सूखे मसाले की चटनी – Dry Spices Chutney

📅 2 अगस्त 2009 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 31 कमेंट ★ 3.4 (5129)


बरसात का मौसम हो, रिमझिम पानी बरसता हो गरमा गरम पकोड़े बन जाय ये तो घर का हर सदस्य चाहता है, इसीलिये इस मौसम में अक्सर पकोड़े बन ही जाते हैं.  लेकिन जब बाजार से धनिया और पोदीना एकदम गायब हो तब क्या करें?

जब भी कभी हरा धनिया और पोदीना अनुपलब्ध हो तब आप सूखे मसालों की चटनी बना सकतीं है.  यदि आपको तीखापन पसन्द है तब यह चटनी आपको बहुत पसंद आयेगी

Read - Dry Spices Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredeints for Dry Spices Chutney

  • साबुत धनियां - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा टेबल स्पून
  • काली मिर्च - एक छोटी चम्मच
  • लोंग - 6-7
  • बड़ी इलाइची - 4 (छील कर चाने निकाल लीजिये)
  • लाल मिर्च - 4-5
  • हींग - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • नीबू - 1
  • रिफाइन्ड तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Dry Spices Chutney

सारे मसाले निकालिये, साफ कीजिये.

तवा गरम कीजिये, धनियां और जीरा तवे पर डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.

भुने मसाले और बाकी मसाले मिलाइये, मिक्सर में डालिये और इतना पानी मिला कर बारीक पीस लीजिये कि यह मसाले का पेस्ट चटनी जैसा गाड़ा दिखाई दे.

छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में ये पिसे मसाले का पेस्ट डालिये और 2-3 मिनिट तक इस मसाले को भूनिये, चटनी को प्याले में निक्लाइये और नीबू का रस मिल दीजिये. लीजिये यह लाजबाव सूखे मसाले की चटनी तैयार है.

ये सूखे मसाले की चटपटी चटनी पकोड़े, कचोड़ी, मिस्से परांठे या मिस्सी रोटी किसी के भी साथ खाइये. बची हुई चटनी फ्रिज में रख लीजिये एक सप्ताह तक ये चटनी खाई जा सकती है.

अगर घर में नींबू न हो तो 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर भी डाल कर चटनी बना सकते हैं.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (5129 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (31)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

preeti.prasad
Hi Nishaji, Maine dekha ki People's Samachaar ne aapke blog ke contents aur picutres copy kiye hain, kya unhone aapse koi sampark kiya? Did they apologize?

निशा: नहीं प्रीति, आगे वह कापी न करें, इतना ही काफी है:)