बादाम का दूध – Kesar Badam Milk

image

बादाम सेहत और दिमाग दोनों के लिये बहुत अच्छे होते ही हैं. गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह सबेरे ठंडा बादाम केशर दूध (Saffron flavored Almond Milk) बेहद पसंद आयेगा.

Read -  Kesar Badam Milk Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saffron flavored Almond Milk

  • दूध - 600 ग्राम (3 कप)
  • बादाम - 20 - 22
  • केशर - 10  धागे
  • छोटी इलाइची - 4
  • पिस्ते - 4- 5 ( यदि आप चाहें)
  • चीनी -  4 - 5  छोटे चम्मच (स्वादानुसार)
  • बर्फ के क्यूब्स - 2 कप

विधि - How to make Kesar Badam Milk

सुबह बादाम का दूध बनाने के लिये, बादाम को धोइये और रात को ही पानी में भिगो दीजिये, अगर रात को बादाम न भिगोये हों तब 2 घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.

पानी से बादाम निकालिये और चाकू की सहायता से छील लीजिये,  छिले हुये बादाम, चीनी, केसर और इलाइची छील कर, थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लीजिये, पिसे मिश्रण में ठंडे दूध मिलाइये, दूध को छान लीजिये और अधिक ठंडा करने के लिये बर्फ के क्यूब्स डालिये.

बादाम का ठंडा दूध गर्मी के मौसम में पीने के लिये तैयार है, इस ठंडे बादाम के दूध को गिलास में डालिये, ऊपर से बादाम या पिस्ते को कतर कर डाल कर सजाइये और ठंडा ठंडा केशर बादाम मिल्क (Kesar Badam Milk) परोसिये
Kesar Badam Milk Recipe

केशर बादाम गर्म दूध - Hot Badam Kesar Milk

जब गर्मी न हो या रात को बादाम केशर का ठंडे दूध की जगह केशर बादाम का गर्म दूध अधिक पसंद आता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Badam Milk

  • दूध - 400 ग्राम (2 कप)
  • बादाम - 10-12
  • केशर - 15-20 धागे
  • काजू - 5-6
  • छोटी इलाइची- 2
  • चीनी -  2-4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - How to make Kesar Badam Milk

बादाम और काजू को 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, आप चाहें तो इन्हैं पीस सकते हैं,  इलाइची को छील कर पीस लीजिये.

दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, दूध में उबाल आने के बाद बादाम, काजू और केसर के टुकड़े या पेस्ट डाल दीजिये, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक उबालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.

दुध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिलाइये.   बादाम का गरमा गरम दूध तैयार है. सर्दी के दिनों में बादाम का गरमा गरम दूध पीजिये और गरमाहट महसूस कीजिये.

चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट

Kesar Badam Milk Video in Hindi 

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 07 September, 2018 12:05:46 AM Usha

    Badam milkis very good looking

    • 07 September, 2018 05:04:24 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Usha

  2. 27 March, 2018 09:48:40 PM aditya sain

    good

    • 28 March, 2018 04:12:49 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद aditya sain

  3. 15 March, 2018 06:46:04 PM bhawesh paliwal

    Mem muje aapki site pe badam shek nhi Mila ..... YouTube pe bhi nhi hai please ager Ho. Ske to btana ..... And aapke sare videos bahut ache hai. Thank you so. Much ..... Aapke kam ko salute.......

    • 16 March, 2018 05:16:32 AM NishaMadhulika

      भावेश जी, मैं जल्द ही शेक की रेसिपी भी अपलोड करुंगी. आप चाहें तो बादाम दूध को अच्छे से शेक करके आसानी से इसे शेक भी बना सकते हैं.

  4. 08 January, 2018 07:01:14 AM Gulshan

    Badam kaju aur milk ko ek sath rat bhar dubokar rakh de aur subah khaye to koi problm nahi na hai
    निशा: गुलशन जी, इन्हें आप खा सकते हैं.

  5. 03 January, 2018 09:47:44 AM akash

    keise kay dudh ke sath badam tand mei
    निशा: आकाश जी, ठंड के मोसम में बादाम को बिना भीगोए हुए गरम दूध के साथ ले सकते हैं.

  6. 14 December, 2017 06:09:03 PM बृजराज

    क्या बादाम और हल्दी दोनों का एक साथ मिश्रण बनाकर दूध मे उबाल कर पिसकते है क्या । इस मिश्रण से क्या क्या फायदे हैं कृपया विसतार से समजाये। धन्य्वाद,,,,,
    निशा: बृजराज जी, आप इन दोनों को दूध में उबाल कर इसका सेवन कर सकते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है.

  7. 12 November, 2017 06:52:47 PM Amit kumar

    Jhakash fil in drink
    निशा: अमित जी, धन्यवाद.