सिघाड़े के आटे के नमकपारे – Kutu Namakpare Recipe – Singhare ke Namak pare

व्रत में खाने के लिये आप सिघाड़े के आटे के नमक पारे या शकरपारे बना भी बना सकते हैं. आइये आज सिघाड़े के आटे या कुटू के आटे से नमक पारे ( Kutu Namakpare) बनायें.
Read this recipe in English - Kutu Namakpare Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Singhare Namak pare
- सिघाड़े का आटा - 200 ग्राम (एक कप)
- नमक - छोटी आधा चम्मच
- जीरा - छोटी एक चम्मच
- हरा धनियां - आधा टेबल स्पून कतरा हुआ
- तेल तलने के लिये
विधि - How to make Singhara Namak pare
सिघाड़े के आटे को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. आटे में नमक, जीरा, हरा धनिया और 2 चम्मच तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता सख्त आटा गूथिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
गुथे हुये आटे को मसल कर ठीक कीजिये, इस आटे से चार बड़ी लोई बना लीजिये. एक लोई को 6-7 इंच के व्यास में मोटा बेल लीजिये और चाकू से नमकपारे काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये और गरम तेल में नमक पारे डालिये और मीडियम आग पर ब्राउन होने तक नमक पारे तलिये, तले हुये नमक पारे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे नमकपारे इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
ये सिघाड़े के नमकपारे आप बनाकर, ठंडे करके एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये और जब आपको खाने हों तब निकालिये और खाइये. नमकपारे कई दिन रख कर खाये जा सकते हैं.
कूटू के आटे से बिलकुल इसी तरह नमकपारे (Singhare ke Namak pare) बनाये जा सकते हैं.
कमेंट (19)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनामिका जी, ये आटा एसा ही होता है इसे आराम से बेलना होता है, आप चाहें तो इसे पोलीथिन शीट के अन्दर रख कर बेल सकते हैं.
nisha ji it is a very good and simple recipe.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता, व्रत के लिये रिफाइन्ड ओइल मूंगफली का या सूरजमुखी, कोई भी यूज कर सकते हैं.
निशा: नेहा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: आस्था, ये मुझे भी पसन्द हैं, धन्यवाद.
mai ye puchna chahti hu k agr mai ye kuttu k aate se bnau, or isme jeere ki jagah ajwain use karu, to taste bura to nhi lgega? muje ye paare vrat me nhi khane, or muje puri,parathe me jeera acha b nhi lgta. thnx...
निशा: विनीता, आप अजवायन यूज कीजिये, अच्छे बनेंगे.
this is very nice and easy recipe.
ye namak pare jyada oily to nahi rahenge na.
निशा: निवि, जो चीजें तेल में तली जाती हैं उनमें थोड़ा सा तेल तो होता ही है.
thanks for posting the recipes
Regarding singhare ke sankare pare & kachori-how hard or soft the dough should be?
निशा: मालनी, सिघारे के शकरपारे के लिये पूरी के आटे के जैसा सख्त आटा गूथिये, और कचौरी के लिये चपाती के जैसा नरम आटा गूथिये.
निशा: रसमिता, चपाती के आटे से भी ये रैसिपी बनाये जा सकती है. सिघाड़ा पानी मैं उगने वाला फल है, इससे हम ये नमकपारे व्रत के लिये बना रहे हैं.
dhanyavaad.
I tried this recipe but my nsmskpare were not crispy, they came out to be chewy than crispy. I did add 2 spoons of oil and also fried it on medium heat. Please tell me how to fix it.