Sweet Fara – Sweet Pittha Recipe – मीठा फरा

मीठा फरा का पारंपरिक स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा. आइये आज मीठा फरा (Sweet Fara - Sweet Pittha) बनाएं.
नमकीन फरा पीठा जहां गेहूं के आटे, सूजी, चावल या इनको मिक्स करके बनाया जाता है और इनके अन्दर सब्जियां या दाल भरी जाती है जबकि मीठा फरा (Sweet Fara - Sweet Pittha) सिर्फ चावल के आटे का बनाया जाता है और इसके अन्दर मावा और ड्राई फ्रूट भरे जाते हैं.
Read - Sweet Fara – Sweet Pittha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Fara
- आटा गूथने के लिये
- चावल का आटा - 200 ग्राम (1 कप)
- मावा - 100 ग्राम (आधा कप)
- चीनी - एक टेबल स्पून (पिसी हुई)
- काजू - 8-10 ( छोटे छोटे काट लीजिये)
- किशामिश - 20 - 25 ( एक किशमिश को 2 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
दूध में डालने के लिये
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
- चीनी - 75 ग्राम (1/3 कप)
- काजू - 10 ( एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किशमिश- 15-16 (डंठल तोड़कर धो लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3- 4 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make sweet Fara Recipe
चावल का आटा बाजार से ले आइये या घर में बना लीजिये, आटा घर में बनाने के लिये छोटे चावल प्रयोग में लाइये, चावल साफ कीजिये, धोइये और 4-5 घंटे के लिये भिगो दीजिये, अतिरिक्त पानी निकालिये और सूती साफ कपड़े पर डाल कर सुखा लीजिये (2 घंटे में चावल पर्याप्त सूख जाते हैं, चावल को छाया में ही सुखना है). सूखे हुये चावल अच्छी तरह मिक्सी से पीस कर आटा तैयार कर लीजिये.
किसी बर्तन में चावल की मात्रा का आधा पानी लेकर गरम करने रखिये, पानी में थोड़ी भाप आने पर आग बन्द कर दीजिये, चावल का आटा पानी में डालिये और ढककर 2-3 मिनिट के लिये रख दीजिये, ढक्कन खोलिये और पहले चमचे से फिर हाथ से मलमल कर आटे को मुलायम कीजिये, आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी डाला जा सकता है (चावल का आटा चपाती के आटे जैसा ही मुलायम गूथा जाने चाहिये ताकि पिठ्ठी आसानी से भरी जा सके).
पिठ्ठी बनाने के लिये मावा को कढ़ाई में डालिये और हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, ठंडा होने पर चीनी और मेवा मिला दीजिये. भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
दूध को किसी भारी बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये. जब तक दूध में उबाल आता है तब तक हम भरकर पिठ्ठा तैयार कर लेते हैं.

चावल के गुथे हुये मुलायम आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिये (इतने आटे से लगभग 20- 25 लोइयां बना लीजिये). लोई को थोड़ा सा हाथ से दबाकर बड़ा कर लीजिये, एक छोटी चम्मच पिठ्ठी उसके ऊपर रखिये और बड़ी हुई लोई को चारों ओर से उठाकर कचौड़ी की तरह बन्द कर दीजिये और फिर हल्के हाथ से दबाब देते हुये थोड़ा सा गोल आकार में बड़ा लीजिये बने हुये इस गोल को थाली में रखिये. सारे आटे से इसी तरह लोई बनाकर, भरकर, गोले दबाकर थाली में रख लीजिये.
दूध में उबाल आ गया है, भरे हुये पिठ्ठा तैयार हैं, उबलते दूध में ये पिठ्ठा एक एक उठाकर डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 15 मिनिट तक पिठ्ठा को उबलने दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में पलटे से दूध- पिठ्ठा को चलाते अवश्य रहिये, दूध पिठ्ठा बर्तन के तले लगना नहीं चाहिये. आग बन्द कर दीजिये और पिठ्ठा पलटे से निकाल कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
बचे हुये दूध में चीनी और मेवे डालिये, चीनी अच्छी तरह घुलने पर दूध को थोड़ा सा गाड़ा होने पर आग बन्द कर दीजिये. दूध में कूटी हुई इलाइची डाल कर मिला दीजिये और पिठ्ठा भी इसी दूध में वापस से डाल दीजिये. बिलकुल रस मलाई की तरह मीठा पिठ्ठा स्वीट डिश तैयार है. गरमा गरम या थोड़ा ठंडा मीठा पिठ्ठा (Sweet Fara - Sweet Gojha)परोसिये और खाइये.
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nisha ji ye jo recipe hai jise aap fara kahti hain aapko pata hai kya ki same yehi recipe bihar me banta hai aur wahan ise 'BAGIYA' kahte hain
maaf kijiyega nisha ji maine sirf aapko isliye bataya ki mujhe laga aapko ager pata na ho to pata chal jaye
निशा: अनुप्रिया जी, आपने बहुत अच्छा किया मुझे इस नाम के बारे में बिलकुल भी नहीं मालुम था, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, मैं इसे अवश्य बना कर देखूंगी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता, आटा सोफ्ट होता है, लेकिन फरा ठंडे होने पर या फ्रिज में रखने पर सख्त हो जाते हैं, इन्हैं फिर से गरम कर लीजिये तो ये नरम हो जायेंगे.
maim mai jaana chahta hu pitthe (or anarse) ke liye arwa chawal or usna chawal use karna h.
निशा: शहवाज जी, हर जगह अलग अलग चावल आते हैं, अनरसे या पिठ्ठा के लिये चावल छोटी वैराइटी का सफेद चावल कोई भी ले लीजिये.
निशा: अर्पिता, पिठ्ठा ताजा बहुत अच्छा लगता है, आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं, फ्रिज में पिठ्ठा सख्त हो जाता है, खाने के लिये फ्रिज से निकालिये और हल्का गरम कर लीजिये पिठ्ठा फिर से नरम हो जायेगा, सर्व कीजिये और खाइये.
ye dish hum bachpan se khate aaye hain.
nisha ji aap paneer pasanda ki recipe bhi batayen plz.
निशा: चावल का आटा बनाने के लिये चावल भिगोना आवश्यक है.
Thanks for your reply, I tried this recipe, everything was OK. I kept the fara after cooking in milk in fridge to cool down but it became very hard.
i followed your recipe as it is. Is it serverd only hot. I was thinking to serve it as rasmalai little bit cool. But it turned hard and not looking good.
Please reply if i did any mistake.
thanks
with regards
Shina
निशा: शिना, मीठा पिठ्ठा फ्रिज में रखने से सख्त हो जाता है.
This recipe is really great, i have a doubt in that. When the pittha is in milk while boiling how will it be known that pittha is cooked or i need to cook for just 15 minutes at medium flame.
please reply i have to cook it.
thanks
निशा: शिना, मीठा पिठ्ठा 15 मिनिट में उबल जाता है, उबल कर दूध में तैरने लगता है.
निशा: दिव्या, आप बना सकती हैं, आप व्रत के चावल से ये मीठे फरा बनाइये और अपने अनुभव हमें बताइये.
kya chawal ka aata Basmati chawal se bana sakte hei mere paas chote chawal nahi hei kya swad me fark aayega
निशा: अल्का, बासमती चावल से बनाया जा सकता है.
निशा: कुन्जल, इस तरह भी मीठा पिठ्ठा बन जायेगा.
निशा: कुंजल, आटा सख्त होने के कार ओह अच्छे से बन्द नहीं हो सका और खुलने पर मावा बाहर आ गया.
Thanks.
aapki recipe bahut hi badiya he mene almost sari padhi he.
aapse ye puchna tha ki pittha ko direct doodh me hi pakaya to kaccha to nahi rah jayega pls repply me.
thanks.
निशा: वसुन्धरा जी, पिठ्ठा बिलकुल कच्चा नहीं रहेगा.
Nishji mene apse bahut pahle veg. manchurian aur fried rice ki recpie puchi thi lakin apne mere msg ka repply nahi kiya,aur mujhe iske sath rajasthan ki papad sabji ki recpie bhi jarur bataye, plz nisha ji mere msg ka jawab jaldi de aur ye recpie jarur likhe.
निशा: सिमरन, जैसे ही सम्भव होगा मैं ये रैसिपी अवश्य लिखूगी.
Please Mysore pak receipe bhi likheya na.
these are very good dishes and lot of people like it.
so please tell us about these recipes.
as soon as possible.