कटहल के कटलेट – Raw Jackfruit Cutlets Recipe

कटहल के कटलेट (Raw Jackfruit Cutlets) आप सुबह के नाश्ते या शाम को कम भूख में डिनर से पहले बनाकर कभी भी खा सकते हैं, आइये आज शाम को चाय के साथ कटहल के कटलेट बनाते हैं.
Read : Raw Jackfruit Cutlets Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Jackfruit Cutlets

- कटहल- 125 ग्राम (कटा हुआ)
- आलू- 1 (उबला हुआ)
- पनीर- 50 ग्राम
- मैदा- 1 टेबल स्पून
- ब्रेड- 2 (क्रम्बस)
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक- 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- कॉर्न स्टार्च- 2 टेबल स्पून
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से आधी
- धनिया पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
- तेल- कटलेट्स फ्राय करने के लिए
विधि - How to make Raw Jackfruit Cutlets
कुकर में कटहल के टुकड़े और 1/4 कप पानी डालकर गैस पर रखिए और एक सीटी आने तक उबालिये. कुकर खुलने पर कटहल को निकालिये और सारा पानी हटा दीजिये, कटहल के बीज के ऊपर से छिलका अवश्य उतार लीजिये.
इसी बीच, आलू को छीलिये और बारीक मैश कर लीजिये. पनीर को क्रम्बल करके आलू वाले प्याले में डाल लीजिये. इसी में हरी मिर्च, अदरक, थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, हरा धनिया और कॉर्न स्टार्च डाल दीजिए. कटहल के उबलने के बाद, कटहल को मैश करके इसमें डालिए और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मैदा में थोड़ा सा पानी डालकर मैदा का पतला घोल बना लीजिए. 1 टेबल स्पून मैदा का घोल बनाने में 3 टेबल स्पून पानी लग जाता है. मैदा के घोल को अच्छे से फैंटकर चिकना घोल तैयार कर लीजिए. इसमें बचा हुआ नमक और काली मिर्च पाउडर डाल दीजिए.

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये और अपने मन पसन्द आकार देकर (गोल या ओवल) मैदा के घोल में डिप करके ब्रेड क्रम्बस से लपेटकर अच्छे से चिपकाकर एक प्लेट में रख लीजिए. इसी तरह सारे कटलेट बनाकर रख लीजिए.
तेल गरम होने पर इसमें 1 कटलेट डालकर चैक कर लीजिए कि तेल अच्छा गरम है कि नही. 3 से 4 कटलेट्स या जितने कढ़ाही में आ जाएं, उतने डाल दीजिए. कटलेट्स निचली सतह से जैसे ही हल्के ब्राअन हो जाएं, उन्हें पलट दीजिए और इन्हे पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कटलेट निकालकर प्लेट पर किचन नैपकिन पेपर पर बिछाकर रखिये. फिर से कटलेट बनाकर गरम तेल में डालिये और कटलेट तलर निकाल लीजिये. सारे कटलेट बनाकर इसी तरह तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम कटहल के कटलेट को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी और टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
मैदा का घोल बनाने के लिए एक साथ पानी ना डालें वरना गुठलियां खत्म करने में काफी परेशानी होती है.
Raw Jackfruit Cutlet Recipe video in Hindi
कमेंट (20)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, धन्यवाद, पनीर को भी कटहल और आलू के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे.
निशा: ऊषा, आपके लिये मैं इस पर लिख रही हूँ.
You can have Raw Jack fruit Cutlets for breakfast, as a starter before dinner or whenever you want to. Let us prepare this recipe today.
- Ingredients for Raw Jackfruit Cutlets
Jack fruit - 250 grams
Paneer(cheese) - 100 grams
Potatoes - 1 to 2 boiled
Arrowroot or corn flour - 2 tbsp
Salt - 2/3 tsp
Red chilly powder - less than 1/4 tsp(if eat spicy)
Coriander(dhaniya) powder - 1 tsp
Green chillies - 2 (finely chopped)
Ginger - 1 long piece (grate/make a paste).
Green coriander - 1 tbsp (finely chopped)
Oil - to fry cutlets
- How to make Raw Jack fruit Cutlets
Cut the jack fruit into fat pieces. Put these pieces in a cooker, add 1/2 glass of water and 1/4 tsp salt in the cooker and boil till 1 whistle goes off. Open the cooker and drain all the water, do remove the skin from the jack fruit's seed.
Mash the jack fruit, peel the potatoes and mash them as well. Mix potatoes, jack fruit, arrowroot, salt, coriander powder, ginger and green coriander properly. The mixture needed for making cutlets is ready.
You can make the cutlet in 2 ways with this mixture.
1. Deep Fried Raw Jackfruit Cutlets
Pour oil in a frying pan(kadhai) and heat, take some of the mixture and give it your desired shape(round/oval) and put it in hot oil. Make 3-4 cutlets or as many that fit n the pan and put them in oil and fry(turning sides from time to time) till they turn brown.Take out the fried cutlets and keep them on a plate covered with a paper napkin. Make more cutlets and fry them, repeat till all of the mixture is used.
2. Shallow Fried Raw Jack fruit Cutlets
Take some of the mixture and round it into a ball then flatten a little by gently pressing with your hands. Heat the Tawa(flat pan)a non stick Tawa would be better. Pour oil on the hot Tawa and spread it all over. Place the cutlet on the Tawa to fry, pour some oil all around the cutlet using a spoon, fry on a low flame till its lower layer turns brown and crispy. Now overturn the cutlet using tongs, again pour some oil all around the cutlet and fry till the other side turns brown. Keep the fried cutlet on a plate. Similarly fry all the cutlets. Jack fruit cutlet is ready.
Serve hot Jack fruit cutlets with green coriander chutney, sweet chutney and curd.
Instead of arrowroot you can also use bread crumbs.
Serves - 4
Cooking time - 40 minutes
mujhe aapse ek cheez puchni hai k hum jackfruit k alawa aur kis cheez k cutlets bana sakte hain...also k uske liye bhi recipe same hi rahegi ya phir kuch changes aayenge ismein...
again thnxx a lot for ur wonderful recipes..
निशा; हमारी इस वेवसाइट में कई तरह के कटलेट दिये गये हैं आप चाहें तो वो सब बना सकती है.
mam request hai muzhe falooda ice cream or bhajiye (pakoda new style without onion , mirchi ka. kuch new ) for rainy reason ke liye bataye
thks mam