भरवां टिन्डे - Tinda Masala Bharwan Recipe

📅 12 अक्टूबर 2007 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 47 कमेंट ★ 3.0 (7705)

सब्जियों में भरवां सब्जिया सभी को पसंद आती हैं, जब भी कुछ स्पेशल खाना हो भरवां टिन्डे बनायें. भरवां टिन्डे दो तरह से बनाये जाते हैं. टिन्डे में ऊपर से कट लगा कर मसाले भर कर भरवां मसाला टिन्डे और टिन्डे को खोखला करके मावा, मेवा और मसाला भर कर शाही भरवां टिन्डे.  आज हम जल्दी से बनने वाले  मसाला भरवां टिन्डे बनायेंगे.

आइये भरवां मसाला टिन्डे बनाना शुरू करते हैं.

Read - Tinda Masala Bharwan Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Tinda

  • छोटे छोटे टिन्डे -  500 ग्राम या 10-12 टिन्डे मीडियम आकार के
  • तेल -  2- 3 टेबल स्पून
  • हींग -   1 पिन्च
  • हल्दी -  1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -  1/4  छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर -  1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला -   1/4 छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर -  2 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर -  2 छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च -  2 ( बारीक कतरी हुई )
  • नमक -  स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ -   2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Bharwa Tinda

भरवां टिन्डे बनाने के लिये यह ध्यान रखें कि सभी टिन्डे मध्यम  और लगभग एक ही साइज के हों.

सबसे पहले टिन्डे अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद टिन्डे छील लीजिये. अब टिन्डे में ऊपर से दो कट लगा लीजिये. टिन्डों को ऊपर की ओर से प्लस के आकार में कट इस तरह लगाईये  कि टिन्डे का निचला हिस्सा जुड़ा रहे.

टिन्डे में भरने के लिये मसाला तैयार कीजिये:  एक प्याले में सारे मसाले डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.  मसाले को जितने टिन्डे हैं उतने बराबर भागों में बाँट लीजिये. 

एक टिन्डा उठाइये, चम्मच से एक भाग मसाला टिन्डे के कटे हुये भाग को खोल कर भर दीजिये, मसाले को चम्मच से अच्छी तरह दबा दीजिये.  एक एक करके सारे टिन्डे भर कर प्लेट में रख लीजिये.

Bharwan tinda Recipe

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये,  और मसाले भरे टिन्डे एक एक करके उसमें लगा दीजिये.  धीमी आग पर ढक कर 5-6 मिनट तक पकने दीजिये.   पांच मिनट बाद ढक्कन खोल कर टिन्डों को एक एक करके पलट दीजिये.  पलटने के बाद इन्हें 5-6 मिनिट के लिये दुबारा ढककर पकायें.  ढक्कन खोलकर देखें कि यदि कोई टिन्डा आपको कम पका हुआ लगता है तो उसे कढ़ाई के बीच में कर दें और बीच बालों टिन्डों को किनारे की तरफ कर दें. इस तरह टिन्डों को पलट कर 2 -3 मिनिट और पकायें. भरवां टिन्डे बनकर तैयार हो गये हैं.

भरवां टिन्डों को प्याले में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. भरवां टिन्डे पराठे , चपाती, नान के साथ परोसिये और खाइये.

चार सदस्यों के लिये

समय 40 मिनिट

Bharwan masala Tinda Recipe video - Stuffed Masala Tinda Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7705 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (47)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Preeti
Wow,.. my mom used to make stuffed tinda and I just love them..
Thank u mam for this recipe :))
निशा: प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद.
ritu
Nishaji jab mein tinda palatti hu tab mera masala bahar nikal jata hai iska koi tarika bataiye
निशा: रितु, टिन्डों को सफेद धागे से बांध कर पकाया जा सकता है, और सावधानी से पलट कर बना सकते हैं, मसाला बाहर नहीं निकलेगा.
shakshi
Mem. Mere tinde to nahe gale.plz reply 1/2 tak gas pe rekhe.
निशा: शाक्षी, टिन्डे को ढककर पकाइये, आधा घंटे में टिन्डे गलने चाहिये.
bhagwan
very very tastey prepared first time and serve to guests they too liked and asked cooking technique
Rashmi
thanx Nisha ji
B M Agrawal
bharwa Kashiphal banane ka tarika batanye to meharbani hogi
saritadevi
Nishaj bharwa tinde mein onion or adarak or uppar diye hue masala dal kar bana sakta hai. pl. reply.

निशा: सरिता, जी हाँ बना लीजिये.
shashiBansal
Mam, meri didi tinde khokhle karke aur nikale gaye material mein aap dwara bataye masale bhakar banati hain,is tarah tinde swad bhi bante hain aur masala bhi nahi niklta.
Richa
Namaste Nishaji
Me aapse ye puchna chahte hu me jab bhi bharwa tinde banate hu uska kafi sara masala bahar nikal jata hai iskeliye me kya karu Plz bataiyega jarur
निशा: रिचा, मसाले को 2 छोटी चम्मच तेल या 2 छोटी चम्मच पानी डालकर गीला कर लीजिये, मसाला टिन्डे में भर साबधानी पूर्वक कढ़ाई में लगाइये, चिमटे से धीरे धीरे पलटिये.
supriyamehra
your tinda receipy too good thank you i also live in shj dubai we can get tinda megha mall shj easily thanks
MADHURI
Thanx i eat only jain food .I found ur site very interesting.Each recepie is described very nicely..Thanxxxx.Keep Writing more.
Shalini Bishnoi
This is my favrite sabzi and the same way i used to make it in jaipur.But now i am in Dubai and fresh tindas are not available here in any season.Thanks Nishaji u r doing a great job.
SG
Nishaji, where I stay, small-sized tindas are available. Can a dry subzi be made out of those? Thanks!
manisha
your all recipes are wonderful,u have made my life easy(as i was searching recipes without onion n garlic),nowadays i m enjoying cooking.thanks alot.i must say u n ur recipes r simply great
anony
thanks. nice recipe.
love the way u use hindi
Seema
Well Nisha... I think we can also add chopped onions & garlic-ginger paste into it..