साबूदाना उपमा (Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma)

कुछ हल्का फुल्का बिना तेल का खाने का नाश्ता करने का मन हो तो आईये आज साबूदाना उपमा बनायें.
साबूदाना खिचड़ी (Sago Khichadi) और साबूदाना नमकीन (Sabudana Namkeen) जहां बड़े साबूदाना से अच्छा बनते हैं, साबूदाना उपमा (Sago Upma) छोटे साबूदाना से बनाया जाता है. इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं
Read - Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Upma
- साबूदाना - 1 कप
- मूंगफली भुनी - 1 बड़ी चम्मच
- आलू उबले हुये - 2 मध्यम आकार के
- अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- जीरा - आधी छोटी चम्म
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 4 पत्ती
- तेल - तड़के हेतु
विधि - How to make Sabudana Upma
नानस्टिक कढाही आग पर रखिये और इसमें साबूदाने को एकदम हल्का रोस्ट कर लीजिये, सिर्फ इतना रोस्ट कीजिये कि इसकी ऊपरी परत अच्छी तरह से गर्म हो जायें, इनका रंग न बदले.
एक बरतन में साबूदाना भिगो दीजिये. भिगोते समय पानी सिर्फ इतना डालिये कि साबूदाना इसमें डूब जाये लेकिन सतह पर पानी अधिक ऊपर तक तैरता न रहे. साबूदाने को 5 - 6 घंटे तक भीगने दीजिये.

5- 6 घंटे में साबूदाने सारा पानी सोख लेंगे. साबूदाने को हाथ से अलग कर बिखरा दीजिये. इसके सारे दाने एकदम अलग अलग हो जायेंगे. साबूदाने को हल्का रोस्ट करके कम पानी में भिगोने से साबूदाने एक दूसरे से चिपकते नहीं है. साबूदाने बनाने के लिये तैयार हैं.
उबले आलू के छोटे छोटे पीस काट लीजिये, मूंगफली के दाने कूटकर हल्के दरदरे कर लीजिये. हरी मिर्च और अदरक के भी छोटा छोटा काट लीजिये.
कढाही में थोड़ा तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और राई डालकर तड़काईये, और इसमें करी पत्ता अदरक डालिये, हरी मिर्च भी डालिये और साबूदाना और आधा चम्मच नमक डाल कर हल्की आग पर 5 - 6 मिनट तक ढककर पकने दीजिये. इसमें पकते समय पानी नहीं डालिये
जब साबूदाना पक जाय तो इसमे मूंगफली के दरदरे दाने और उबले हुये आलू के टुकड़े डाल कर 2 मिनट तक ओर पकने दीजिये.
आपका साबूदाना उपमा (Sabudana Upma) तैयार है, इसमें एक नींबू निचोड़िये और कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसिये.
कमेंट (83)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apka Sara recipe mujhe bhut pasand ata h.
aur meri shadi abhi abhi hui h jisme ye recipe help krta h
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, आप इसे हल्के गरम पानी में थोड़ी देर भिगोकर इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: अरविंद जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसे आलू के बिना भी बना सकती हैं.
निशा: नीलम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सूरज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Iss recipe m moongfali roast kr k daalni h....kya....?
निशा: सूनीता जी, व्रत में जीरा खाते हैं लेकिन राई नहीं खाते. उपमा में मूंगफली के दाने रोस्ट करके डालें.
निशा: प्रियंका जी हां खा सकते हैं.
निशा: प्रीती जी, इसमें हल्दी डाली जाती लेकिन अगर आप हल्दी पसन्द करें तब अवश्य डालिये.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निहाल जी, आप इसमें मलाई का उपयोग कर सकती हैं.
Iska video plz
Halo mam mujhe apki ye receipe bahut achi lgi me sabudana ka khichdi jante thi magar upma nhi janti thi so many many thanks mam aaj me ise banakr jaroor khaungi.Mam apse ek aur baat pochna chati hoo ki baccho ke tifin me kya swadist wa paustic nashta do jo ki jalti ban jaye. TThank you mam
Ishme rai likha hai par rai ka use Kaha Karna hai ye to likha nhi
निशा: नीति जी, राई को जीरे के साथ ही भूनना है.
aap y recipes m bhut hi aachi hai. but kya aap muhje bata sathe hai ke sabhudana kisi type ka hona chiya . big ya small .
plz reply
निशा: मेघा जी, साबूदाना उपमा के लिये छोटा साबूदाना ले लीजिये.
your recipe is really nice.i will make it during my fast..
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन, आपको पसन्द तो अवश्य डालिये.
Meri ek problm ka solution bta dijiye ki maine aksar suna h ki kuttu ya singadre ka aata vrat me nai use krna chahiye isme milawat hoti h to mai kru use karu ya nai plzzzzzzzz tell me
निशा: पिंकी, आप किसी अच्छी ब्रान्ड का आटा यूज कीजिये, उसमें मिलाबट नहीं मिलेगी.
निशा: चिंकी जी हां बहुत ही कम रोस्ट करना है और गरम ही पानी भिगोने के लिये डाल सकते हैं.
mujhe ap sukhii sabjiya plz bataiyega jaise bhindi ko kis kis prakar s bana sakte hai jisme oil bhi kam lage