गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)

📅 24 दिसंबर 2009 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 69 कमेंट ★ 2.8 (7063)

Mixed Vegetable Pickle Recipe

खाने की टेबल पर लगे हुये अचार और चटनी खाने के स्वाद और भूख दोनों को बड़ाते है, ये अचार कई तरह के होते हैं, कई तरीके से बनाये जाते हैं. कुछ अचार तो साल दो साल तक रखे जाते हैं और कुछ मौसम के अनुसार बनाये जाते हैं और जल्दी ही यानी 20 -25 दिन में खतम कर लिये जाते हैं, इस सर्दी के मौसम में फूल गोभी, गाजार, मटर, बीन्स और शलजम इत्यादि को मिला कर मिक्स अचार बना कर खूब खाया जा सकता है, इस अचार को बनाने के लिये अपनी इच्छा के अनुसार सब्जियां चुन लीजिये और अचार बना लीजिये, तो आइये मिक्स अचार (mix vegetable pickle) बनाते हैं.

Read - Mixed Vegetable Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingreditents for Mixed Vegetable Pickle

  • गोभी - 500 ग्राम (कटे हुये 2 1/2 कप )
  • गाजर - 500 ग्राम ( कटे हुये 2 1/2 कप)
  • हरे मटर के दाने या शलजम - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • हींग - एक चने के दाने के बराबर
  • सरसों का तेल - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • पीली सरसों - 2 टेबल स्पून (पिसी हुई)
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सिरका - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
  • नमक - स्वादानुसार ( 2 1/2 छोटी चम्मच)

विधि - How to make Mixed Vegetable Pickle

गोभी को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लीजिये( पानी गरम कीजिये और 1 छोटी चम्मच नमक मिलाइये) इस पानी में गोभी के टुकड़े डाल कर, ढककर, 10 - 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, अब गोभी को इस पानी से निकालिये और साफ पानी से धोइये.  गाजर धोइये, छीलिये और फिर से धोइये अब इन गाजर के 2 इंच लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. मटर छीलिये, दाने धो लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रख दीजिये कि सब्जियां पूरी तरह डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, सारी कटी हुई सब्जियां उबलते पानी में डालिये, 3 -4 मिनिट उबालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये.

सब्जियों का पानी किसी चलनी में छान कर निकालिये और सब्जी को किसी धुले मोटे कपड़े के ऊपर, डाल कर धूप में  4-5 घंटे सुखाइये.

जब सब्जियों में पानी बिलकुल न रहें तब इन्हैं एक बड़े बर्तन में डालिये, तेल को कढ़ाई में डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने के बाद गैस प्लेम बन्द कर दीजिये, तेल को हल्का गरम रहने पर, पीली सरसों, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, हींग पीस कर डालिये और सब्जियों में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, सिरका या नीबू का रस भी मिला दीजिये.

अचार को सूखे हुये कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, 2 दिन में 1 बार चमचे से अचार को ऊपर नीचे कर दीजिये.  3-4  दिन में यह अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जाता है.

गोभी, गाजर, मटर का अचार (mix vegetable pickle) तैयार है, अचार को कभी भी कन्टेनर से निकालिये और खाइये, यह अचार 1 महिने तक बिलकुल अच्छा रहता है,  अधिक दिन चलाने के लिये, अचार को फ्रिज में रखा जा सकता है या अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (7063 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (69)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shashi singh
bahut achchha
NishaMadhulika
shashi singh जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kavita Singh
Very nice
NishaMadhulika
कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anshu
Kya hum white vinegar use Kat sakte hai.
निशा: अंशू जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Rakhisharmq
Lemon or sherke ki jageh pr kya hum aamchur ka use bhi kr skte hai plz reply me

निशा: राखी जी, नींबू और सिरक अका उपयोग करने से अचार की बहुत दिनों तक अच्छा रहता है और स्वाद में भी अच्छा लगत अहै. लेकिन अगर आप आमचूर का उपयोग करना चाहती हैं तो कर सकती हैं.
sneha mayank
धन्यवाद मैम आप का बनाया हुआ हर एक व्यंजन बहुत ही उम्दा होता है। मेरे यहां आए दिन होने वाले उत्सवों में मैं आप के द्वारा बताई डिश ही बनाती हूँ और हर बार तारीफ पातीं हूँ जिसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। क्या आप टमाटर का अचार बनाना सिखा सकती हैं मुझे?

निशा: स्नेहा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
navneet goyal
निशा जी नमस्कार हरीमिर्च का/, गाजर का / मूली का/ अदरक का
इनका अलग अलग व मिक्स बिना तेल के अचार बनाने क् विधि बताइए वीडीयो के साथ भी। केसरिया भात व गट्टे का पुलाव व बेसन का पुलाव भी बताइए।
नवनीत गोयल
निशा: नवनीत जी, इनका अलग अलग अचार बनाने के लिये बिलकुल इसी विधि से बनाते हैं, और अगर आप तेल बिलकुल नहीं डालना चाहते तो नहीं डालें इसमें सिरका की मात्रा बढ़ा दीजिये.
Kundan Lal
aam ke achar ka oil bacha (balance) hua hai use kahan use kar sakte hai pl.

निशा: कुंदन जी, इस बचे हुए तेल को सब्जी या परांठे बनाने के लिए यूज कर सकते हैं.
Arti
Nisha ji achaar me wo kaunsi preservative dala jata hai jisse wo kharab nahi hota aur uski fragrance bani rahti hai...pls tell pls Thanks

निशा: आरती जी, अचार में acetic acid प्रिजरवेटिव के रुप में यूज किया जा सकता है लेकिन सिरका भी अचार को प्रिजर्व करने का काम करता है और अचार का टेस्ट और खुशबू भी बढ़ाता है.


Sandeepkumar
Sir ji gobhi ka achar liqut me kyese bane
निशा: संदीप जी, गोभी का अचार मेरे वेबसाइट और चैनल पर दिया गया है उसे आप देख सकते हैं.
Prem Shankar
Kia mix aachar me souf pawder dhania pawder nahi
Nahi dal as jata .
Please jankari de.

निशा: प्रेम जी, डाल सकते हैं.
mukesh kumar
I like it very nice

निशा: मुकेश जी, धन्यवाद.
shejAl tiwari
Thanks maim mera anchar bahut hi mastt bana hai, aur log meri tarif kar rhe hain

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Ankita
Misha g thanks for reply..
Kya isme garlic bhi daal sakte hein test enhance hoga kya?

निशा: अंकिता जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
ankita
Isme muli bhi milani ho to muli ko kitna der ubalna he..

निशा: अंकिता जी, आप उतनी ही देर उबालें जितना बाकी को उबाला है.
Shiv rathod
Good recipe i like it

निशा: शिव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neelam
bina sirke k bhi ye achar dal sakte h kya?

निशा: नीलम जी, आप सिरके के बदले नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
GIRJESH LODHI
DHANYAVAD ! Nisha ji itni saral or sulabh mix achar ki vidhi batane ke liye.

निशा: गिरीजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nagma
Mam pili sarso means raai..n lemon juice is a substitute of vinegar or v hav to use both???
निशा: नगमा जी, पीली सरसों राई से अलग है, अचार में दोंनो में से कोई भी चीज डाली जा सकती है. सिरका या नीबू का रस किसी एक चीज का यूज कीजिये, सिरका ज्यादा अच्छा होता है, इसे अचार में डालने से अचार स्वादिष्ट होने के साथ बहुत दिन तक तक खराब भी नहीं होता.
saswati
Nisha ji..is achaar me sirka or nimbu ka ras dono ka difference bataiye pls.or kya main nimbu k ras ke sath aamchur v use kar sakti hu?

निशा: इन दोनों का उपयोग अचार को लम्बे समय तक सही रखने के लिए और स्वाद के लिए किया जाता है. अगर आप ज्यादा खट्टा पसंद करते हैं तो दोनों का उपयोग कर सकते हैं.
Deepak
Nisha ji es recipe ka video nahi hai
निशा: दीपक जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Smiti
Nisha ji, kya sabjiyo ko pani me ubalna zaruri he? Bina dhup me sukhay nhi ban sakta, sirf pani se dho ksr. Direct oil me dal de to? Pl reply soo

निशा: नमी रहने से यह अच्छे से बन नहीं पाता और ज्यादा समय तक भी नहीं चलेगा.
yug
Nisha ji kya yeh pickle 1 year tak rahta he..??agar me pura aachar oil me dubo k rakhu to?? Pls pls ans..

निशा: अगर आपको ज्यादा दिन रखना है, तब इसे आप तेल में डुबा कर रख सकते हैं, 6 महिने तक अचार अच्छा रहेगा, अचार के ऊपर नजर आप रखे रहें बहुत ज्यादा अचार एक साथ बना कर न रखें.
neha
nisha ji kya me isi vidhi se sirf pyaaz ka achaar bana sakti hu ?

निशा: प्याज को उबालने की आवश्यकता नहीं है, बड़े टुकड़े करके प्याले में भरे और 1-2 छोटी चम्मच डालकर रख दें, 24 घंटे बाद प्याज का जूस निकल कर नीचे प्याले में आ जाता है, प्याज निकाल लीजिये और उस जूस को हटा दीजिये, बाकी इसी तरह से अचार बना लीजिये. अच्छा अचार बनेगा.
Rahul

Dear,sir/mam


        Mujhy kuch normal yani aam tor PR Jo pickles hoty h unhy kaise banana chahiyye ,or Jo pickles tyaar hone ke bad unhe plastic jar me rakhny ke bad pack kr de to kya 1year tak use rakh sakty h ,ya dhoop,or tel ki jarurat h


 


निशा: राहुल जी, वेबसाइट पर कई प्रकार के पिकल बनाने की रेसिपी उपलब्ध हैं, पिकल को साल भर रखने के लिये तेल डालना तो आवश्यक है, थोड़ा तेल और प्रिजरवेटिव मिलाकर अचार को लम्बे समय तक रखा जा सकता है.
supriya
Nisha ji upr cmnts m rakesh shrivastava ka cmt PDA mene us me unhone btaya ki sbjiyo ko fry karke b bna skte h achar Kya aisa ho skta h asp mje detail m btaiye plz. Or matr ko fry karege to wo to fut jaege. Plzz reply me.
supriya
Hello nisha ji.
Y jo mix a char aapne btaya h Kya is me methi Dana or sauf nhi dalte h. Or in sabjiyo ko boil karate time namk dalna h .
Meera Devi
Nisha Ji Kya aap zimikand ka meetha achaar banane ka tarika bta sakti hain?
निशा: मीरा जी, मैं कोशिश करूंगी.
Anita Dubey
nisha di kay ap muje carrte,cawli-flower,green-chili,lemon ar grinjer ki mix recire btayengi......pls.
निशा: अनीता जी मैं कोशिश करती हूँ.
priyanka
Mam meri sabjiya sookh hi nhi rahi hai.. kal se chaaya mein sukha rahi hoon lekin abhi bhi un mein paani hai.. kya aise hi achaar bana sakte hain?
निशा: प्रियंका जी, सब्जी का पानी छलनी में रखकर पहले निचोड़ना होता है और बाद सूती सूखे कपड़े पर इकहरी फैलाते हुये डालना होता है. बस 3-4 घंटे धूप में रख दीजिये, धूप नहीं है तो पंखे के नीचे रख दीजिये, सब्जियों को पूरी तरह नहीं सुखाना है, उनमें पानी निकलता हुआ नहीं दिखना चाहिये, और अब तो सब्जियां सूख गई होंगी और अचार भी आपने बना लिया होगा.
sharad kaushik
mam thanks for such recepies.these are very useful,my mom likes your website alot!!!
निशा: शरद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.