कटहल करी (Raw Jackfruit Curry – Kathal Curry Recipe)

📅 13 जून 2010 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 53 कमेंट ★ 4.3 (5010)

Raw Jackfruit Curry

शाम को डिनर के लिये यदि आप कोई विशेष करी बनाना चाहें तो कच्चे कटहल की करी (Raw Jackfruit Curry ) बनाकर देखिये.

सब्जी के लिये हमेशा कच्चा सफेद रग का कटहल ही लीजिये. कटहल की तरी आप कई प्रकार से बना सकते हैं, जैसे खस खस की तरी, टमाटर और दही की तरी या मक्खन मलाई की तरी (How to make Tari for Curry). लेकिन आज हम काजू की तरी के साथ कटहल बनायेंगे.  आइये कटहल की तरी वाली सब्जी बनाना शुरू करें.

Read: Raw Jackfruit Curry – Kathal Curry Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Jackfruit Curry

  • कटहल - 400 ग्राम
  • काजू - 50 ग्राम ( 25 - 30)
  • टमाटर - 300 ग्राम ( 4-5 )
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • रिफाइन्ड तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Raw Jackfruit Curry

कटहल का छिलका तो दुकान दार से ही उतरवा कर कटहल लाइये. कटहल को धोइये, हाथों को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये. कटहल के 1 या 2 इंच के टुकड़े काट लीजिये.

कटहल के टुकड़े कुकर में डालिये और आधा गिलास पानी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर, एक सीटी आने तक उबाल लीजिये, इन्हैं हम माइक्रोवेव में भी उबाल सकते हैं. उबाले हुये कटहल के टुकडों से पानी बिलकुल हटा दीजिये. कटहल के बीजों से छिलके छील कर निकाल दीजिये.

तरी : हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, अदरक छीलिये और धो लीजिये, टमाटर भी धोकर साफ कर लीजिये और इन सबको मिक्सर से पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिये.

काजू को गरम पानी में आधा घंटे के लिये भिगो दीजिये.  भीगे हुये काजू बारीक पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिये.

कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  आग धीमी कर लीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का ब्राउन होने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और पिसा हुआ काजू का पेस्ट डालिये, 2-3 मिनिट भूनिये, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाला के ऊपर तेल न तैरने लगे.

भुने हुये मसाले में उबाले हुये कटहल के टुकड़े डाल कर 2 मिनिट भून लीजिये. आवश्यकतानुसार पानी (एक गिलास पानी) डालिये. नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.  उबाल आने के बाद, ढककर सब्जी को 4 -5 मिनिट तक एकदम धीमी आग पर पकने दीजिये, ताकि सारे मसाले कटहल के अन्दर तक चले जायं, आग बन्द कर दीजिये, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर कटहल करी में मिलाइये.

कटहल करी (Raw Jackfruit Curry)  तैयार है.  सब्जी को प्याले में निकालिये और थोड़ा सा हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये.  कटहल की गरमा गरम सब्जी चपाती, नान, परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

Raw Jackfruit Curry – Kathal Curry Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (5010 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (53)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pavitra yadav
Thanks mam
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Pavitra yadav
Phena Songthing
Very nice jackfruit recipe.
NishaMadhulika
Phena Songthing , बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
jharna
KAJU KE JAGAH PAR KUCH OR DAL SAKTE HAIN KYA MEM

निशा: आप इसमें खसखस, खरबूजे के बीज या स्वादानुसार जो पसंद हो उपयोग कर सकते हैं. आप अपनी पसन्द के अनुसार तरी बना सकते हैं.
Ajay Thapa
I like raw jackfruit curry

निशा: अजय जी, धन्यवाद.
baljeet kaur
mam main ye sabji kal bnaugi aur phir btaugi kaisi bani hai,,your recepies is too gud mam

निशा: बलजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sneha
i make but not make good
deepak jha
good rcipie

निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anjusharma
Mam ye kathal ki sbji bina lasan piyaj k kaise bnegi.

निशा: अंजू जी, आप इस रैसिपी को फोलो करें आप अच्छी तरह से इसे बना सकेंगी.
नीता गुप्ता
खस खस की गिरेवी कैसे बनती है.

निशा: नीता जी, खस-खस को भिगो कर पेस्ट तैयार कर लीजिए. और जब आप मसाले भून लें तब इसे डालकर थोडा़ और भूनें और ग्रेवी तैयार कर लिजिए.
smriti
Par agar badam use karte mam to

निशा: समृति जी, आप बादाम यूज कर सकती हैं.
Jasmit
Helli nisha mam how ru?
Mam maine last time kathal ki sabji asse hee bnaai thi. Lakin is baar main alag gravy bnaana chahti hu. Kya khas khas or dahi ki gravy me hum a kathal daal sakte hai.mam plz jaldi reply krna main Thursday ye recipe bnaani hai. Plz reply as soon as possible.

निशा: जसमीत जी, आप अपने पसंद अनुसार ग्रेवी बना कर उसमें कटहल डाल सकते हैं.
Amrita
Hi nisha ji
Maine pichle kayi dino se apke batayi hui recipes try ki hn n trust me sbko bhut psand ayi aj m kathal banungi hope ki ye b sbko psand aye ..n thanx a lot
निश बहुत बहुत धन्यवाद.
megha tantuway

Hi,Nisa ji,


           Muje dal handi banani hai pleas kese banani hai pleas


निशा: मेघा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
aashish saxena

Hi mam khathel bahut acha bna mujhe khana bnane ka bahut shauk h


निशा: आशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aarti
Hello Nisha ji, ye kahawat to apne suni hogi ki jiska nakhuda hota hai.... Uska khuda hota hai.... Thik isi tarha jahan kuch samajh me nahi ata ki kya kaise banaein... Wahan aap hoti hain...... Maine aksar aapki batai hi recipies banayi hai per reply pahli bar kar rahi hun. Jis saralta k sath aapki recepie likhi hoti hai usi Sahajta se aap sikhate b ho Jo hum sabko Bahut pasand hai...... Aapke is atulniya yogdaan k liye Bahut bahut dhanyawaad!
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tanya
Nisha dii
Kathal ki curry achi toh baht lagti hai par uske beej nikalne main aur katne main baht time lagta hai plz koi easy way bataiye
Thank u

निशा: तान्या जी, कटहल को छिलवा कर ही सब्जी वाले से खरीदे, हाथ पर थोड़ा तेल लगायें और कटहल को धोकर, बोर्ड पर रखकर बड़े टुकड़े कर लीजिये, इनमें से बीज हटाइये और छोटे टुकड़े बनाते जाइये, अगर इसके बीज के पीछे सख्त छिलका हो तो उसे भी हटा दीजिये, काटने में थोड़ा समय अधिक लगता है, लेकिन कभी कभी बना सकते हैं.
monica chauhan
nisha ji apne jis tarah se kathal ko banaya hai mujhe bahut achha laga . thankyou nisha ji
sheeba
Nisha ji...thanks for the receipee...
Urs website is very helpful to me....I m newly married, so I don't know how to making foodi alwyz called to mom for receipee...but thnx to you, now I make every thing easily to ur through ur website....mah husband alwyz liking mah food becos of u..And ur receipee is very easy and like a mom made...
Thank you so much!!!!
Nisha Bhushan
Nishaji Aapki reciepe Bahut tasty banti hai aap bataya hua shahi paneer banaya tha maine sarey guests ne itna pasad kiya ki Aapko thanks bole bagair raha nahi gaya so thank u so much nishaji Aur mujhe Khana banane ka Bahut shauk hai so I keep looking at ur site in Nd off PLS tell me Hw to make khaman dhokla fluffy
shivani kundra
very nice recipe mujhe gulabjamun ,rasgule sikhne hai pls tell me.
निशा: शिवानी जी, वेबसाइट और चैनल पर गुलाब जामुन और रसगुल्ला दोंनो रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Stephen
How is it raw if it is cooked?

Do you mean 'young' instead of raw, as in unripened jackfruit?
निशा: जी हां मेरा मतलब बिना पका कटहल से ही है.
pushkar sharma
nisha ji aapki veg cuury bahut tasty hoti hai aap koi gujrati dish banana sikhayeye
निशा: पुष्कर जी, वेबसाइट और चैनल पर बहुत सारी गुजराती रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, खान्डवी, फाफड़ा, कोथम्बीर वड़ी, फरसी पूरी, सूरती लोचो, खट्टा ढोकला और भी बहुत, धन्यवाद.
raman
Thnku u.nisha ji
hemant ghaturkar
mai try karke batunga ki kathahal ki sabji kaisi bani thankyu
neha sharma
iska video plz
निशा: नेहा जी मैं बना दूंगी.
sonali shukla
Hello Nisha ji,
I m very thank full to u becoz mujhe khana bnana bilkul nii aata tha...but using this site mai bahut accha khana bna ri hu......thank u so much.....

निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shweta
nisha ji mene apki recipies dekhi h ak try bi ki h mast bni h ab jackfruit cruy bnogi bt kya ap mujhe pau baji ki recipy bategi plssss reply pls
निशा: श्वेता जी, पावभांजी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पावभांजी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
manu gehlot
mem mujhe khir ki recipies chahiye
Zubair
Nisha ji aap ki recipi bht hi tasty hoti hai thnk u aur nisha ji ap veg recipi bnana zrur btaye.
prachi
why dont you show how to make kathal fry. and that is a reason thats why i dont like your recipes.
निशा: प्राची कटहल फ्राई रैसिपी वेबसाइट पर बहुत पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर कटहल फ्राई लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती है.