कटहल के बीज फ्राई – Kathal seeds Fry – Jack fruit Seeds Curry Recipe

पके हुये कटहल की सब्जी अधिक स्वादिष्ट नहीं बनती, लेकिन पके कटहल से निकाले गये बीज की सब्जी बड़ी स्वादिष्ट बनती है. कटहल के बीज सब्जी की दुकान पर अलग से ही मिल जाते है. कटहल के बीज आप सूखे फ्राई भी बना सकते है और चाहें तो ये आप तरी दार भी बना सकते हैं, आईये आज हम कटहल के बीज फ्राई सूखी सब्जी (Jackfruit Seeds Friy) बनायें.
Read : Kathal seeds Fry – Jack fruit Seeds Curry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Seeds Fry
- कटहल के बीज - 250 ग्राम
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
विधि - How to make fried Kathal seeds (Jackfruit Seeds Curry)
कटहल के बीज धोइये. कुकर में कटहल के बीज और एक कप पानी डालकर एक सीटी आने के बाद और 3 मिनिट तक धीमी गैस पर उबाल लीजिये. कुकर का प्रैशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये. बीज को कुकर से निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए. इसके बाद बीज के ऊपर के छिलके उतार दीजिये. कटहल के बीजों को 2 भाग करते हुए काट लीजिए.
हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और बारीक कतर लीजिये ( हरी मिर्च की जगह एक छोटी चम्मच चिल्ली पेस्ट भी डाल सकते हैं).
अदरक को छीलिये, धोइये, कद्दूकस कर लीजिये ( अदरक की जगह एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट भी डाला जा सकता है)

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालकर तड़काइये. इसके बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालिये. मसाले को 1 मिनिट भूनिये और अब 1/4 कप पानी डालिये. इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर मिलाइये और मसाले को 2 मिनिट तक धीमी आग पर उबलने दीजिये. इस मसाले में कटहल के बीज डालकर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये 2 -3 मिनिट तक भूनते हुए पकाइए. आग बन्द कर दीजिये और कतरा हुआ हरा धनिया डाल कर सब्जी में मिला दीजिये.
कटहल के बीज फ्राइ सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये. इतनी सब्जी परिवार के 3 या 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.
सुझाव
कटहल के बीज की सब्जी को अमचूर की जगह टमाटर के साथ इस तरह बना सकते हैं. टमाटर, अदरक, हरी मिर्च को पीस लीजिए. अगर प्याज पसंद करते हैं तो 1 प्याज को बारीक काट लीजिए और प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनिए. इसके बाद, पिसा टमाटर का मसाला डालकर बाकी मसाले उपरोक्त विधि के अनुसार डालकर सब्जी बना लीजिए.
Kathal Seeds Fry video
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रितेश जी, इसमें मैने इसे टमाटर के साथ बनाने की विधि भी दी हुई है जिससे आप सब्जी को तरी वाली भी बना सकते हैं.
निशा: नबीला जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, हां आप प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
my day....
its very tasty and so yummy........
निशा: मीरा जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मी जी, हां अवश्य डाले जा सकते हैं.
thanks
निशा: चैलाम, आप इन्हैं बिना कुकर के भी उबाल सकते हैं, इस तरह इन्हैं उबलने में 20 - 30 मिनिट तक लग सकते हैं, आप बीच बीच में चैक करते रहें, नरम हो जाय गैस बन्द कर दीजिये, धन्यवाद.
Curry made from ripe jack fruit is not very tasty, but the seeds from ripe jack fruit make a delicious curry. Jack fruit seeds are available in shops. You can also prepare these seeds dry fried or with Tari, so let us prepare Fried Jackfruit Seeds curry.
- Ingredients for Fried Jack fruit Seeds
Jack fruit(kathal) seeds - 250 grams
Oil - 2 tbsp
Heeng(asafoetida) - 1 to 2 pinch
Jeera(cumin seeds) - 1/4 tsp
Turmeric powder - 1/2 tsp
Coriander(dhaniya) powder - 1 1/2 tsp
Green chillies - 2 to 3
Ginger - 1 inch long piece
Red chilly powder - 1/4 tsp
Salt - add to taste ( 3/4 tsp)
Amchur(mango) powder - 1/2 tsp
Garam masala - 1/4 tsp(if you want)
Green coriander -1 tbsp (finely chopped)
- How to make fried Kathal seeds (Jackfruit Seeds Curry)
Wash the jackfruit seeds, put the seeds with 1 cup of water in a cooker then boil till 1 whistle goes off. Open the cooker after all the pressure is released. Allow the seeds to cool then peel their skins.
Wash green chillies, remove their stems and chop them finely(instead of green chillies you can use 1 tsp chilly paste).
Peel, wash and grate ginger(you can use 1 tsp ginger paste instead).
Pour oil in a frying pan(kadhai) and heat, put Heeng, Jeera in hot oil. After Jeera is roasted put turmeric powder, coriander powder, now add 2 tbsp water, red chilly powder, salt and Amchur powder to it. Mix all the ingredients properly and after it comes to boil cook for 2 minutes. Put the jackfruit seeds in these spices and stir fry for 2 minutes. Turn off the gas, put chopped coriander and mix in the curry.
Fried Jack fruit Seeds curry is ready. Take out the curry in a bowl, serve with paranthas, chapatis or rice.
Jack fruit seeds
can be prepared with tomato i this way : Clean 2 tomatoes, 2 green chillies, ginger then put these in a mixer to make a paste.Pour oil in a frying pan and heat, put Heeng, Jeera and roast in hot oil. Now put turmeric powder, coriander powder and masala paste then fry till oil starts to float over the spices. Add jack fruit seeds, salt, red chilly powder and garam masala to the fried spices. Stir fry for 2 minutes. If required put 1-2 tbsp water while frying the seeds.
निशा: प्रभा, जी हां आप सब्जी में टमाटर भी डाल सकती हैं.