मीठी कचौरी – Rawa Sweet Kachori Recipe – How To Make Sweet Kachori

नमकीन कचौरियां तो हम नाश्ते में कई तरह की बनाते रहते है, लेकिन क्या आपने मीठी कचौरी (Meethi Kachori) बनाई है?

मीठी खस्ता कचौरी आगरे की खास पाकविधि है.  यह एकदम खस्ता होती है, इतनी की मुंह में जाते ही बिखर जाय और घुल जाय. बच्चे तो इसे पसंद करते ही है, बिना दांत वाले बुजुर्ग भी इसे बहुत पसंद करते हैं. पुराने समय में इसे मदनदीपक कचौरी (Madan Deepak Kachori) भी कहते थे इस रक्षाबन्धन के अवसर पर आप अपने पकवानों में मीठी कचौरी (Meethi Kachori) भी शामिल कर लीजिये.

Read : Rawa Sweet Kachori Recipe – How To Make Sweet Kachori in English

आवश्यक सामग्री Ingredients for  Sweet Kachori

कचौरी का आटा

  • सूजी - 150 ग्राम (1 कप)
  • मैदा -   250 ग्राम ( 2 कप )
  • घी -  75  ग्राम ( 1/3  कप)
  • दूध - 100 ग्राम (आधा कप)

कचौरी की पिठ्ठी के लिये

  • मावा (खोया) -  100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ आधा कप)
  • चीनी -  1 1/2 टेबल स्पून
  • बादाम - 20
  • काजू - 20
  • इलाइची - 7-8
  • घी - कचौरी तलने के लिये

चाशनी बनाने के लिये

  • चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
  • पानी -  125 ग्राम ( आधा कप से थोड़ा सा अधिक)

विधि - How To Make Sweet Kachori

मैदा और सूजी छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिला मिलाइये. गुने गुने दूध की सहायता से कड़ा आटा गूथे बाद में थोड़ा थोड़ा दूध डालकर आटे को मसल मसल कर नरम कर लीजिये.

गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. कचौरी बनाने के लिये आटा तैयार है.
kachori atta and pitthi
मावा को कढ़ाई में डाल कर धीमी गैस फ्लेम पर हल्का ब्राउन होने तल भून लीजिये. चीनी पीस लीजिये, काजू और बादाम भी पीस लीजिये इन्हैं ज्यादा बारीक मत कीजिये, इलाइची छील कर कूट लीजिये.

भुने हुया मावा जब वह कम गरम रह जाय, तब चीनी और पिसे हुये मेवे मिला दीजिये.  कचौरी में भरने के लिये पिठ्ठी तेयार है.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये.
sweet kachori - pitthi filled
आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये, उसे हथेली पर रखकर बड़ा कीजिये और एक छोटी चम्मच मावा की पिठ्ठी उस पर रखिये,  आटे को चारों ओर से उठाइये और पिठ्ठी को बन्द कीजिये, और हल्के हाथ से दबा कर पेड़ा का आकार दीजिये, 4-5 कचौरी इस तरह भरकर प्लेट में रखिये, अब इसे एक हथेली पर रख कर दूसरे हाथ की हथेली से इस तरह हल्का दबाब डालते हुये दबा दबा कर 2 1/2 या 3 इंच के व्यास की कचौरी बड़ा लीजिये.

इस कचौरी को गरम तेल में डालिये, 3 या 4 जितनी कचौरी तेल में आ जायं डालिये, मीडियम और धीमी गैस फ्लेम पर, ब्राउन होने तक कचौरी तल लीजिये, तली हुई कचौरी निकाल कर किसी प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछाकर रखिये. फिर से यही प्रोसेस दुहराइये और सारी कचौरी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

चाशनी बनाइये.

किसी बर्तन में चीनी पानी मिलाकर चाशनी बनाने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये, उबाल आने पर चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाइये और तीन तार की चाशनी बना लीजिये(एक बूंद चाशनी प्लेट पर गिराइये, ठंडा होने पर, अंगूठा और अंगुली के बीच चिपका कर देखिये, 3 तार निकलते दिखाई देने लगे). ये चाशनी गाड़ी होती है. चाशनी तैयार है.
sweet kachori
चाशनी में एक एक कचौरी डुबाकर निकालकर थाली में रख लीजिये, कचौरियों को खुला छोड़्कर ठंडा होने दीजिये, मीठी कचौरी  (Rava Sweet Kachori)  तैयार हैं.

ये स्वादिष्ट मीठी कचौरी  (Sweet Kachori)  आप अभी खाइये और बची हुई कचौरी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये,15 दिन तक जब भी आपका मन करे  कन्टेनर से कचौरी (Sweet Kachori)निकालिये और खाइये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 21 December, 2014 10:08:48 PM anupama

    Nishaji please mujhe khasta kachori suji aur maida dono milakar banana sikhaiye
    निशा: अनुपमा जी, सूजी और मैदा मिलाकर बिलकुल इसी तरह आटा गूथिये और बिलकुल खस्ता कचौरी की रेसिपी की तरह ही ये कचौरियां बनाई जा सकती हैं. वेबसाइट और चैनल पर खस्ता कचौरी की रेसिपी उपलब्ध है.

  2. 30 August, 2014 03:03:32 AM aakansha

    nishaji plzz mujhe btaiye meri kachori bilkul bhi acchi nhi bni....maine itni mehnat bhi ki but sab bekr....phle wo dud kam reh gya....uske bad meri kachori bilkul bhi crispy nhi bni or andar se kacchi bhi reh gyi.....bilkul soft bni...
    निशा: आकांक्षा, मावा को अच्छी तरह भून कर स्टफिंग बनाइये, कचौरी को धीमी आग पर अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, एक बार की कचौरी तलने में 10-12 मिनिट लग जाते हैं, बहुत अच्छी कचौरी बनकर तैयार होंगी.

  3. 30 August, 2014 01:18:57 AM aakansha

    nisha ji maine kachori ka ata mala but wo half cup dud me to.bilkul nhi mla gya infect juda tak nhi.....ye dud to bhut kam h itne ate ke liye
    निशा: आकांक्षा आटे दूध कम हो रहा था तो उसे गूथने के लिये और दूध डाला जा सकता है, कप का नाप अलग अलग तरह का आटा होना और मोयन की मात्रा कम ज्यादा होना इन सभी चीजों के ऊपर निर्भर करता है.

  4. 09 July, 2014 02:50:36 AM vaishali chavan

    Nishaji, uttar dene ke liye dhanyawad. Link par jo kachori hai wo shahi mawa kachori hai aur usme apne sooji ka upyog nahi kiya jabki yaha par to rawa meethi kachori naam hai. Meethi kachori me sooji dalna hai ya nahi plz confusion dur kijiye.
    निशा: वैशाली, रवा डाला जा सकता हैं, रवा से ज्यादा क्रिस्पी कचौरी बनती है, मीठी कचौरी बिना रवा डाले यानि कि सिर्फ मैदा से भी बना सकते हैं.

  5. 18 March, 2014 06:00:46 AM Rumana yaseen

    Nisha ji plz kuch aisi recipes bataiye jo pregnancies me bohot acchi aur uss time ke taste ki ho

  6. 28 February, 2014 12:49:29 AM rumana yaseen

    thanks nisha ji mujhe khana banane bohot shauk hai isliye maine apki batai green peas stuffed kachori aur bohot kuch banaya hai aur sabko bohot pasand bhi aai hai
    निशा: रुमाना, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 04 November, 2013 12:52:56 AM anamika

    mam mujhe apki recipies bahut hi easy lagti hai apka batane ka tarika bhi
    निशा: अनामिका, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 27 October, 2013 11:48:28 PM Khushi

    Nisha ji apki batayi gayi quantity ke hisab se kitni kachori banengi..????
    निशा: खुशी, 20-22 कचौरी इतने आटे से बन कर तैयार हो जायेंगी.

  9. 06 October, 2013 11:45:13 PM Monika

    Nisha Ji,Mujhe shaadi se pehle kuch nahi aata tha lekin shaadi k baad aapki site se kafi kuch seekh liya aur ab acha khana bhi bana leti hoon. Thank you
    निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.

  10. 22 July, 2013 06:48:58 AM shilpi sinha

    nishaji apki resipi mughe banane me kaphi easy lagti he so mai hamesha banati hu
    निशा: शिल्पी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.