भरवां टिन्डे - Tinda Masala Bharwan Recipe

सब्जियों में भरवां सब्जिया सभी को पसंद आती हैं, जब भी कुछ स्पेशल खाना हो भरवां टिन्डे बनायें. भरवां टिन्डे दो तरह से बनाये जाते हैं. टिन्डे में ऊपर से कट लगा कर मसाले भर कर भरवां मसाला टिन्डे और टिन्डे को खोखला करके मावा, मेवा और मसाला भर कर शाही भरवां टिन्डे. आज हम जल्दी से बनने वाले मसाला भरवां टिन्डे बनायेंगे.
आइये भरवां मसाला टिन्डे बनाना शुरू करते हैं.
Read - Tinda Masala Bharwan Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Tinda
- छोटे छोटे टिन्डे - 500 ग्राम या 10-12 टिन्डे मीडियम आकार के
- तेल - 2- 3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिन्च
- हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई )
- नमक - स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Bharwa Tinda
भरवां टिन्डे बनाने के लिये यह ध्यान रखें कि सभी टिन्डे मध्यम और लगभग एक ही साइज के हों.
सबसे पहले टिन्डे अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद टिन्डे छील लीजिये. अब टिन्डे में ऊपर से दो कट लगा लीजिये. टिन्डों को ऊपर की ओर से प्लस के आकार में कट इस तरह लगाईये कि टिन्डे का निचला हिस्सा जुड़ा रहे.
टिन्डे में भरने के लिये मसाला तैयार कीजिये: एक प्याले में सारे मसाले डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मसाले को जितने टिन्डे हैं उतने बराबर भागों में बाँट लीजिये.
एक टिन्डा उठाइये, चम्मच से एक भाग मसाला टिन्डे के कटे हुये भाग को खोल कर भर दीजिये, मसाले को चम्मच से अच्छी तरह दबा दीजिये. एक एक करके सारे टिन्डे भर कर प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, और मसाले भरे टिन्डे एक एक करके उसमें लगा दीजिये. धीमी आग पर ढक कर 5-6 मिनट तक पकने दीजिये. पांच मिनट बाद ढक्कन खोल कर टिन्डों को एक एक करके पलट दीजिये. पलटने के बाद इन्हें 5-6 मिनिट के लिये दुबारा ढककर पकायें. ढक्कन खोलकर देखें कि यदि कोई टिन्डा आपको कम पका हुआ लगता है तो उसे कढ़ाई के बीच में कर दें और बीच बालों टिन्डों को किनारे की तरफ कर दें. इस तरह टिन्डों को पलट कर 2 -3 मिनिट और पकायें. भरवां टिन्डे बनकर तैयार हो गये हैं.
भरवां टिन्डों को प्याले में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. भरवां टिन्डे पराठे , चपाती, नान के साथ परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय 40 मिनिट
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गुंजन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी. कुकर में बनाने से ये बहुत ज्यादा गल जाएंगे और इनके स्वाद में भी अंतर होगा.
निशा: सुरभी जी, टिन्डों को सफेद धागे से बांध कर पकाया जा सकता है, और सावधानी से पलट कर बना सकते हैं, मसाला बाहर नहीं निकलेगा.
निशा: बबिता जी, माफ कीजिएगा, मै आपका प्रश्न समझ नही पा रही.
निशा: रेखा जी, धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hellow man,
Thanks for recipe mam,
Man, kiya ap muje healthy snacks ki recipe bta sakti h jo long tym tk m store kr sakhu .....like laddu...etc...
Thanks mam
निशा: गीता जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार के लड्डू की रेसिपी उपलब्ध है. सर्च बटन पर लड्डू लिखकर या स्वीट कालम में क्लिक करके ये देखे जा सकते हैं.
Thanks
mam agar hmne isme onion ka paste b karna ho to kaise krenge
Aj tinda try krungi.mujhe pura vishwas h apki recipes par....thankx....isi tarah help krte rhna.aur plz jarda ki recipe bi btana.
Nd thnx kyuki maine khana bnana aap se hi sikha hai hr free time mai veg rescipe read krti hmm.
निशा: दीप, बहुत बहुत धन्यवाद.
Last night i tried this receipe....It was awsome.But i make it by unseed the tinde after that i stuff the all masla.
thank u mam.
good for helth
निशा: स्वाति जी हां टिन्डे को प्याज टमाटर के साथ प्रेशर कुकर में पकाया जा सकता है, टिन्डे बहुत जल्दी पक जाते हैं तो ज्यादा देर तक न पकायें.
निशा: प्रेरना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा, एसा कभी कभी हो जाता है. टिन्डे को कम आग पर और हर 2-3 मिनिट में पलट पलट कर पकाना होता है, अगर आप इन्हैं माइक्रोवेव में पकायें तो बिना पलटे और बिना जले आसानी से बन जाते हैं,
निशा: माहिया, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शहाना, जी हां टिन्टे खोखले भी कर सकते हैं.
both are make very tasty
निशा: दीप्ती, बहुत बहुत धन्यवाद.
Good Evening !
Very nice ! I have tried your various recipes. Thanks a lot.
Anjali Suredia