फरा – Fara Recipe – Gojha Recipe – Pitha Recipe

📅 18 अगस्त 2010 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 50 कमेंट ★ 3.7 (4419)

image

फरा या पिठ्ठा नमकीन और मीठा दोनों प्रकार का बनाया जाता हैं. मीठा पिठ्ठा (Pitha) एक तरह की मिठाई है, इसे बनाने में चावल का आटा और दूध व मेवे प्रयोग में लाये जाते हैं.

मीठा पिठ्ठा बंगाल में मकर संक्राति या काली पूजा के समय बनाकर खाया जाता है, वहां सर्दियों के दिनों में भी गरमा गरम मीठा पिठ्ठा बना कर खूब खाया जाता  हैं.   नमकीन पिठ्ठा को उत्तर प्रदेश में मैन फरा या फरा (Fara) भी कहा जाता है.  नमकीन पिठ्ठा नाश्ते में आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं. नमकीन पिठ्ठा खाने में बड़े ही स्वादिष्ट लगते है़.  इसे गेहूं के आटे से, सूजी से, चावल के आटे से, गेहू का आटा या सूजी मिक्स करके या फिर तीनों चीजें मिक्स करके बना सकते हैं.  नमकीन पिठ्ठा बनाने में तेल या घी बहुत ही कम लगता है. अन्दर भरने के लिये सब्जियां या दाल जो आपको पसन्द है वह ले लीजिये. नमकीन पिठ्ठा भाप में पका कर या पानी में उबाल कर दोनों तरह से बनाया जा सकता है.  नमकीन पिठ्ठा भैया दूज के दिन स्पेशल बहिनें अपने भाइयों के खाने के लिये बनाया करती हैं. तो आइये आज हम नमकीन पिठ्ठा बनायें.

Read : Fara Recipe – Gojha Recipe – Pitha Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fara Recipe

  • गेहूं का आटा -  एक कप
  • सूजी -   आधा कप
  • चावल का आटा - आधा कप
  • तेल -  1 टेबल स्पून
  • चने की दाल - एक कप
  • हरी मिर्च -   2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • नमक -  स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर -  1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर -  1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला -  1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Fara

चने की दाल को चार घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये, भीगी दाल को धोइये, मिक्सर में डालिये, 2 हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और अदरक को छीलकर, धोकर, टुकड़े करके दाल के साथ डाल कर बिना पानी मिलाये थोड़ी मोटी दाल पीस लीजिये.

पिसी दाल में नमक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
How to make Namkeen Fara or Goijha
गेहूं का आटा, सूजी, चावल का आटा तीनो को एक बर्तन में छान कर निकालिये.  आटे के बीच में जगह बनाइये,  तेल और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.

गुनगुने पानी की सहयता से नरम आटा गूथिये(आटे की मात्रा का लगभग आधा पानी आटा गूथने के लिये पर्याप्त होता है).  गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.  पिठ्ठा गुझिया के आकार या गोल बाटी के आकार में जैसा आप चाहें बना सकते हैं.

गुथे हुये आटे से लोइया तोड़िये (लोई एक छोटी पूरी के बराबर की बना लीजिये), लोइयों को गोल करके पेड़े जैसा तैयार कर लीजिये. एक लोई लेकर 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बेलिये. एक चम्मच दाल उठाइये, बेली हुई पूरी के ऊपर रखिये, पूरी को एक ओर से उठाकर अर्ध चन्द्राकार आकार (गुझिया आकार) में मोड़ कर किनारों को दबा दीजिये, उठाइये और थाली में रख लीजिये. सारी लोइयों को इसी तरह बेल कर, भर कर, गुझियों की आकार की बना कर थाली में रख लीजिये.

गोल बाटी के जैसा पिठ्ठा बनाने के लिये, लोई को थोड़ा सा 2 इंच में बेलकर या हाथ से दबाकर बड़ा कर लीजिये, एक छोटी चम्मच दाल की पिठ्ठी उसके ऊपर रखिये और पूरी को चारों ओर से उठाकर कचौड़ी की तरह बन्द कर दीजिये, हल्के हाथ से दबाब देते हुये गोल आकार में कचौरी के जैसा बड़ा लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी भर कर गरम करने रखिये कि उसमें बने हुये ये पिठ्ठा आसानी से डुब सके.
इस आटे में लगभग 30 - 32 पिठ्ठा बन कर तैयार हो जायेंगे, इन्हैं उबालने के लिये लगभग 2 लीटर पानी चाहिये.
Fara - Goijha - Pitha
पानी में उबाल आने के बाद बने हुये पिठ्ठा पानी में डालिये, फिर से उबाल आने के बाद 15 मिनिट तक पिठ्ठा उबलने दीजिये, बीच बीच में पलटे पिठ्ठा को चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये.  आग बन्द कर दीजिये.   पिठ्ठा को चलनी में छान कर सारा पानी निकाल दीजिये.

नमकीन पिठ्ठा खाने के लिये बन कर तैयार है, आप ये पिठ्ठा चटनी के साथ खा सकते हैं.  इसको और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिये आप इसको फ्राई भी कर सकते है.

पिठ्ठा को फ्राई करने के लिये:

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता - 6-7 पत्ते
  • अदरक  -   एक इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लीजिये)
  • हरी मिर्च - 1-2 (यदि आप तीखा पसन्द करते हैं) बारीक काट लीजिये
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नीबू - 1 छोटा आकार का (रस निचोड़ लीजिये)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

पिठ्ठा को 2 टुकड़ों में चाकू से काट लीजिये.  कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डाल कर तड़्काइये, करी पत्ता को तोड़कर डालिये, अदरक और हरी मिर्च भी डाल दीजिये, उबला हुआ पिठ्ठा डालिये, नमक और नीबू का रस भी छिड़क दीजिये और पलटे से पलट पलट कर पिठ्ठा को 2-3 मिनिट तक सेकिये. लाजबाव नमकीन पिठ्ठा तैयार है.

नमकीन पिठ्ठा बन चुका है, गरमा गरम नमकीन पिठ्ठा हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.  फ्राइड नमकीन पिठ्ठा तो इतना स्वादिष्ट है कि ये तो आप बिना चटनी के भी खा सकते हैं.
Steamed Fara Recipe

सब्जी भरकर नमकीन पिठ्ठा बनाने के लिये

गाजर, गोभी, मटर, बीन्स, पत्ता गोभी, उबले आलू इनमें से जो सब्जियां आप पसन्द करते हैं वे लीजिये कद्दूकस या बारीक कतर लीजिये, मसाला डालकर 2-3 मिनिट तक फ्राई कीजिये और बिलकुल दाल की तरह से ही भरकर अपना मन पसन्द आकार का नमकीन पिठ्ठा बनाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (4419 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (50)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nisha ji sabji wale fare ki puri recipe bataiye
sabji kachchi bharni hai y paka kar
or kya hum fare ko steam me paka sakte h
NishaMadhulika
जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही ये रेसिपी बनाने की कोशिश करुंगी.
Varsha mishra
इस फरे की पिट्ठी को अगर सेक के भरा जाए तो और स्वादिष्ट लगता है।मै ऐसे ही बनाती हु। उत्तर प्रदेश में पारंपरिक रूप से इसे कढ़ी के साथ खाया जाता है।
NishaMadhulika
वर्षा जी, अपने सुझाव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
RICHA
Simple n easy recipie. I will try it at my home. Thank you nisha ji

निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonia gupta
bajre k atte ka kya karu. koi meethi recipe btaye
निशा: सोनिया जी, मीठे में बाजरे की टिक्की बना सकते हैं, हलवा बना सकते हैं, और ये रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
kalpana
kya pani mai ubalne rakhna hai
निशा: कल्पना जी हां इन्हैं पानी में उबालना होता है.
Chaitali
Once tasted this recipe through one friend n liked too much so wanted the procedure .so now got it surely will try to make it .Thank you so much...

निशा: चैताली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
diksha soni
ma'am...ek aur trike se n aakar diya jata h fara ko
reeti
Kya hum fara ko pani k jagah dal me dal kr boil kr sakte hain
निशा: रीति जी, अवश्य कर सकते हैं.
vikas
how yeast it is......suuupppppeeeerrrrr
Amit pipraiya
i want some cg foods simple recipe...plz thought my wishses.
Anuradha Agarwal
hlo mam,

maine dobara se fara banaya tha par is baar chane ki daal se hi banaya aapki batai gyi vidhi se hi. and it was delicious.

thanks.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anuradha Agarwal
maine bhun kar hi masale milaye the. kyoki vaise kachi si lag rhi thi taste me. pta nhi kya baat thi k kadwi ho gyi daal. maine usi daal ko grind kar ke bedmi puri bhi banai h apki recipes me se wo to achi bani thi.

thanks
निशा: अनुराधा जी, समझ नहीं आया क्या बात थी, लेकिन आपने बेड़मी पूरी अच्छी बना ली ये अच्छी बात है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anuradha Agarwal
hlo mam,

aaj maine urad ki daal se fara banaya tha. baki sab to thik tha par daal bht kadwi taste kar rhi thi so it was not edible. pta nahi kaise daal me kadwapan aa gaya. maine to ache se dho kar hi grind ki thi
निशा: अनुराधा जी, उरद की दाल तो अच्छी स्वादिष्ट लगती है, अगली बार आप इसे भूनते हुये मसालें मिलायें, फरा बिलकुल भी कढ़वे नहीं होने चाहिये.
Anuradha Agarwal
thankyou soo much mam. jaldi hi banaungi ab.
Anuradha Agarwal
hi nisha ji.

agar chana daal na ho to mota besan hai uski pithi bana skte h agar haan to thoda tarika bata dijiyega pls
निशा: अनुराधा जी, पिठ्ठी को मूंग दाल, उरद दाल, हरे मटर के दाने, किसी से भी बना सकते हैं. आप बेसन से पिठ्ठी बना रहे हैं, इसमें मन पसन्द सब्जियां भी मिला लीजिये, मसाले दालिये और थोड़ा सा दही या पानी डालिये कि पिठ्ठी ढोह के फोर्म में आ जाय, और ये पिठ्ठी भर फरा बनाइये और अपने अनुभव यहा शेयर अवश्य कीजिये.
Anuradha Agarwal
hlo madam. kya hum chane ki daal ki jagah urad ki dhuli daal le sakte h pithi bharne ke liye ? and daal ko dardara hi grind krna hai na ? ya baarik
निशा: अनुराधा जी, आप अपने पसन्द की दाल अवश्य ले सकती है,दाल को दरदरा ही पीसना है.
priya
Its very tasty..thanks to make this
priya
Its very tasty..thanks to make this
princy
nice recepi... so yummy
Jyoti Sinha Bhatnagar
Kindly post the recipe for bafori
Jyoti Sinha Bhatnagar
Kindly mention quantity of any fluid (required in the recipe) in cc or ml. The standard one cup is eight fluid ounces.
This way I will know the exact amount of fluid needed in the recipe.
I am from Madhya Pradesh (Jabalpur) but grew up in Mumbai. In MP buknu is called Haldi and we eat it with rice and shuddh ghee.
Ratan Prakash
Nishaji,
Your website is very well presented. However, The recipes do not inform about the nutritional values and calories nor are their given healthy alternatives for the health conscious people. Specific nutrition and health information will make your recipes more reliable and ethical.
Poonam
Thanks for this recipe... I had eaten this recipe many years back at a friends place Mae by her nani... I'm glad I found the recipe here on ur website.
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
shanti sahu
I love u website...thanks for sharing great recipes
radhika tiwari
Nisha ji,I am big fan of u and I have learned so many recipes after visiting this site ,we are also vegetarian and today I have tried this recipe ,and it turned out superb.I would like u to add recipe of MOONG URAD PAPAD and MASHROOM CHILLI.
once again thanks a lot
निशा: राधिका, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं पापड़ बनाने की कोशिश करती हूँ.
shamroop
satshreeakal ji i like vegtable
neelima mishra
Easy to cook thanx.
jyotshna sharma
nisha ji fara pitha ki recipe bahut tasty hai . chhattisgarh me fara kewal chawal aate se banate hai waise hi aapki recipe bhi tasty lagi,thanks
निशा: ज्योतिश्ना, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonal
i want to know dat chawal ka ataa and ararot are the same things?

निशा: सोनल अरारोट एरोरूट की जड से बनता है यह कार्न फ्लोर जैसा होता है. चावल का आटा चावल को पीस कर बनाया जाता है. चावल का आटा बाजार में मिल जाता है.
यदि चावल का आटा बाजार में न मिले तो चावल को रात भर भिगो कर पानी हटा कर कपडे पर फैलाकर एक घंटे छाया में सुखा लेंगे. फिर आप इसे घर पर मिक्सी में पीस सकतीं हैं.
sonal
i want to know dat chawal ka ataa and ararot are the some things?

निशा: सोनल चावल का आटा और अरारोट अलग अलग है. चावल का आटा चावल को पीस कर तैयार किया जाता है