मैथी के गट्टे – Methi Ke Gatte Recipe - Methi Gatta Recipe

मैथी के गट्टे (Methi ke Gatte) बिना तेल से बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता है, क्या आपने इसे बनाया है?
राजस्थानी बेसन के गट्टे बेहद लोकप्रिय करी है, इन गट्टो की सूखी सब्जी और बेसन के गट्टे का पुलाव Besan Gatta Rice Pulav बनाते हैं लेकिन इन बेसन के गट्टे में मैथी डाल कर बनायें तो इन मैथी के गट्टे का स्वाद लाजबाव हो जाता है, तो आइये आज सुबह के नाश्ते में हम मैथी के गट्टे बनायें.
Read - Methi Ke Gatte Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Ke Gatte Recipe
- बेसन- 2 कप (200 ग्राम)
- मेथी- 200 ग्राम
- दही- 2 से 3 टेबल स्पून
- तेल- 4 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक- 1 इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- अमचूर- 1/2 छोटी चम्मच
- नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हींग- 2 पिंच
- बेकिंग सोडा़- 1 पिंच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- राई या सरसों के दाने- 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Methi Ke Gatte
मेथी के डंठल हटा दीजिए, पत्तियों को 2 बार साफ पानी से धोकर छलनी में सूखने रख दीजिए. इनसे पानी सूख जाने के बाद, मेथी के पत्तों को बारीक काट लीजिए.
आटा गूंथिए
बेसन में कटी हुई मेथी, ½ छोटी चम्मच नमक, ¼ छोटी चम्मच से कम लाल मिर्च पाउडर, 1 पिंच हींग, धनिया पाउडर, बेकिंग सोडा़, दही और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए. फिर, बेसन को थोडे़ से पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिए. आटा गूंथने में सिर्फ 1 टेबल स्पून पानी लगा है.
गट्टे बनाइए
हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे से थोडा़ सा आटा निकालिए और दोनो हाथों की हथेलियों से बेलनाकार गोले बना लीजिए. सारे आटे से इसी प्रकार के बेलनाकार गोले बनाकर तैयार कर लीजिए. साथ ही, एक बडे़ बर्तन में 1 लीटर पानी ले लीजिए, जिसमें गट्टे उसमें अच्छी तरह डूब कर उबल सकें.

गट्टे उबालिए
पानी में उबाल आने के बाद गट्टों को उबलते पानी में एक-एक करके डाल दीजिए. बर्तन को प्लेट से आधा ढक दीजिए और तेज आंच पर गट्टों को 3 से 4 मिनिट पानी में उबलने दीजिए. गट्टे को बीच-बीच में चैक करते रहिए.
4 मिनिट बाद ढक्कन हटाकर चैक कर लीजिए. गट्टे पानी में तैरने लगेंगे. बर्तन को दोबारा से ढक दीजिए और तेज आंच पर पानी में उबलने दीजिए. कुछ देर बाद ढक्कन को हटा कर गोले को चैक कीजिए. गोले कुल 17 से 18 मिनिट में अच्छे से उबलकर नरम हो गए हैं. गैस बंद कर दीजिए और इन्हें पानी से निकालकर एक प्लेट में रख लीजिए तथा इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दीजिए.
इन्हें ठंडा होने के बाद, प्रत्येक गोले को ½ -3/4 इंच के टुकड़ों में काट लीजिए.
गट्टे फ्राय कीजिए
पैन में 2 से 3 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए, गरम तेल में जीरा और राई डाल कर तड़काइए, गैस को धीमा कर दीजिए. जीरा तड़कने पर इसमें अदरक, हरी मिर्च, बची हुई हींग व नमक, अमचूर और बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को चमचे से चला लीजिए. मसाले में गट्टे डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए ताकि मसाले की परत गट्टों पर आ जाए. गट्टों को 2 मिनिट के लिए पलट-पलट कर क्रिस्प होने तक फ्राय कर लीजिए.
गट्टे तैयार होने के बाद,. गैस बंद करके गट्टे प्लेट में निकाल लीजिए. मेथी के गट्टे को हरे धनिये से गार्निश कीजिए. मसालेदार क्रिस्पी गट्टों को सुबह नाश्ते या शाम को स्नैक्स के रूप में गरमागरम परोसिए और खाइए.
सुझाव
- लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं. तीखा बिल्कुल भी ना खाते हो, तो लाल मिर्च पाउडर ना डालें.
- आप बेकिंग सोडा ना डालना चाहे, तो मत डालिए.
- अगर आप मेथी के गट्टे की सब्जी बना रहे हैं, तो ग्रेवी बना लीजिए औऱ ग्रेवी में गट्टे को बिना फ्राय करे ही डाल दीजिए, सब्जी तैयार हो जाएगी.
- आटे को ना ज्यादा सख्त और ना ही ज्यादा नरम गूंथे. ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिए. गट्टों को उबालते समय ध्यान रखें कि गट्टों को पानी में अच्छे से उबाल आने के बाद एक-एक करके ही डालें. पानी में उबाल हमेशा बने रहे, आंच तेज रखें. अगर पानी में उबाल नही हो और ये गोले डाल दिए जाएं, तो गट्टे पानी में फट भी सकते हैं.
- गट्टे उबालते वक्त, बर्तन को प्लेट से पूरी तरह नहीं ढकिए. पूरी तरह ढकने पर पानी बर्तन के बाहर निकल जाएगा.
कमेंट (37)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aapke intjaar me charu
Aapka blog dekhkar mujhe bahut khushi hui. Main america me rehti hoon aur zyadatar english me hi baat karti hoon, lekin hindi ke ye blog ne dil khush kar diya. Main aapki recipes zaroor banaoongi. Saath me blog vani se achhi blog post padh kar bhi bahut achha laga. English me to kai blog dekhne ko milte hain, lekin hindi ke blog ki alag vichardhara se pehli baar avgat hui hoon.
निशा: चारू, आप बेसन में सारी चीजों के साथ तेल अवश्य डालिये, आटे को रोटी के आटे जैसा मुलायम गूथिये, आटे से बनाये हुये रोल उबलते पानी में डालिये, मैथी के गट्टे की इस पोस्ट को एक बार और अच्छी तरह पढ़ लीजिये, आप इस बार जरूर अच्छे गट्टे बना पायेंगी.