केला कटलेट – Raw Banana Cutlet Recipe – Plantain Cutlet

📅 12 अक्टूबर 2010 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 31 कमेंट ★ 4.2 (4504)

plantain_cutlets

शाम को खाने से पहले अगर कुछ हल्का फुल्का खाने का मन करे तो आप कच्चे केले के कटलेट्स (Raw Banana Cutlet ) बना सकते हैं. अपनी पसन्द से आप केले कटलेट सिर्फ केले से या केले आलू मिलाकर किसी भी तरह से बना सकते हैं,

कच्चे केले के कटलेट्स आप व्रत रखते हुये फलाहार के रूप में भी ले सकते हैं.  यदि आप इसे फलाहार के रूप में ले रहे हैं तो सामान्य नमक के स्थान पर सैंधा नमक और  कार्न स्टार्च की जगह सिंघाड़े या कूटू के आटे  का प्रयोग करें.

Read : Raw Banana Cutlet Recipe – Plantain Cutlet recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Cutlet

  • कच्चे केले - 5
  • आलू - 1 बड़ा या 2 छोटे (उबले हुये)
  • कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून 
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट 
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - ¼ कप 
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

विधि How to make Raw Banana Cutlet

केलों को अच्छी तरह धोइये, दोनों ओर से डंठल काट लीजिये, केलों को कुकर में डालिए. साथ में 1/4 कप पानी डाल दीजिए. केलों को 1 सीटी आने तक पकाइए. 1 सीटी आने के बाद कुकर का आधा प्रैशर निकाल दीजिए.

थोड़ी देर में कुकर का प्रैशर अपने आप पूरा खत्म हो जायेगा. इसके बाद कुकर का ढक्कन खोलकर केलों को एक प्याले में निकाल लीजिये और हल्का ठंडा होने दीजिये.

इसी बीच उबले हुये आलू को छील लीजिये और अच्छे से मैश कर लीजिये. फिर, इसमें कॉर्न फ्लोर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए. कटलेट्स के लिए मिश्रण तैयार है. 

Raw Banana Cutlets

हाथ को तेल से चिकना करके कटलेट के तैयार मिश्रण में से जितने बड़े आकार का कटलेट बनाना हो, उतना मिश्रण लेकर इसे गोल कीजिए. इसे हाथ से दबाकर कटलेट का आकार दे दीजिए. इसी तरह सारे कटलेट्स बना लीजिए.

कटलेट्स तलने के लिए पैन गरम होने रख दीजिए. इसमें थोड़ा सा तेल डाल दीजिए और 3 से 4 कटलेट्स सिकने के लिये रखिये. इन्हें मीडियम आंच पर सेकिए. नीचे से ब्राउन होने पर इसे पलट दीजिए और  दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक कर कटलेट निकाल कर प्लेट में रख लीजिये, सारे कटलेट इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम स्वादिष्ट केले के कटलेट तैयार हैं, टमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी के साथ केले के कटलेट परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • यदि आप माइक्रोवेव में आलू उबालना चाहते हैं तो 4.5 - 5 मिनिट आलू को माइक्रोवेव कर लीजिये.  कच्चे केले को 3 मिनिट माइक्रोवेव करना काफी है.
  • व्रत के लिये कटलेट्स तैयार करने के लिये कॉर्न फ्लोर की जगह कुटू के आटे का इस्तेमाल कीजिये और सादे नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करें. 
  • कटलेट्स को डीप फ्राय करना हो तब इसमें उपयुक्त मात्रा में कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल कीजिये. अगर कटलेट्स तेल में फूट रहें हो तो थोड़ा अधिक कॉर्न फ्लोर मिश्रण में डाल दीजिये. कटलेट्स को डीप फ्राय करने के लिये तेल अच्छे से गरम होना चाहिये. अगर तेल अच्छे से गरम नही होगा तो कटलेट्स ज्यादा तेल सोख लेंगे.

Raw Banana Cutlet video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (4504 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (31)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mikki
hello mam, aape ki recipe acchi hai.hum jerur try kerenge per agar hume thoda chatpata aur spicy kerna ho to kay hun alu aur veg. cutlet ki terha masala mix kere to accha legega? kyoki humne kecche kele ki veferes hi try ki hai jo bazar se late hai isliye. thanks.
निशा: मिक्की आप मसाला अपने स्वाद के अनुसार डाल लीजिये. ये रैसिपी हमने विशेष कर व्रत के लिये लिखी है.