बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte ka Achar)

बेसन के गट्टे की सब्जी, और बेसन के गट्टे का पुलाव तो आपने बनाया होगा. क्या बेसन के गट्टे का अचार बनाया है? आइये बनाना शुरू करे बेसन के गट्टे का अचार.
Read - Besan ke Gatte ka Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Gatte Pickle
- बेसन - 200 ग्राम ( 1 कप )
- कच्चे आम - 400 ग्राम ( 3 आम)
- सरसों का तेल - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- हींग - थोड़ी सी ( एक चने के दाने के बराबर)
- हल्दी पाउडर - एक टेबल स्पून
- मैथी दाना - एक टेबल स्पून
- अजवायन - एक टेबल स्पून (दरदरी की हुई)
- सोंफ - 2 टेबल स्पून (दरदरी की हुई)
- नमक - 2 टेबल स्पून ( 40 ग्राम)
- लाल मिर्च - एक छोटी चम्मच

विधि - How to Make Besan Gatte Pickle
कच्चे आम धोइये, सुखा लीजिये और छील कर कद्दू कस करके रख लीजिये.
बेसन को छान कर उसमें कसा हुआ आम इतना मिलाइये कि बेसन के गट्टे बन जाय, मिश्रण में स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च (आधा छोटी चम्मच नमक और 1/4 छोटी चम्मच से कम लाल मिर्च) डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब इस मिश्रण को गट्टे का आकार दे दीजिये, सारे मिश्रण से गट्टे बनाकर प्लेट में रख लीजिये.
आधा तेल कढाई में डाल कर गरम कीजिये और ये गट्टे गरम तेल में जितने आ जाय डालिये, धीमी और मीडियम आग पर ये गट्टे सुनहरे होने तक तल कर निकाल लीजिये. इसी तरह सारे गट्टे सुनहरे तल कर तैयार कर लीजिये. गट्टे ठंडे होने पर अचार तैयार करते हैं.
कढ़ाई में बचे तेल में सारा तेल मिला लीजिये, गरम होने पर आग बन्द कर दीजिये, तेल का तापमान थोड़ा कम होने पर पहले हींग, हल्दी पाउडर , अजवायन, सोंफ, नमक और लाल मिर्च सभी मसाले क्रमश: डालते जाइये और बचे हुये आम कद्दूकस और गट्टे इस मसाले में मिलाइये.
गट्टे और आम का अचार तैयार है. अचार को पूरी तरह ठंडा होने पर साफ सूखे कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, तीन दिन में बहुत ही स्वादिष्ट बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte Pickle) बन कर तैयार हो जाता है. जब भी आपका मन करे कन्टेनर से अचार साफ और सूखे चमचे की सहायता से निकालिये, परोसिये और खाइये.
अचार को साल भर तक खाने के लिये अचार तेल में डुबा हुआ रहना चाहिये.
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भावना जी, अचार तेल में डूबा रहे तो जल्दी खराब नहीं होता.
निशा: सुरुचि, ये गट्टे थोड़े सख्त ही बनते हैं.
can we mix ghee/refined oil in gatte for its softness.
thnx a lot
Maine gatte ka achaar 2-times banaya..but dono dafe gatte tight rah jate hai...soft nahi hote....?..please aap iska koi solution bataye..kya gatte ke achaar ko dhoop mai rakh sakte hai?....I appreciate your help..Thanks..
निशा: केडीसिंह, गट्टे का अचार धूप में रखने से तो सोफ्ट नहीं होता, लेकिन अचार धूप में रखा जाय तो वह ज्यादा दिन चलता है और स्वादिष्ट हो जाता है.
निशा: वैशाली, अचार को धूप में रखना आवश्यक तो नहीं है, लेकिन किसी भी अचार को धूप में रखने से उसकी सैल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
निशा: जी कटहल का अचार तो पहले से ही उपलब्ध है इसी कालम में.
thanks for new recipes the more i try the more i want and they come out so nice thanks a lot
regards