कच्चे केले फ्राइ -Raw Banana Fry Recipe

गर्मी का पारा चढने के साथ साथ बाजार में सब्जियों की उपलब्धता भी कम हो रही है. लेकिन आजकल कच्चे केले खूब मिल रहे हैं.
आईये आज कच्चे केलों की आसान सी सब्जी कच्चा केला फ्राइ (Raw Banana Fry) बनायें
केले से हम पहले कच्चा केला टिक्का करी (Raw Banana Tikka Curry) और कच्चे केले के कोफ्ते (Raw Banana Kofta Curry) बनाये हैं. कच्चे केले फ्राई इन दोनों के विपरीत तुरत फुरत जल्दी तैयार होने वाली सब्जी है.
Read this recipe in English - Raw banana Fry recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Fry
- कच्चे केले - 500 ग्राम
- टमाटर - 2 से 3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1/2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - सब्जी बनाने के लिए

विधि - How to cook Raw Banana Fry
टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये. अदरक छील कर धो लीजिये. सारी चीजों को मिक्सर में बारीक पीसकर मसाला तैयार कर लीजिये.
कच्चे केले अच्छी तरह धो लीजिये. केले को छीलिये और केले के 1/2-1/2 इंच के टुकड़ों में काट लीजिए.
केले उबालिए
कच्चे केले के टुकड़ों को एक बर्तन में डाल दीजिये और इसमें इतना पानी डालिये कि केले के टुकड़े अच्छी तरह डूब सकें. इसमें थोड़ा सा नमक और हल्दी पाउडर डाल दीजिए. साथ में केले के टुकड़े भी डालकर इन्हें पानी में उबाल आने के बाद 3 से 4 मिनिट तक उबलने दीजिए.
बाद में, केलों को दबाकर देख लीजिए कि ये नरम हो गए हैं. केले को किसी छलनी में डालकर पानी अलग कर दीजिए.
सब्जी बनाएं
कढाही में 1 से 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालकर तड़काइये. फिर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर टमाटर अदरक क पेस्ट भी डालकर मिक्स कर दीजिये. इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को इतना भूनिये कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. इसमें करीब 5 मिनिट लग जाते हैं. बीच-बीच में मसाले को चलाते रहिए.
भुने मसाले में केले नमक, गरम मसाला और केले मिला दीजिए. केलों और मसालों को चलाते हुये भूनिये. बाद में हरा धनिया डालकर मिला दीजिये. सब्जी तैयार है.
कच्चे केले फाई सब्जी को गरमा गर रोटी, परांठा या पूरी या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त्
सुझाव
केले अगर तुरंत ना बनाने हो, तो केले के टुकड़ों में पानी में डालकर रखिए.
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निशा जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Hye Nisha ji,
can you send me some vart recipes for navarati.
thank you,
shraddha
निशा: श्रद्धा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक प्रकार की व्रत रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
meri kuchh month phle hi shadi hui h aur mujhe kele ki sbji bnane ke liye kha jo mujhe nhi aati thi, kyoki phle kbhi mammi k sath kitchn me gyii hi nhi, pr apki recepie dekh kr mene sbji bnai aur sb ko bhut psnd aayi h, thank u nisha ji
निशा: मीनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you.
निशा: जौली, बहुत बहुत धन्यवाद.
your site is very useful for us. Yesterday, I try to make Palak Paneer.Truly all my family praise its taste. Nishaji all credit goes to you.
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya aap ye bata sakti hain ki green banana ko kese sambhal kar rakhe jisse bo fress rahe
निशा: रोहित ग्रीन बनाना को फ्रिज में रखने से वह बहुत दिन तक अच्छा रहता है.
निशा: दीपा, बहुत बहुत धन्यवाद.
jb bhi hum oil me kyoe recipie bnate to oil
ander enter kr jata hi please tell me how can i prevent my recipies from this
निशा: नूतन, तेल में चीज बनने से तेल उसके अन्दर तो जायेगा ही, मैं समझ नहीं पा रही हूँ कि आप क्या कहना चाहते हैं.
निशा: हैरी, मै ये रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी. मलाई कोफ्ता पनीर रैसिपी वेवसाइट पर दी हुई है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: प्रेम, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को एक साथ पीस कर मसाला तैयार किया गया है.
निशा: अनीता, मैं लिखूंगी.
I am new to cooking.Your site is very much useful for new persons in the field of cooking.
Regards
Thanks and regards
P.S I am impressed by both the methods of cooking Dal Batti.