कद्दू के कोफ्ते Kaddu Kofta Curry Recipe

📅 11 अक्टूबर 2010 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 47 कमेंट ★ 4.3 (5499)

कद्दू की सब्जी आप भले ही पसन्द नहीं करते हों लेकिन कद्दू के कोफ्ते बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं ये आपको जरूर पसन्द आयेंगे. आइये आज शाम के खाने में हम कद्दू के कोफ्ते (Kaddu Kofta Curry) बनायें.

Read - Kaddu Kofta Curry Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu ke Kofte

कोफ्ते बनाने के लिये:

  • पीला कद्दू - 500 ग्राम
  • बेसन - 1 कप (100 ग्राम)  
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से कम(स्वादानुसार)
  • हरी मिर्च - 1
  • अदरक - ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच 
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच

ग्रेवी के लिये:

  • टमाटर - 3 -4 (250 ग्राम)
  • हरी मिर्च - 1 -2
  • अदरक -  1 इंच  टुकड़ा
  • दही - 1/2 कप
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - कोफ्ते तलने के लिए
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

 विधि - How to make Kaaddu Kofta Curry

कद्दू के बीज निकाल कर कद्दू को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अदरक भी कद्दूकस करके डाल दीजिए, हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर इसमें डाल दें. अब इसमें नमक, थोडा़ सा हरा धनिया, 1/4 छोटी चम्मच लाल पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये.  कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये (ये टैस्ट करने के लिये कि तेल गरम हो गया है, मिश्रण से बिलकुल थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर तेल में डालिये यदि मिश्रण तुरन्त ऊपर आकर तेल में तैरने लगे तो तेल पर्याप्त गरम हो गया है).  गरम तेल में 5-7 कोफ्ते डालें या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाएं डाल दीजिये.  इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

ग्रेवी बनाने के लिए :
टमाटर को धोइये, हरी मिर्च और अदरक भी धो लीजिये और टमाटर के साथ मिलाकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा हो तो इसमें 2 टेबल स्पून बेसन डालकर थोडा़ और भूनिये.

अब इस मसाले में फैंटा हुआ दही डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए उबाल आने तक भूनें.  उबाल आने पर मसाले में 2 कप पानी डाल दीजिए (तरी को आप जितना गाड़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये). अब इसमें नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनियां डाल दीजिए और ग्रेवी को ढककर, 4 मिनिट के लिए पकने दीजिए.

सब्जी की तरी तैयार हो गई है. पहले से तैयार कोफ्ते डाल कर 2-3 मिनिट के लिये धीमी आंच पर ढककर पकने दीजिये.कद्दू के कोफ्ते की सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये और हरे धनियां डाल कर सजाइये.  गरमा गरम कद्दू कोफ्ते की सब्जी को चपाती,परांठे, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिये और खाइये.

सुझाव:
ग्रेवी आप अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं. ग्रेवी बनाने के लिए ड्राईफ्रूट, खरबूजे के बीच, काजू, खसखस, क्रीम, मावा या प्याज टमाटर इस्तेमाल किया जा सकता है.

Kaddu Kofta Curry Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (5499 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (47)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

satyenhacks
Nice recipe..My bhabhi..really..liked..it...
pooja
nisha maam thanxxxxxxxx a lo.....t 4 dis reciepe
Anjali
aapki recipes .. really mei very true and tasty hoti hain .. thanks....
priya gupta
nishaji mujhe aap kachche kele k kofte banane ki recipe bataye....pl.
nazra
thnx a lot..........
DEEPTI
besan ko bhun kar dalne se kofta acha banta hai
Shelly
HEllo Nisha Ji,

I am newly married and you know everyday i am copying recipe from your website and cooking at home, My husband ia appraising me daily, I cooked Kaddu Kofte yesterday, it was very delicious but nisha ji when i put fried kofte's in Curry, Kofte was broken somewhere as kofte was not hard, Please tell me what should i do to make it hard.

Warm Regards
Shelly Malik

निशा:
शैली, कद्दू में बेसन की मात्रा थोड़ी और बड़ा दीजिये, कोफ्ते को ग्रेवी तैयार होने के बाद डालिये.
nafisa
thnx nisha ji aaj ye receipe maine first time banai aur ekdam perfect bani mere husband ne iske liye mujhe thanx bola
shashibansal
Nishaji, maine cabbage aur cauliflower ke kofte bhi try kiye hain.bahut achhe bane.ek baar ghar mein koi sabzi na hone aur guest aane par maine aaloo ke kofte aur sookhi urd ki daal banai jo special dish lagi. Pl. aise hi emergency mein kaam aane wali kuchh jhatpat recipe suggest karo.Aapki skill ka koi jawab nahi just matchless.
manisha
hello nishaji,

can u please tell me if this koftas can be made in non stick appam maker. also let me know if lauki ka kafta can be made in non stick appam maker and what will is the reciepe?
Shivani
Mam,Mai jaise hi sbzi me malai milk ya dahi dalti hu to sbzi fatt jati joki dekhne me badi buri lagti hai.
निशा: शिवानी, मलाई को मसाले के साथ भून कर सब्जी में डालिये और ठंडा दूध को उबलती हुई सब्जी में डालिये लेकिन सब्जी को लगातार चमचे से चलाती रहें जब तक सब्जी में फिर से उबाल न आ जाय दूध नहीं फटता.
SALAMAN
exelent
riya
Hello Nishaji, aap please dals(lentils) ki recipe bataye ...
निशा: रिया,आप दाल- कड़ी कालम में रे रैसिपी देख सकती हैं.
simran
Hello Nishji, apki sabhi recipes bahot hi achci hoti hain,aur ye bhi bhut badiya h, please aap kuch mujhe soyabean ki chaap aur veg. manchurian ki recpie bataye