साबुत लसोड़े का अचार – Gunda Pickle – Glutinous Fruit Pickle

📅 25 मई 2010 👁 4.9 लाख बार देखी गई 💬 48 कमेंट ★ 3.6 (4289)

Gunda Pickle

साबुत लसोड़े का अचार (Gunda Pickle) दो तरीके से बनाया जाता हैं, एक तो बिना मसाले का और दूसरा मसाले के साथ, बिना मसाले के लसोड़े बच्चों को बहुत पसन्द आते हैं लेकिन मसाले वाले लसोड़े भी बड़े स्वादिष्ट होते हैं. लसोड़े का अचार (Lasodaa Achar) तो मेरे घर में सबको बहुत ज्यादा पसन्द है.

आइये साबुत लसोड़े का अचार (Sabut Lasoore Pickle) बनाना शुरू करते हैं.

Read - Gunda Pickle – Glutinous Fruit Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lasoore Pickle

  • लसोड़े (Gunda) - 1/2 कि.ग्रा.
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • राई या पीली सरसों - 2 टेबल स्पून (दरदरी पिसी हुई)
  • नमक - 1 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Lasoore Pickle

लसोड़े को डंठल से तोड़ लीजिये, अच्छी तरह धोइये. किसी बर्तन में इतना पानी लेकर उबालने के लिये रखिये कि लसोड़े पानी में अच्छी तरह डूब सके. पानी में उबाल आने के बाद लसोड़े पानी में डाल दीजिये और फिर से पानी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक लसोड़े उबलने दीजिये.  आग बन्द कर दीजिये और लसोड़े ढक कर रख दीजिये. ठंडा होने पर लसोड़े से सारा पानी निकाल दीजिये.

अब इन लसोड़े को पहले हम पानी में डाल कर लसोड़े की कांजी बनायेंगे. कांजी बनाने के लिये 1  लीटर पानी उबाल कर ठंडा कर लीजिये.  उबले हुये लसोड़े कांच या प्लास्टिक के सूखे साफ कन्टेनर में डाल दीजिये,  एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटी चम्मच नमक और 1/4 लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों  और  सरसों का तेल मिला दीजिये. इस मसाले मिले लसोड़े में ठंडा किया हुआ पानी भी मिला दीजिये.  चमचे से चलाइये और ढक्कन लगाकर रख दीजिये.  3-4 दिन में ये लसोड़े की खट्टी कांजी बन कर तैयार हो जाती है. लसोड़े की कांजी को रोजाना एक बार साफ सूखे चमचे से चला दीजिये( अचार बनाते समय सफाई का ध्यान रखा जाय तो अचार अधिक दिन तक खाये जा सकते है).

लसोड़े की कांजी (Lasoore Kanji)  हम पी सकते हैं या फिर चपाती, परांठे के साथ खा सकते हैं.  लसोड़े जो कांजी में 15 दिन के अन्दर खट्टे और पीले हो गये होते हैं और उनके अन्दर की गुठली का चिपचिपापन खतम हो गया होता है, इन लसोड़े को आप एक बर्तन में अलग निकाल लीजिये और कांजी अलग रख लीजिये.

ये साबुत लसोड़ों को आप खा तो सकते ही हैं, इन्हैं तेल में डुबा कर रखें तो ये साबुत लसोड़े का अचार (Lasoda Pickle) साल से भी ज्यादा रख कर खाया जा सकता है.

ये लसोड़े साफ सूखे कन्टेनर में डालिये, सरसों का तेल गरम कीजिये ठंडा कीजिये और लसोड़े में डाल कर, लसोड़े तेल में डूबे रख दीजिये. जब भी आपका मन करे ये साबुत लसोड़े का अचार (Lasoora Achar - Glutinous Fruit Pickle) कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

लसोड़े मसाले वाले - How to Make Spicy Lasoore Pickle

मसाले वाले लसोड़े (Spicy Lasore Pickle) बनाने के लिये लसोड़ों में मसाला बना कर मिला दिया जाता है.

1-2 हरे कच्चे आम लीजिये, आम को छीलिये और गूदे को निकाल कर पीस लीजिये.
टेबल स्पून नमक, एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 टेबल स्पून मैथी दाना, 2 टेबल स्पून पीली सरसों, 2 छोटी चम्मच अजवायन, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च  और एक चौथाई छोटी चम्मच हींग. साबुत मसाले अच्छी तरह साफ करके दरदरे पीस लीजिये. आप चाहें तो 8-10 लाल मिर्च साबुत भी ले सकते हैं जो मसाले के साथ खट्टी होजाती हैं और बड़ी स्वादिष्ट लगती हैं.

स्टील की कढ़ाई में आधा कप सरसों का तेल डाल कर अच्छी तरह गरम कीजिये. आग बन्द कर दीजिये. तेल को थोड़ ठंडा होने दीजिये, तेल जब हल्का गरम रह जाय तब हम आम का गूदा तेल में डालेंगे, हींग, हल्दी पाउडर फिर सारे मसाले डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.  लसोड़े में मिलाने के लिये मसाला तैयार है.

इसी मसाले में लसोड़े डाल कर मिला दीजिये. मसाले वाले साबुत लसोड़े का अचार बन कर तैयार है.

अच्छी तरह ठंडे होने पर ये लसोड़े किसी साफ सूखे कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भर कर रखिये.  ये साबुत लसोड़े के अचार (Spicy Lasoore Pickle - Spicy Gunda Pickle) को साल भर अच्छा रखने के लिये तेल में डुबा कर रखिये.

सुझाव:   अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.

अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.

जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.

अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.

Gunda Pickle video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (4289 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (48)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sunanda
Madam aam or lasode ke achar me tel dalne ke bad tel ke upper jhag as rage hi or bulbule bhi Nikal rage he please solutions batai
NishaMadhulika
Sunanda ,Aap achar ko kuch time ke liye dhup me rakh deejiye
uma
Nisha mam
Mai chandigarh garh me rahti hu ye lasuda fruit yaha nahi milta h kaha se milega ye lasuda
NishaMadhulika
uma जी, आप इन्हें किसी बड़े ग्रोसरी मार्किट से खरीद सकते हैं.
Dayanand
Kaha milega mujhe chahiye
Maithily Saran Gupta
दयानंद जी, यह आपको किसी बिग बाजार में मिल सकते हैं.
मुकेश नाथ
लेसुए का आचार डालते वकत उबाल ने नही चाहिए जल्दी खराब होते हैं
NishaMadhulika
मुकेश जी, आप इन्हें उबाल के बनाए तो भी यह जल्दी खराब नहीं होते. सुझाव के लिए धन्यवाद.
urmila
Ajvayan dalna jaruri h kya
निशा: उर्मिला जी, आप नहीं चाहें तो अजवायन नहीं डालें.
malay gupta
Madhulika mam is indeed very helpful for us men who are interested in culinary skills. have tried some of your recipes and got applause from kids and wife. now going to try lasode ka achar. thanks

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Meet Srivastava
Lasoore ka achaar masaledaar banane ke liye bhi kya Lasoore boil karne parenge ka kachche istemaal karne hain ?
Please reply.......Thanks
निशा:मीत जी, लसोड़े का अचार लसोड़े को उबाल कर बनाया जाता है, ज्यादा अच्छा बनता है.
Ruchi srivastava
Lasore ko kanji mein 15 din tak pade rehne dena hai....tab tak kaanji utar nahin jayegi...i mean kharaab nahin ho jaigi
निशा: रुचि जी, आप सही कह रही हैं, अधिक गरमी में एसा हो सकता है, लसोड़े को एक सप्ताह तक कांजी में रखें, घुटलियां अलग होने लगें अचार बना लें,
uma
Nisha ji, Hi, Ye achar khan se milega ?
निशा: उमा जी, ये अचार लसोड़े खरीद कर आप स्वयं बना सकते हैं.
Jeevan jain ratlam
nisa ji pranam
aap our nayi recipies Kab tak la rhe he
our kya la rhe he

निशा: जीवन जी,आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर नई रैसिपी देख सकते हैं.
Meera mahajan
Thanks so much nisha ji

निशा: मीरा जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Meera mahajan
Lasode ka achar banate samay, pani me Jo masale or TEL dala, usme TEL normal dala ya garam karke dala. Plz tell me.

निशा: मीना जी, उसमें आप तेल को एसे ही डाल सकती हैं.
Shweta
Mam,kya ise dhoop me rakhne ki jarurat nhi h
निशा: स्वेता जी, इसे धूप में रखने की आवश्यकता नहीं है.
Rajkumar
Nishaji achar me those Dino baad fafundi aa jati hai kya Hume venigar yaaur koi preservatives kar sakte hain.
निशा: राजकुमारी जी, या अचार में विनेगर और तेल मिलायें, किसी भी प्रकार की नमी न जाने दें, अचार खराब नहीं होंगे.
ADITYA
Kari kya achar may gas kyo banti h kya rejan h
Radheyshyam
I show hindi recipes
yadwinder
Lasura ke khane ke benefit kya hai. Lasura body ke kis part ke liye benefit hai
naresh
recipe for dheu aachar
madhu
nisha ji mene apki gunda pickle ki recipe dekhkr lasore kanji me dal diye ,roj saaf spoon se hila bhi deti thi,pr aaj koi 10 din bad unme se bahut gandi smell aa rhi h,sara pani nikal diya ,saaf pani se wash bhi kr diye pr thodi si smell h,kya reason hai and ab uska achar bnau ya nhi.please tell me quickly
Bhavna Patil
mai ne lesode ka achar bina kaji ka bnaya he shirf lesode ubal kar bnaya he par us achar me bubals aa rhe he mins fes sa dikh rha he kya kru plz mujhe btai ye nisha ji
sushma mathur
achar me namak jayeda hona per kya kare 2nd question is preservative kya dale
vikas jain
My pickled get black what i do
Kunwar Vikram Singh
First time I had tasted this achar in 1961.In between I tried various variations in between whenever I got Lisodas but with different result. Now I followed Nisha's recipe and it turned out exactly what it used to be 64 years ago Same taste. Even my 65 old sister has vouched for the taste.Hats of Nisha Madhumita for preserving traditions..
निशा: कुनवर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suprita
Mam ,I wanted to ask that if I don't follow the step of making kanji and directly put the boiled lasode with kachcha aam and masala in tel?
निशा: सुप्रिता, जी हां इस तरह भी डायरेक्ट कच्चा आम और लिसोड़े में मसाला डालकर भी अचार बनाया जा सकता है. दोंनो तरह के अचार अलग अलग स्वाद में बहुत ही अच्छे बनते हैं.
Kiran
Good recipe
latha
Looks yummy. Will certainly try it out if I can get lasore & yellow mustard seeds. Thanx for sharing. I love pickles. But then who doesn't ?
rashida begum
wow! gorgeous recipes delicious lasoorae my favourite.thanks
निशा: रशीदा, धन्यवाद.
dimple
aap ki har recepie main traditional taste hota hai
deepa
nishaji,meine kanji wala lasode ka achaar dala hai.3 din se dhoop mein rakha hai lekin abhi bhi lasode khane mein lehas wale hain.aur kitne din mein achaar ready hoga?abhi dhoop mein hi rakhna hai kya jisse lehas khatam ho jaaye ya aur kuchh karna hai?
निशा: दीपा, लोसोड़ों का लेस खतम होने में 10-12 दिन लग जाते हैं, लिसोड़े की कांजी अभी खट्टी हो जानी चाहिये और कांजी को खाया जा सकता है, लिसोड़े नहीं खाये जा सकते है, लिसोड़े अभी मत खाइये, 12 दिन के बाद लिसोड़े खा सकते हैं और उन्है मसाला मिलाकर तेल मसाले वाला अचार बना कर रख लीजिये, बहुत ही स्वादिष्ट अचार लगता है, धन्यवाद.
komal
nishaji kya aap lasoor ki sabzi bana n ki vedi baata sak te h kya
.

निशा: कोमल, जी हां मैं सब्जी बनाने की रैसिपी भी लिख दूंगी.