सूखे मसाले की चटनी – Dry Spices Chutney

बरसात का मौसम हो, रिमझिम पानी बरसता हो गरमा गरम पकोड़े बन जाय ये तो घर का हर सदस्य चाहता है, इसीलिये इस मौसम में अक्सर पकोड़े बन ही जाते हैं. लेकिन जब बाजार से धनिया और पोदीना एकदम गायब हो तब क्या करें?
जब भी कभी हरा धनिया और पोदीना अनुपलब्ध हो तब आप सूखे मसालों की चटनी बना सकतीं है. यदि आपको तीखापन पसन्द है तब यह चटनी आपको बहुत पसंद आयेगी
Read - Dry Spices Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredeints for Dry Spices Chutney
- साबुत धनियां - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा टेबल स्पून
- काली मिर्च - एक छोटी चम्मच
- लोंग - 6-7
- बड़ी इलाइची - 4 (छील कर चाने निकाल लीजिये)
- लाल मिर्च - 4-5
- हींग - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- नीबू - 1
- रिफाइन्ड तेल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Dry Spices Chutney
सारे मसाले निकालिये, साफ कीजिये.
तवा गरम कीजिये, धनियां और जीरा तवे पर डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.
भुने मसाले और बाकी मसाले मिलाइये, मिक्सर में डालिये और इतना पानी मिला कर बारीक पीस लीजिये कि यह मसाले का पेस्ट चटनी जैसा गाड़ा दिखाई दे.
छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में ये पिसे मसाले का पेस्ट डालिये और 2-3 मिनिट तक इस मसाले को भूनिये, चटनी को प्याले में निक्लाइये और नीबू का रस मिल दीजिये. लीजिये यह लाजबाव सूखे मसाले की चटनी तैयार है.
ये सूखे मसाले की चटपटी चटनी पकोड़े, कचोड़ी, मिस्से परांठे या मिस्सी रोटी किसी के भी साथ खाइये. बची हुई चटनी फ्रिज में रख लीजिये एक सप्ताह तक ये चटनी खाई जा सकती है.
अगर घर में नींबू न हो तो 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर भी डाल कर चटनी बना सकते हैं.
कमेंट (31)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks!!! Nisha jiii
निशा: कल्यानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मानस जी, धनिया को धूप में सुखा लिया जाय या कढ़ाई में डालकर 1-2 मिनिट, चलाते हुये हल्का सा भून लें और ठंडा होने पर पीसें तो धनियां जल्दी बारीक पिस कर तैयार हो जाता है.
निशा: कुलबीर जी, इसमें आप नीबू के रस की जगह 1.5 छोटी चम्मच अमचूर डाल सकते हैं.
निशा: सुधा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फैज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी, इमली की मीठी चटनी वीडियो सहित वेवसाइट पर अपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देखी जा सकती है. आपके लिये सोंठ की रैसिपी में लिखने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
Rajasthan Main Jaipur Ke paas Sirf Lal Mirch Ki chatni banti hain ,maine ek baar Jaipur ke paas 1 village mai khayi thi ... Kya aap bata sakti hain wo kaise banate hain....
निशा: अमित, लाल मिर्च की चटनी में सूखी लाल मिर्च, साबुत धनियां और नमक को थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस कर बनाई जाती है, और वह बहुत ही स्वादिष्ट होती है.
निशा: राकेश, पानी पूरी के साथ इमली की मीठी चटनी यूज की जाती है, च्यवनप्रास आंवला वेस रैसिपी है, और ये इमली वेस, दोंनो में बहुत अन्तर है, अगर चटनी मीठी कम है तो आप उसमें और चीनी मिला सकते हैं.
Nisha ji aap ki shakal meri sister se bahut milti hai is liye bhee roz yeh site dekhta huen.
निशा: नारंग जी, धन्यवाद.
निशा: निशा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: ज्योति, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: छाया में लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: नम्रता, जी हाँ मै लिख दूंगी.
Kya aap mujhe baigan ka bharta aur tamatar ki chutni banana sikhayi gi please
निशा: मैशा, ये रैसिपी पहले से दी हुई हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं.
Many thanks for your exciting and simple recipes! Can you please suggest some powder mixtures which can be mixed with yogurt to make instant raita?
Thanks!
With best regards,
Smruti
lashun ki chatni kaise banate hain.