पुदीना परांठा - Pudina Paratha recipe

शाम को खाने में परांठा खाना बहुत पसन्द आता है. Podina Parantha बच्चों को बेहद पसंद आता है. छोटे बच्चों को तो इन परांठे (Podina Parantha) के साथ सब्जी की भी आवश्यकता नहीं होती बस परांठा लिया रोल बनाया बच्चे के हाथ में पकड़ा दिया, वे बड़े प्यार से इस परांठे को खाते हैं. आइये आज शाम के खाने में पोदीना के परांठे (Pudina Parhantha) बनायें.
Read - Pudina Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Podina Parantha Recipe
- गेहूं का आटा - 2 कप
- बेसन - 1/2 कप
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- पुदीना के पत्ते - 1 कप (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा या स्वादानुसार
विधि - How to make Podina Parantha Recipe
पुदीना की पत्तियां तोड़कर पानी से 2 बार धोकर पानी सुखा लिया है और पत्तियों को बारीक कतर लिया है.
आटे में बेसन, 2 छोटी चम्मच तेल, नमक, पुदीन के पत्ते डाल दीजिए. साथ ही जीरे को हाथों से थोड़ा सा मसलकर डाल दीजिए. सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. इतने आटे को गूथने में लगभग 1 कप पानी लगेगा. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
20 मिनिट बाद आटे के सैट होने पर, हाथ को थोड़े से तेल से चिकना कीजिए और आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. साथ ही तवा गरम होने रख दीजिए.
आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बनाकर सूखे आटे में लपेटकर चकले पर रखकर 5-6 इंच के व्यास में बेलिये. बेले गये परांठे पर 1 चम्मच डालकर इस पर चारों तरफ फैला लीजिए , परांठे को अर्धचंद्राकार में मोड़िये. मोड़ी गई ऊपर की सतह पर तेल इसी तरह लगाइये, फिर से एक बार मोड़ दीजिये और इसे तिकोन का आकार दे दीजिए. इस तिकोन को उठाइये, परोथन (सूखा आटा) लगाकर तिकोने आकार में पतला बेल दीजिये. इसे अधिक पतला मत कीजिये.
गरम तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिए और बेला हुआ परांठा तवे पर डालिये. ऊपर की सतह डार्क होते ही पराठा नीचे की ओर से सिक जाता है. इसे पलट दीजिए और नीचे की सतह सिकने के बाद परांठे पर थोड़ा सा तेल डालिए और पलटकर इस ओर भी तेल लगा लीजिए और अब गैस को मीडियम करके परांठे को हल्का दबाव देकर दोनों और गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी हुई प्याली या फोइल/ नैपकिन पेपर बिछाकर रखिये, इसी तरह सारे परांठे बनाने हैं.
गरमागरम पुदीने परांठे तैयार है, इतने आटे में 7 परांठे बनकर तैयार हो जाते है़. इन स्वादिष्ट परांठों को अपनी मनपसन्द सब्जी, दही, अचार और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
परांठे यदि तवे से उतर कर खाने वालों की थाली में आयें तो बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.
कमेंट (29)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उदय जी, बासमती चावल इसके लिये अच्छे होते हैं, और रेसिपी को आप मेरे चैनल पर देख सकती हैं.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों और हमारे साथ बने रहने के लिए.
Pls plain parantha ki recipe btaiye aur ye dhang se kese foole and soft Kese rahe...plzz btaiye
निशा: भावना जी, प्लेन परांठा की रेसिपी मेरे चैनल उपलब्ध है, इसका वीडियो आप देख सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, केक को गैस पर कुकर में आसानी से बनाया जा सकता है. कुकर में केक की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आनन्द जी, परांठे के लिये पोदीने के पत्ते ही लेने हैं.
निशा: पल्लवी जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी वेबसाइट वेजिटेरियन है.
निशा: वंदना, हरा पोदीना ज्यादा अच्छा लगता है, सूखा पोदीना यूज करना चाहती हैं तो बहुत ही कम मात्रा में कीजिये, परांठे अच्छे बनेंगे.
निशा: सीमा, जी हां इसी तरह बनाते हैं, वेबसाइट पर पालक के परांठे की रेसिपी दी गई है, सर्च बटन पर पालक परांठा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सिमरन, मेरी कुकबुक नहीं है, मेरा सारा काम वेबसाइट और यूट्यूब पर ही है, धन्यवाद.
निशा: गीता, मैं कोशिश करूंगी.
please missi roti ki recipie bataye . i m waiting . thanks
निशा: कनु, मिस्सी रोटी की रैसिपी पहले से वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
निशा: प्रियंका पोदीना को काटकर डालें तो ज्यादा अच्छा स्वाद आता है.