते हुए भून लीजिए. (अलसी रोस्ट करते समय चटचट की आवाज करती है और भुनने पर हल्की सी फूल जाती है. भुनी अलसी को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लीजिए और इसके बाद इसे मिक्सी में थोड़ा दरदरा पीस लीजिए. 

कढ़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालिए और आटे को डालकर इसे लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. भुने आटे को किसी थाली में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाही में बचा हुआ घी डालकर हल्का गरम कर लीजिए. इसमें थोड़ा थोड़ा गोंद डालकर इसे चलाते हुए फूलने तक धीमी आंच पर भून लीजिए. सारा गोंद इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.

बादाम और काजू को बारीक काट लीजिए. इलायची को छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए. 

ठंडा होने पर तले हुये गोंद को चकले पर या किसी थाली में बेलन की सहायता से दबादबा और बारीक कर लीजिये.

गोद तलने के बाद जो घी बचा हुआ है उसमें पिसी हुई अलसी को डालिये और कलछी से चला चला कर मीडियम और धीमी आग पर अच्छी महक आने तक भूनिये और थाली में निकाल लीजिये. अलसी पहले से ही भुनी हुई है, तो यह 5 मिनिट में अच्छे से भुन जाती है. 

चाशनी बनाएं

कढ़ाही में चीनी और आधा कप पानी डालिये और चाशनी बनने के लिये रखिये. चीनी घुलने तक चमचे से चलाइये और 1 तार की चाशनी तैयार कर लीजिये. चाशनी टैस्ट करने के लिये चमचे से 1 बूंद चाशनी प्याली में गिराइए और उंगली - अंगूठे के बीच चिपका कर देंखें कि जब ऊगली और अंगूठे को अलग करें तो चाशनी से 1 तार निकलना चाहिये. आग बन्द कर दीजिये.
How to make Alsi Ki Pinni
चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुये मेवे, गोंद और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.  हल्का गरम रहने पर हाथ से थोड़ा थोड़ा (एक नीबू के बराबर) मिश्रण निकालकर लड्डू बनाकर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. लड्डू के ऊपर 1 काजू का टुकड़ा सजावट के लिए लगा दीजिए और प्लेट में रख लीजिए. 

अलसी की पिन्नी तैयार है. सर्दियों में रोजाना 1 अलसी की पिन्नी को खाइये और बीमारी से बचे रहिए. 

सुझाव

  • आटे को लगातार चलाते हुए भूनिए. यह कढ़ाही के तले पर लगकर जलना नही चाहिए. 
  • गोंद को तलते समय आग धीमी और मीडियम ही रखें, तेज आग पर गोंद अच्छा नहीं फूलता, ऊपर से भुनता है और अन्दर से कच्चा निकल आता है.
  • गरम मिश्रण रहते ही लड्डू बना लीजिए वरना मिश्रण बिखरने लगता है. 
  • पिसी अलसी को मीडियम और धीमी आग पर ही भूनें. तेज आग पर भूनने से जलने का खतरा है.
  • चाशनी बनाते समय ध्यान रखें कि वह सही बने, चीनी पानी में घुलने के बाद ही चाशनी का टैस्ट कीजिये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, चाशनी ज्यादा होने पर, वह तुरन्त जमने लगेगी और पिन्नी नहीं बन सकेगी, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो वह जमेगी ही नहीं और पिन्नी नरम रहेगी.
  • सूखे मेवे आप अपने पसन्द से कम ज्यादा कर सकते हैं, आपको जो मेवा पसन्द हो वह डाल सकते हैं और जो मेवा न पसन्द हो वह हटा सकते हैं.

Alsi Pinni Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (11373 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (179)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Raj
I like all recipes. Thankyou! So helpful.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Raj
Sugandh
निशा जी मेथी के लड्डू और अलसी के लड्डू बनाने के लिए क्या हम इसमें आटा की जगह बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
NishaMadhulika
सुगंधा जी, उपयोग कर सकते हैं.
Sheetal Upadhyay
Mam laddu na bandhne ka kya reason h plz btaye
NishaMadhulika
शीतल जी, चाशनी बनाते समय ध्यान रखें कि वह सही बने, चीनी पानी में घुलने के बाद ही चाशनी का टैस्ट कीजिये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, चाशनी ज्यादा होने पर, वह तुरन्त जमने लगेगी और पिन्नी नहीं बन सकेगी, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो वह जमेगी ही नहीं और पिन्नी नरम रहेगी.
Sheetal Upadhyay
Hello mam, kya alsi roast karne k liye kadahi me ghee ni dal skte
NishaMadhulika
शीतल जी, घी में भी भून सकते हैं.
Sheetal Upadhyay
Hello mam, mujhe pura process bataiye Jaggery powder se laddu banane ka plz
NishaMadhulika
शीतल जी मैं जल्द ही इस पर रेसिपी अपलोड़ करूंगी. धन्यवाद.
dheeraj
Mam please tell ingredients in grams ..how much alsi and how much atta ..plz reply
निशा: धीरज जी, हमने सारे इन्ग्रीडियेन्ट की मात्रा ग्राम में दे दी है, आप इसे देख सकते हैं.
Meenakshi
Can we use jaggery instesd of sugar.pls tell its quantity also

निशा: मिनाक्षी जी, आप इसमें इसी मात्रा के अनुपात में गुड़ जा उपयोग कर सकती हैं.
Simran chauhan
Kya hum alsi ki pinni mein chinni ki jagah gurh or shakar use kar sakte hai ? Agar yes toh Kya Tarika hai ???
निशा: सिमरन जी, गुड़ या शक्कर कुछ भी यूज किया जा सकता है, गुड़ को मेल्ट करके यूज करें और शक्कर की चाशनी बनाकर यूज किया जा सकता है.
INDER PAL
madam ji kiya chini ki chasni ki jagah khand (boora) bhi dal sakte hai

निशा: इंद्र जी, उपयोग कर सकते हैं.
Sonia
Nisha ji
Kya ham alsi ke pinni me gond ke sath kamarkas daal sakte hai ?
Mai isme bura dal kar banana chahti hu to ..bura kitna lena hoga
Plz reply soon..m waiting
Thanks

निशा: सोनिया जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं और गुड़ के बराबर ही बूरा की मात्रा ले लीजिए.
chandrashekhar deshmukh
kya yh dibetic ke liye thik huti hai
निशा:चंद्रशेखर जी, इसमें गुड़ का य़ूज करके बनायें और कम मात्रा में यूज करें, कम मीठा बनायें, तब ये थोड़ी थोड़ी मात्रा में डायबेटिक्स को दिया जा सकता है.
Susheela yadav
Mam..aapki batai hui receipe bahut acchi hoti hai..mere husband bahut pasand karte jab main kuch naya aapke receipe se banati hu..unhe alsi pinki bahut pasand aaya..thank u so much mam.

निशा: सुशीला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Simmy
Last night i did everything according to receipe..but i m not able to make balls from the panjiri...can anybody suggests whats wrong and now what i should do??

निशा: सिम्मी जी, चाशनी बनाते समय ध्यान रखें कि वह सही बने, चीनी पानी में घुलने के बाद ही चाशनी का टैस्ट कीजिये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, चाशनी ज्यादा होने पर, वह तुरन्त जमने लगेगी और पिन्नी नहीं बन सकेगी, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो वह जमेगी ही नहीं और पिन्नी नरम रहेगी
Harparkash
Nisha, it's nice recipe

निशा: हरप्रकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kavita
today I made alsi lodhi.but made very hard .now should I do
निशा: कविता जी, अलसी लोधी क्या है समझ नही आ रहा है .
Satnam
Can olive oil or cinola oil be used in place of ghee?

निशा: सतनाम जी, अॉलिव या कनोला अॉयल इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन घी के बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
Neetu
Can I use besan in stead of Aata

निशा: नीतू जी, हां आप बेसन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन इसका स्वाद भिन्न होगा.
Tajinder
Nisha g thanks.maine aapki recipes til ladoo and alsi k ladoo bnaye.jo kafhi acche bane.isme Maine khoya BHi add kiya tha.aapki recipes and instructions ko follow karke koi bhi recipe ho wo easily bnaye ja Sakti h.thanks

निशा: तजिन्दर जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Tajinder
Hi nisha g,
Alsi ki pinni gud k saath bnani h but mujhse chashni sahi nhi banti kya karon plz btaye.

निशा: तजिन्दर जी, गुड़ की मात्रा का 1/3 पानी मिलाकर कढ़ाई में डालिये और चाशनी बनने के लिये रखिये. गुड़ घुलने तक चमचे से चलाइये, और 2-3 मिनिट पका लीजिये, चाशनी तैयार होने पर आग बन्द कर दीजिये और चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुये मेवे, गोंद और इलायची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. थोड़ी सी कोशिश के बाद आपको चाशनी के बारे में अच्छी जानकारी हो जायेगी.
Susheela yadav
Made alsi pinni today. My husband loved it so much. Thanks for the recipe :-)

निशा: सुशीला जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
kumudsaxena
Kya alsi ki pinni bhi utani hi faydemand hogi jitni roasted alsi, ya phir ghee dal kar pinni banane se iske nutrients badal jayenge..
Rajvinder Kaur
Good morning mam aapki recipe mujhe bhut pnsand h

निशा: राजविन्दर जी, धन्यवाद.
Kuldeep
Alsi ji pini bahut hi sawad bani hai ji

निशा: कुलदीप जी, धन्यवाद.
jay
kon sa gond upyog krna h kya gond pansari ke yaha mil jayega?

निशा: जय जी, सादे गोंद का इस्तेमाल करना है. आपको गोंद आराम से पंसारी पर मिल जाएगा और ड्राई फ्रूट की शौप पर मिल जाता है.
poonam singh
कितने सरल तरीके से बताती हैं.. मेरे जैसी बुरबक भी अच्छी कुकिंग करने लगी.... :D

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
puransingh
alsi ki atta mobil
jitendra sishodiya
Very use full

निशा: जितेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sumitra
behen jee naye saal ki lakh lakh badhaiya ....jab hum ye pinni gur se banayenge tab hume gur paani mein ghulne ke baad gur ke konse stage par baaki saari samagriya daal deni hai ??

निशा: सुमिता जी, आपको भी नव वर्ष की शुभकामनायें, गुड़ में 2 टेबल स्पून पानी डालकर, मेल्ट होने तक पकायें, 1-2 मिनिट पकाने के बाद आग बन्द कर दीजिये और चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुये मेवे, गोंद और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
Bhupinder kaur
Nice recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Jasmine
Gud milane ka tarika batayie please alsi ki pinni mein

निशा: गुड़ की मात्रा का आधा पानी मिलाकर कढ़ाई में डालिये और चाशनी बनने के लिये रखिये. गुड़ घुलने तक चमचे से चलाइये चाशनी तैयार होने पर आग बन्द कर दीजिये और चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुये मेवे, गोंद और इलायची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.