खीर - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer

सावन का महीना है, इस महिने में खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है और खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं.
आईये चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं.
Read - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheer
- चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
- दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
- देशी घी-1 टेबल स्पून ( optional )
- काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- मखाने - कटे हुये आधा कप
- इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
- चीनी- 100 ग्राम या आधा कप
विधि How to make Kheer
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें, धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
कमेंट (250)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आपकी सब रेसिपी बहेतरिन होती है. आपका बहुत धन्यवाद. आपसे एक बात पूछनी है की किसी भी स्वीट रेसिपी में हम essence की मात्रा कितनी रखे. मतलब कोई स्वीट रेसिपी कुल मिला के 1 किलो या 1 लीटर बनी है तो उसमें कितनी मात्रा में essence डाले जिससे स्वाद भी बनना रहे और रेसिपी में कड़वाहट भी आ आए,
आपकी लम्बे और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं.
Thank in Advance.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवदास जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद एवं आभार.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नैन्सी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine aapki btayi hui kheer ki recipe frst tym apni mumma k bday pr try ki...meri side se unke liye ye ek chota sa surprize tha....jb meri mumma ne kheer taste ki to unhe kheer bht pasnd aayi..unhone bht tareef ki kheer ki....then jb unhone mujse pucha ki maine ye kheer bnana kha se seekha to maine unhe btaya ki...apke sight se bnana sheekha h.....to meri mumma bht hppy hui yeh sunkr....achty meri mumma bhi apke youtube page ko subscribe krti h...unhone bht saari recipies try ki h aapki btai hui....n apke btaye hui recipies bht tasty hoti h....att lastt thnkss nisha mam jo apke wajah se mai kheer bnana seekh pai...thnkss alott mam again....
निशा: राशि जी, आपके इस प्रेम और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुमारा जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, दूध में चावल डालने से दूध फटता नहीं है और खीर में ऎसा कुछ नहीं डाल गया है जिससे दूध खराब हो. आप एक बार फिर से प्रयास करें दूध नहीं खराब होगा.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धरनी जी, आप खीर के लिए बासमती या सादा कोई भी चावल उपयोग कर सकती हैं.
निशा: इतनी खीर परिवार के 4-5 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
निशा: अमन जी, आप खीर की रेसिपी को पढें और इसके विडियो को भी देखें आप बहुत अच्छे से खीर बना कर तैयार कर लेंगे.
निशा: हेतल जी, 5- 6 लीटर दूध से खीर बना लीजिये, ये ठीक रहनी चाहिये.
निशा: गौतम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह स्वादिष्ट रेसिपी बनाते रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: अनुराधा जी, दूध फुल क्रीम ले लीजिये, और दिये हुये इन्ग्रीडियेन्ट डालिये, खीर को धीमी आग पर अच्छी गाढ़ी होने तक पकायें,बहुत अच्छ खीर बनेगी.
निशा: बिनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, खीर ठंडी या गरम दोनों ही तरह स्वादिष्ट लगती है. यह तो आपके स्वाद पर निर्भर करता है कि आपको ठंडी चीजे ज्यादा पसंद है या गरम.
निशा: सोनिया जी, हां, खीर गैस पर ही अच्छी बनती है.
निशा: अनुश्का जी, हां, दरदरे पिसे चावल भी डाल सकते हैं.
निशा: रजनी जी, हां आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट खीर में डाल सकती हैं.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डा.चितरंगदा जी, रेसिपी में 1 लीटर दूध से खीर बनी है, और ये ख्रीर 5-6 सदस्यों के लिये पर्याप्त है, अगर कन्डेन्स्ड मिल्क डालना चाहें तो 200 मि.ली पर्याप्त है. 40 लोंगों के लिये खीर इससे 7-8 गुनी होनी चाहिये, तो आप सारी चीजों को 8 गुना करते हुये खीर बना सकते हैं.