आम का लच्छा अचार – (Grated Mango Pickle Recipe – Mango Thokku Pickles)

फलों के राजा आम के ही सबसे अधिक संख्या में अचार बनते हैं. सभी तरह के अचार की अपनी अपनी विशेषतायें और स्वाद हैं. खड़े मसालों वाले आम का लच्छा अचार (Grated Mango Pickle) का अपना विशिष्ट स्वाद है.
आम के विभिन्न अचार जैसे कटे आम का अचार (Mango Pickle), आम का मुरब्बा (Mango Murabba), अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle) वगैरह बनाने और इनके तैयार होने में कलगभग एक सप्ताह का समय लग जाता है लेकिन आम का लच्छा अचार (Grated Mango Pickle - Mango Thokku Pickles) को बना कर दूसरे दिन ही खाया जा सकता है. आईये आज आम का लच्छा अचार बनायें,
Read - Grated Mango Pickle Recipe – Mango Thokku Pickles Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Grated Mango Pickle - Mango Thokku Pickles
- कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
- सरसों का तेल - 1/2 कप
- मैथी दाना - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- पीली सरसों - 2 टेबल स्पून
- हींग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3 टेबल स्पून

विधि - How to make Grated Mango Pickle - Mango Thokku Pickles
बाजार से अच्छे किस्म के आम जिनमें गूदे की मात्रा अधिक हो ले आइये. आम को साफ पानी से धोइये और पानी सुखा लीजिये. आमों को छीलिये, आम के गूदे को बड़े टुकड़े में काट कर आप फूड प्रोसेसर में आम के गूदे से लच्छे तैयार कर सकती हैं या आप छिले आम को कद्दूकस से ग्रेट करके ये आम के लच्छा तैयार कर सकते हैं. आम के लच्छे अचार बनाने के लिये तैयार हैं
सारे मसाले साफ कर लीजिये, एक छोटी कढ़ाई में पहले 3 टेबल स्पून मैथी दाना और अब जीरा डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुना हुआ मैथी दाना, जीरा, सरसों, हींग और नमक मिला कर बारीक पीस लीजिये.
एक कड़ाई में तेल डालिये और गरम कर लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और बचा हुआ एक टेबल स्पून मैथी डालिये ये मैथी दाना हल्का भून जाय तब हल्दी मिला दीजिये और अब आम के लच्छे और पिसा हुआ मसाला तेल में डालिये, लाल मिर्च भी डालकर, अच्छी तरह चमचे से चला कर सारी चीजों को मिला दीजिये.
आम का लच्छा अचार तैयार है. आप ये आम का लच्छा अचार अभी खा सकते हैं और 2 दिन बाद तो इस अचार स्वाद बहुत ही अच्छा हो जायेगा. आप इस अचार को साफ सूखे कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. जब भी आपका मन करे आप अचार को कन्टेनर से निकालिये और परांठे, चपाती या दाल चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
ये आम का लच्छा अचार आप साल भर तक रख कर खा सकते हैं, यदि अचार में आपको तेल कम लग रहा हो तब इतना सरसों का तेल लीजिये कि अचार तेल में डूबा रख सके, तेल को गरम करके ठंडा कीजिये और अचार मे डाल दीजिये.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुनीता जी, अचार हों या सब्जी, मसालों में थोड़ा अन्तर किया जा सकता है, आप इससे परेशान न हों किसी भी इन्ग्रीडियेन्ट से अचार बनायें, आपको अचार पसन्द आयेगा.
निशा: दीक्षा जी, अचार में नमक मिर्च कम हो तो थोड़ा मिलायें और उसे टेस्ट करें, थोड़ा सरसों का तेल और हींग भी यदि कम हो तो मिला सकते हैं और टेस्ट करें, अचार अच्छा लगेगा.
निशा: दीक्षा जी, अगर धूप है तो इन्हें धूप में रखा जा सकता है, कमरे के अन्दर भी रखकर इसे बनाया जा सकता है ये खराब नहीं होता है.
निशा: विभा जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे. धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, अचार कड़वा तो नहीं होना चाहिए. कई बार मसालों के अधिक पड़ जाने से भी अचार में कड़वाहट आ जाती है.
Madam Aam ke lachcho ko haldi namak daal kar dhoop bhi dikhana/sukhana padega kya ?????
निशा: आलोक जी, अगर धूप है तो इन्हैं धूप में रखा जा सकता है, कमरे के अन्दर भी रखकर इसे बनाया जा सकता है.
निशा: उरमी, अचार के लिये सारी चीजें सूखी और एकदम साफ यूज में लाइये, अभी आप ऊपर से अचार हटा दीजिये, अचार में सरसों का तेल गरम करके ठंडा करके मिला दीजिये. अचार को तेल में डुबा कर रखें, अचार को 2 दिन धूप में रख दीजिये, और जब भी अचार निकालें तो सूखी और साफ चम्मच से निकालें.
निशा: उर्मी, लच्छा अचार अलग तरीके से बनाया गया है, ये अचार जल्दी खराब नहीं होता है, धन्यवाद.
निशा: स्वेता, जितना सब्जी को बघार लगाने के लिये करते हैं.
निशा: भक्ति, ये आम का लच्छा अचार आप साल भर तक रख कर खा सकते हैं, यदि अचार में आपको तेल कम लग रहा हो तब इतना सरसों का तेल लीजिये कि अचार तेल में डूबा रख सके, तेल को गरम करके ठंडा कीजिये और अचार मे डाल दीजिये.
Being the king of fruits mango is also a favourite choice for preparing pickles. All types of pickles have their own importance and taste. Grated Mango Pickle made with whole spices has its own distinct flavour.
It almost takes 1 week to prepare Mango Pickle, Mango Murabba, Mango Salona Pickle etc, but Grated Mango Pickle/Mango Thokku Pickle an be eaten the very next day it is prepared. So let us prepare this pickle.
- Ingredients for Grated Mango Pickle/Mango Thokku Pickle
Mangoes(unripe) - 7-8 (1 kg)
Mustard oil - 250 grams(1 1/4 cup)
Methi(fenugreek) seeds - 2 tbsp
Jeera(cumin seeds) - 1 tbsp
Yellow mustard - 1 tbsp
Heeng(asafoetida) - as much as one pea seed
Turmeric powder - 2 tsp
Red chilly - 1 tsp
Salt - 100 grams (3 tbsp)
- How to make Grated Mango Pickle/Mango Thokku Pickle
Get good mangoes from the market with more of flesh. Wash the mangoes with clean water then dry them. Peel the mangoes, cut its flesh into big pieces and grate using a food processor or grate manually. Mangoes are ready to be made into Laccha.
Clean all the spices, pour 1 tbsp oil in a small frying pan and heat. Put 1 tbsp Methi seeds followed by Jeera into hot oil and fry till they turn light brown. Mix fried Methi seeds, Jeera with mustard, Heeng, salt and crush into a fine powder.
Pour oil in a frying pan and heat, turn off the gas. Put the remaining 1 tbsp Methi seeds in the pan and fry gently. Now add turmeric powder then put the grated mangoes, crushed spices, red chilly powder and mix all these together with a spoon.
Mango Laccha is ready. You can have this pickle right away or after 2 days when its taste gets more better. Fill the pickle in a clean and dry container. Whenever you want, take out some pickle and eat with parantha, chapati or dal-rice.
This Grated Mango Pickle can be stored up to 1 year, if you feel the oil content is less then add mustard oil enough to submerge the pickle. Heat oil then cool it, put it in the container with pickle.
आपकी पोस्ट पर कमेन्ट लिखना में ज़्यादा वक़्त लगता है... इसे आसान बना लेंगी तो यक़ीनन ज़्यादा लोग कमेंट्स कर पाएंगे... हम अकसर लट जाते हैं, बिना कमेन्ट किए... आज सोचा अपनी बात रख ही दी जाए...
घुघूती बासूती
निशा: ये अचार साल भर तक खाया जा सकता है, 10- 12 दिन बाद अचार में यदि तेल कम दिखाई दे रहा हो तो थोड़ा तेल और डाल दीजिये, अचार तेल में डुबे रहे तो खराब ही नहीं होते.