आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)

कच्चे आम से हम विभिन्न तरीके के अचार बनाते हैं, आम का सूखा अचार भी बड़ा स्वादिष्ट बनता है, यह आम का सूखा अचार उत्तर प्रदेश में बनाकर खूब खाया जाता है. इस अचार की विशेषता है कि यह कम तेल में भी साल भर तक रख कर खाया जा सकता है. आइये आज हम आम का सूखा अचार बनाना (Dried Mango Pickle) शुरू करें.
Read - Dried Mango Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dried Mango Pickle
- कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
बाद में मसाले के लिए
- सरसों का तेल - ¼ कप
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच
- अज़वायन - 1 छोटी चम्मच
- मैथी दाना - 2 टेबल स्पून
- सौंफ - 2 टेबल स्पून
- सरसों के दाने - 2 टेबल स्पून (दरदरे कुटे हुये)
विधि - How to make Dried Mango Pickle
कच्चे आम को पहले 10 - 12 घंटे के लिये पानी में डाल कर रख दीजिये. आम को पानी से निकालिये और अच्छी तरह धो लीजिये, आम का पानी सूखने पर आम का डंठल काट कर हटा दीजिये, आम के गूदे को लम्बी फाकों में काट लीजिये.
आम की फाकों में नमक और हल्दी पाउडर मिलाकर किसी भी प्याले में सूती कपड़े से बांधकर या कांच या प्लास्टिक के साफ सूखे कन्टेनर में भर कर गलाने रख दीजिये. दिन में रोजाना 1 बार साफ सूखे चमचे से चलाकर आम की फाकों को ऊपर नीचे कर दीजिये. सात दिन में ये आम की फाकें नरम हो जाती हैं और आम की फाकों से खट्टा पानी भी निकल कर अलग हो जाता है.

7 दिन बाद, आम की फाकें किसी थाली में निकाल लीजिये और खट्टा पानी उसी कन्टेनर में रहने दीजिये.
आम की ये फाकें एक दिन की धूप में सुखा लीजिये. ये फाकें सूख कर थोड़ी सांवली और सिकुड़ी सी हो जाती हैं. हम इनके लिये मसाला तैयार करते हैं.
मैथी, सौंफ और अजवाय नमक के साथ मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिये. नमक साथ में डालने से मसाले जल्दी पिस जाते हैं. पिसे मसालों को एक प्याले में निकालकर इसमें सरसों का पाउडर भी डाल दीजिए.

पैन में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. तेल थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, इसमें हींग और सारे मसाले डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर और आम की फाकों से निकला खट्टा पानी भी डालकर मिला दीजिए. तैयार मसाले में सूखे आम की फांके डालिए और अच्छी तरह से तब तक मिक्स कीजिये जब तक कि आमों के टुकड़े के ऊपर मसाले न आ जाय.
आम का सूखा अचार (Sun Dried Mango Pickle) तैयार है. आम के अचार को आप अभी भी खा सकते हैं लेकिन अचार में स्वाद 3 से 4 दिन बाद मिलेगा जब इसमें मसाले अच्छे से ज़ज़्ब हो जाएंगे. आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe) को साफ सूखे कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भरकर रख दीजिये. आप जब भी मन करें तब अचार निकालें और खाएं.
इस अचार की विशेषता है कि यह कम तेल में भी साल भर तक रख कर खाया जा सकता है.

अचार के कन्टेनर को कभी कभी धूप में रख देना चाहिये, जिससे अचार अधिक दिनों तक खाने लायक बने रहते हैं.
सुझाव:
- अचार बनाते समय जो भी बर्तन इस्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
- अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
- जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
- अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
jaisa socbate hai us se acbhi widhi aap batatai hai.woh bhi saral hindi mein.ekdum
vegetarion. lagbhag sabhi tarah ki recipes hai pls aogoor ka sharbat, aurkhus ka sharbat ki bhirecipe likhe
निशा: मनोरमा जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: कुसुम, आम खराब नहीं हुये हैं, वे नरम हो गये होंगे उनका जूस निकाल कर सुखा लीजिये, और तेल मसाले डालकर अचार बना दीजिये.
निशा: किरन, आम को धोकर अच्छी तरह धूप में या पंखे की हवा में अच्छी तरह सुखा लीजिये, इनमें पानी की नमी बिलकुल भी न रहे, अब आप अचार बनाइये, अच्छा अचार बनेगा.
mam i want to ask namak or haldi lgakar kya 7 din he rakhna jaruri hai ? or itne din rakhne se kya hota hai ? or fan k niche sukhane se achar kharab to nhi hoga na? kyunki ab monsoon strat ho gya hai or dhup nhi ati .or mam also tell me white sirka wo he vinegar hai na jo hum chowmein banane mein use karte hai?mam plz reply my all quiries...........
निशा: शुचि जी, आम को नरम करने के लिये और उससे जूस बाहर करने के लिये, उसे नमक और हल्दी लगाकर रखा जाता है, फिर धूप में सुखाया जाता है, धूप न हो तो पंखे में सुखा लीजिये, अचार खराब नहीं होगा.
निशा: नामू जी, इस अचार में हरी मिर्च और लहसन नहीं डाल सकते हैं.
निशा: कैलाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बाजार का मसाला अच्छा होता है, उसे डालकर अचार बनाया जा सकता है.
निशा: मेनका जी, रेसिपी में 1 किग्राम आम का अचार बनाया है प्लीज उससे मल्टीप्लाई करके आप मसाला तैयार कर लीजिये, आपको कोई परेशानी नही होगी, धन्यवाद.
Kya is pickle me oil dalna jaruri hai...bina oil k sirf namak n haldi wala pani use karke ise bana sakte hai....meri grand ma is pickle me oil bilkul bhi use nahi karti thi...
निशा: सोनियां जी एसा भी हो सकता है, लेकिन थोड़ा सा तेल डालकर अचार का रंग और स्वाद और अच्छा हो जाता है.
Mene aam ko 8 din tak namak aur haldi dalkar gala liya hai lekin ab problem ye hai k yaha dhoop bilkul nahi aa rahi hai...to kya ham isse fan chalakar bhi sukha sakte hai...pls jaldi reply kijiye.
निशा: सोनियां जी हां फैन चलाकर सुखा सकते हैं.
निशा: अंशू अचार को अच्छी तरह साफ जगह पर रखेंगे और गीली चम्मच या गीले हाथ से नहीं निकालेंगे तब अचार बिलकुल खराब नहीं होगा.
निशा: कनिका, अचार में व्हाइट सिरका मिला दीजिये, उसकी लाइफ ज्यादा हो जाती है.
निशा: तानि कलोंजी भी डाली जा सकती है.
निशा: अफ्रिन, ये आम की वैराइटी के ऊपर निर्भर करता है, आम को नरम होने के बाद हम उससे पानी अलग करते हैं क्यों कि उसकी वजह से आम जल्दी नरम होते हैं, आपने जो अचार बनाया है वह अच्छा बनेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, सीमा, आप इसमें व्हाइट सिरका और तेल यूज कर लीजिये.
I was searching this receipe since long.
finally i got this on your site.some suggestions here:1)while Keeping the mango strips in a plate and keeping it out in the sun to dry put cover it with white faint or mulmul cotton cloth to protect it from piegeons' crow, dust and small childrens.
2)Always use transparent glass jar to store pickle
3)before filling in to jar always make sure the jar is clean and dry and fumigated by dhoop stics or loban.This is my grandmas method to preserve it longer for years.
4)every time you keep container in the sun ,make sure to check any fungus and if fungus not found then toss the jar with closed lids and then keep it in the sun with lid open but mouth closed with mulmul cioth.
thanks once again for receipe.
निशा: अवधुत जी, आप एकदम सही कह रहे हैं, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता, आम अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा हो जाता है.
निशा: अमित, हम पिकल सप्लाई नहीं करते हैं.
निशा: ममता, यदि खट्टा पानी अधिक तो एसा हो सकता है, आप अचार को धूप में रख कर थोड़ा सा और सुखा लीजिये, अचार अच्छा हो जायेगा.
Reply soon plllllllllllllllllllllllz.
निशा: अर्चना, अचार बिटर नहीं होना चाहिये, आम खट्टे होते हैं, सारे मसाले मिलकर बहुत अच्छा स्वाद आता है, अचार में नमक की मात्रा बहुत कम या बहुत ज्यादा तो नहीं है, कम नमक हो तो अचार अच्छा नहीं लगता है,नमक कम है तो और डाल सकते हैं, अचार को 1 -2 दिन धूप में रख लीजिये, और देखिये कि अचार कैसा लगता है.
निशा: रेशमा, ऊपर से अचार हटा दीजिये, अचार को धूप में रखिये और इतना तेल गरम करके अचार में डालिये कि अचार तेल में डुबे रहें.
निशा: राजेन्द्र, धूप है, तो आम को गलने के लिये धूप में रख लीजिये, धूप न हो तो आम कमरे के अन्दर साफ सूखी जगह पर ही रखें.
निशा: जूली, मसाले हल्के गरम तेल में डाल कर मिलाने हैं, मसालों को अलग से भूनने की आवश्यकता नहीं है.