सूखी मूंग दाल – Sookhi Moong Dal Recipe

मूंग की दाल तरी वाली तो बहुत ही स्वादिष्ट बनती है लेकिन सूखी मूंग की दाल भी बड़ी स्वादिष्ट बनती है. दाल के अलग स्वाद के लिये कभी सूखी मूंग की दाल बना कर देखिये,
सूखी मूंग दाल - Moong Dal Stir Fry आप अपने बच्चों के छोटे से टिफिन में स्कूल के लन्च के लिये बना कर रोटी या परांठे के साथ रख कर दे सकती हैं, तो आइये आज हम सूखी मूंग दाल बनायें.
Read - Sookhi Moong Dal Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Moong Dal Stir Fry
- धुली मूंग की दाल - 1/2 कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 -2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नीबू - 1
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
विधि - How to make Moong Dal Stir Fry
मूंग की दाल को साफ कीजिये और 2 बार धो लीजिये. हरी मिर्च को धोइये, डंठल तोड़िये और बारीक काट लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये.
मूंग दाल को 1/2 कप से थोड़ा कम पानी के साथ कुकर में डालिये. आधा नमक डाल दीजिये और कुकर बन्द कीजिये. गैस अॉन करके दाल को एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कीजिये और कुकर का हल्का सा प्रैशर निकाल दीजिए क्योंकि दाल को ज्यादा नही पकाना है. यह साबुत रहनी चाहिए. और फिर कुकर का पूरा प्रैशर खत्म होने तक दाल को कुकर में रहने दीजिए.
बाद में, कुकर का ढक्कन खोल दीजिये. नींबू को काटकर रस निकाल लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा तड़कने पर हरी मिर्च, अदरक डालकर भूनते जाइए और साथ ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनिये. इसके बाद उबली हुई दाल और बचा हुआ नमक और नींबू का रस डालकर चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट तक दाल को भूनिये. हरा धनिया डाल कर मिला दीजिये और बाद में गैस बंद कर दीजिए.
मूंग की सूखी दाल तैयार है, मूंग की सूखी दाल को प्याले में निकालिये और हरा धनिया डालकर गार्निश कर लीजिए. इस दाल को चपाती या परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- अगर आप टमाटर डालना चाहे, तो टमाटर को बारीक काटकर जीरा, हींग तड़कने के बाद इन्हें डालकर भून लीजिए.
- यदि आप लहसुन प्याज पसंद करते हैं तो 1 प्याज और 2 से 3 लहसुन की कलियां बारीक काटकर जीरा, हींग तड़कने के बाद प्याज के पारदर्शक होने तक भून लीजिए और बाकी दाल दी हुई विधि के अनुसार बना लीजिए.
कमेंट (19)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
daal tadka ki reciepe kese banaate h plz bataaiye
निशा: अर्शाद जी, मैं कोशिश करूंगी.
मैंने देखा आप की हर recipe में लशन और प्याज
का आपने उपयोग नहीं किया है
इस की कोई खास वजह किया है?
निशा: तमन्ना, मेरे घर में खाना बिना लहसन प्याज के ही बनता है, इसी लिये मैं यूज नहीं करती.
I prepared this recipe. It came out very well. Thank you for sharing this tasty, delicious and healthy recipe.
निशा: शारदा, बहुत बहुत धन्यवाद.
2 moolie washed and grated (for example grated carrots for halwa ), 1 chopped tomatoes, ginger grated 1tsp., 2-3tbs oil, 1tsp cumin seeds, lemon juice (from half lemon), red chili 1-2tsp, dhaniya powder 1tsp, haldi1/2tsp., salt to taste, cilantro for garnish. After popping the cumin seeds in oil, put grated moolie,tomatoes, ginger, lemon juice and all the masalas in same time. cook it in low to medium heat for 5-10min or till it gets tender. garnish it with cilantro and eat with Roti or Parantha with yogurt. You can change the masalas Quantities and add onion, garlic too. I just wanted to share it to you. i am learning a lot from u. Pls. pardon me for any mistakes.
Meenakshi Bhatt
निशा: धन्यवाद मीनाक्षी जी
निशा: पूजा, बेबी को जो पसन्द है, वह उसे बनाकर दीजिये, दूध में सूजी की खीर बनाकर खिला सकती हैं, फ्रूट का पल्प दीजिये, खिचड़ी में गेंहूं का दलिया भून कर, थोड़ा साबूदाना, चावल और मूंग दाल बराबर मात्रा में ले लीजिये, और उससे खिचड़ी बनाइये ये खिचड़ी बेबी के लिये हैल्दी है, धन्यवाद.
apka rasoi sikhaney ka dang bahut hi pyara hia.
निशा: सरोज, पापड़ खार से बड़े बड़े किराना स्टोर पर मिल जाता है, सफेद कलर का जमा हुआ नरम पदार्थ होता है, जिसे आसानी से तोड़ा जा सकता है, इससे पापड़ में खारा स्वाद आता है और पापड़ सोफ्ट बनते हैं.
निशा: चंद्रा, मैं लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: अमृता, जी हां आप को जो पसन्द हो डाल सकती हैं.
I tried this dish today .. but it turned to be too dry and sort of mushy .. please let me know what went wrong ..
many thanks in advance for your answer !
निशा: श्रुति, दाल में पानी कम हो गया हो और दाल ज्यादा उबाल दी है.
निशा: नव, स्वीट कार्न अलग तरह की बैरायटी के बिना पकी मक्का के दाने हैं.
निशा: खुशबू, अपनी बेटी को दुध पिलाने में के बीच में 4 घंटे का अन्तर रखिये, दूध में बोर्नबिटा या चकलेटा पाउडर कुछ थोड़ा सा मिलाइये और पिला कर देखिये, हो सकता है स्वाद बदलने से वह दूध पीने लगे. आप इसके लिये बच्चों के डाक्टर से भी सलाह ले सकती हैं.
निशा: तनु, एक साल के बच्चे को, नमकीन दलिया, मीठा दलिया, खिचड़ी, दाल चावल, सूजी की खीर बनाकर. दाल भिगोकर छोटा चीला बनाकर और दाल पिलाइये, कोई भी सब्जी हल्के नमक और घी के साथ बनाकर खिलाइये. बच्चे को अपने खाने से थोड़ा थोड़ा जरूर खिलाते रहिये. दूध बच्चे को हमेशा फुल क्रीम ही पिलाइये.