बेसनी अरबी – Besan wali Arbi Recipe

पूड़ी परांठे के साथ अरबी की सब्जी बहुत ज्यादा अच्छी लगती है, चाहे वो अरबी फ्राई हो या कुरकुरी अरबी या बेसन वाली अरबी (Besan wali Arbi). हर अरबी का अपना अपना विशिष्ट स्वाद.
घर पर जब खास मेहमान आयें तो खास स्वाद वाली बेसनी अरबी (Besan wali Arbi) अवश्य बनायें. सभी को बेहद पसंद आयेगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan wali Arbi
- अरबी (Colocasia - Taro Root) - 400 ग्राम
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- तेल - 2 टेबल स्पून
तड़्के के लिये
- अजवायन - 3/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - आधा इंच का टुकड़ा (बारीक काट लीजिये)
- नीबू - आधा नीबू (रस 1 छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Besan wali Arbi
अरबी को धोकर एक गिलास पानी के साथ कुकर में उबालने रख दीजिये, कुकर में एक सीटी आने पर आग बन्द कर दीजिये (अरबी उबल कर एकदम नरम न हो जांय). कुकर खुलने तक मसाले तैयार कर लेते हैं.
किसी प्लेट में बेसन और सारे मसाले डालकर मिला अच्छी तरह मिला लीजिये.
कुकर से अरबी निकालिये, ठंडी कीजिये, अरबी छीलकर लम्बाई में 2 भागों में काट लीजिये.

अरबी का एक टुकड़ा उठाइये और अच्छी तरह बेसन मसाले में लपेटिये, किसी प्लेट में लगाइये. एक एक करके सारे टुकड़े बेसन मसाले में लपेटिये और प्लेट में लगा लीजिये. 5 मिनिट बाद हम इन टुकड़ों को तल लीजिये.
नान स्टिक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में लगभग आधे टुकड़े डाल कर, पलट पलट कर कुरकुरे होने तक तल कर निकाल लीजिये. बचे हुये अरबी के टुकड़े भी डाल कर इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये. सार अरबी के टुकड़े तल कर तैयार कर लिये हैं.
तड़का लगायें:
कढाई में बचे हुये तेल को गरम कीजिये, गरम तेल में अजवायन डाल कर तड़कने के बाद, हरी मिर्च, अदरक डालिये और अरबी के टुकड़े डाल कर मिलाइये. आग बन्द कर दीजिये, नीबू का रस और आधा हरा धनियां डालिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये.
बेसन की अरबी (Besan wali Arbi) तैयार हैं, अरबी को प्याले या प्लेट में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर परांठे या पूरी के साथ परोसिये.
कमेंट (31)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madam, kya ye sabji safar me le Jane par 8 10 ghante chl jayegi??
निशा: भावना जी हां ये सब्जी, 8-10 घंटे रख कर खाई जा सकती है, और पूरी परांठे के साथ बहुत अच्छी लगती है.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
please upload a video of besni arbi if it is possible.
निशा: दीपिका जी मैं बेसनी अरबी का वीडियो बना दूंगी.
निशा: निरमिता जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried this receipe, its came very good.Thanks for the receipe.
निशा: रोजा जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना, बेसन और मसाले मिला कर अरबी को लपेटिये, और तलने से बेसन मसाले की कुरकुरी परत अरबी के ऊपर आ जाती है.
simple easy home made dishes :)
निशा: प्रेमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी, बेसन के साथ ओइल नहीं डालना है, बेसन और मसाले सूखे ही मिलाकर अरबी को लपेटना है, और थोड़ी देर बाद तल कर तड़का लगा देना है.
निशा: मेघा, नानस्टिक कढ़ाई आवश्यक नहीं है.
निशा: आलिशा, सूखा बेसन लेना है.
निशा: टीना, धन्यवाद.
निशा: कोमल, अरबी का दही का रसा, दम अरबी इन्हैं आप सर्च बटन पर अरबी लिखकर देख सकती हैं.
निशा: पारुल, अरबी को इंगलिश में colocassia या Taro Root कहते हैं.
निशा: पारुल, अरबी यानी Taro root., सब्जी वालों की दुकान से आप इसे खरीद सकती हैं.
निशा: इंदिरा, अरबी को बेसन लपेट कर थोड़ी देर रखे रहने दीजिये ताकि बेसन अरबी के अन्दर का पानी लेकर उससे अच्छी तरह चिपक जाये.
ghar pe jarro try karunga
Thanks......
Wow yummmmmmmmmmmmy...This is my first time i login to this site...excellent Nisha g...I love arbi ki sabji and the way you have told to prepare this na is toooooooo gud..u knw today m on fast but than too reading ur dishes..my mouth is watering hehe ;)...will try tomorrow and than will let you know ki kaisi bani :)
Thanks