कद्दू के कोफ्ते Kaddu Kofta Curry Recipe

कद्दू की सब्जी आप भले ही पसन्द नहीं करते हों लेकिन कद्दू के कोफ्ते बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं ये आपको जरूर पसन्द आयेंगे. आइये आज शाम के खाने में हम कद्दू के कोफ्ते (Kaddu Kofta Curry) बनायें.
Read - Kaddu Kofta Curry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu ke Kofte
कोफ्ते बनाने के लिये:
- पीला कद्दू - 500 ग्राम
- बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
- नमक - ½ छोटी चम्मच से कम(स्वादानुसार)
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
ग्रेवी के लिये:
- टमाटर - 3 -4 (250 ग्राम)
- हरी मिर्च - 1 -2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- दही - 1/2 कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - कोफ्ते तलने के लिए
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kaaddu Kofta Curry
कद्दू के बीज निकाल कर कद्दू को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अदरक भी कद्दूकस करके डाल दीजिए, हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर इसमें डाल दें. अब इसमें नमक, थोडा़ सा हरा धनिया, 1/4 छोटी चम्मच लाल पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये (ये टैस्ट करने के लिये कि तेल गरम हो गया है, मिश्रण से बिलकुल थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर तेल में डालिये यदि मिश्रण तुरन्त ऊपर आकर तेल में तैरने लगे तो तेल पर्याप्त गरम हो गया है). गरम तेल में 5-7 कोफ्ते डालें या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जाएं डाल दीजिये. इन्हें पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
ग्रेवी बनाने के लिए :
टमाटर को धोइये, हरी मिर्च और अदरक भी धो लीजिये और टमाटर के साथ मिलाकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा हो तो इसमें 2 टेबल स्पून बेसन डालकर थोडा़ और भूनिये.

अब इस मसाले में फैंटा हुआ दही डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए उबाल आने तक भूनें. उबाल आने पर मसाले में 2 कप पानी डाल दीजिए (तरी को आप जितना गाड़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये). अब इसमें नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनियां डाल दीजिए और ग्रेवी को ढककर, 4 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
सब्जी की तरी तैयार हो गई है. पहले से तैयार कोफ्ते डाल कर 2-3 मिनिट के लिये धीमी आंच पर ढककर पकने दीजिये.कद्दू के कोफ्ते की सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये और हरे धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कद्दू कोफ्ते की सब्जी को चपाती,परांठे, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिये और खाइये.
सुझाव:
ग्रेवी आप अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं. ग्रेवी बनाने के लिए ड्राईफ्रूट, खरबूजे के बीच, काजू, खसखस, क्रीम, मावा या प्याज टमाटर इस्तेमाल किया जा सकता है.
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: फैज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please tell me,
Custard powder farhari hota he ya nahi, fruit salad me dalkar use kha sakte he ya nahi, farhar me
निशा: विनोद जी, यह फलाहारी नहीं होता है.
निशा: आयशा जी, मलाई नहीं फटेगी.
Kitne logo ke liye kitni samgrri lagegi
Hello Nishaji...... me apako thank you bolana chahati hu....meri shadi abhi abhi hui hai muze kuch khana pakana nahi ata tha, magar apki website se dekhkar me sabji , sweets banatu hu.....hamesha ab mere sasural me mera hath ka bana khana sabko bahot pasand ata hai aur sab meri bahot tarif karate hai.....thank you once again mam...
muze apase ye sawal puchana tha ki... agar me tiffin me ye kaddu ke kofte ki sabji deti hu to kya kofte gravi me hi dalkar du ya alag se du? taki vo gravi me jada naram na ho jaye....pls muze reply dijiye....
Thx...
Swara
निशा: स्वारा जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है आप रेसपीज पढकर, देखकर अच्छा खाना बना पा रही है, बहुत बहुत धन्यवाद. टिफिन में सब्जी रख रही है, ग्रेवी में कोफ्ते डाल कर ही रखिये, अच्छे लगेंगे.
,I want to save this recipe.
pila kaddu ki jagha hara kaddu use kar sakten hai
निशा: प्रेम जी हां हरा कद्दू भी लिया जा सकता है.
i like it
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, कोफ्ते माइक्रोवेव में बनाये जा सकते हैं.
निशा: ज्योति, मैं इसका वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: आस्था जी, बेसन इतना डालें कि मिश्रण अच्छा गाढ़ा तैयार हो, और मिश्रण को अच्छी तरह फैंट लीजिये, कोफ्ते बहुत अच्छे सोफ्ट बनेंगे.
निशा: ज्योति, कद्दू की बर्फी बनाने के लिये पीला पका कद्दू यूज कीजिये, पके कद्दू की बर्फी अच्छी बनती है.
निशा: ज्योति, आप कद्दू की बर्फी के लिये कद्दू के हलवा को थोड़ा और पका कर गाढ़ा कर लीजिये, यानि कि जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका लेंगी, और जमने पर बर्फी काट कर तैयार कर लीजिये, धन्यवाद.
निशा: ज्योति, कासीफल को कद्दू भी कहा जाता है.
निशा: शेखर, बहुत बहुत धन्यवाद.
ke sab ko achi lagi thanks
madam gur ke mithi chatney ke recipe batay please
maine kal veg biriyani banayee, bahot achhi bani,
Mam apki recipies really bahot sudh or sidhi hoti hai,jisse banane mai dikhate nahi aati. kyuki app sawadhania bhi batati hai jo recipe try karate samay jaruri hoti hai. Thanks a lot mam.
please app mix veg ki recipe bataye
निशा: पम्मी, वेबसाइट पर मिक्स वेज रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर मिक्स वेज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रीती, कोफ्ते ग्रेवी तो एब्जोर्ब करते ही हैं, ग्रेवी को थोड़ा पतला रखेंगी, तो सब्जी में ग्रेवी रहेगी.
निशा: कद्दू को इंगलिश में pumpkin कहते हैं.
sorry but to you say what is kado ,
pumkin or bhupla
mai apki recipe padti hu r use banati bhi hu mujy chap banani nahi ati ap mujy ye recipe bata dijye pls .n thanks