पुदीना परांठा - Pudina Paratha recipe

📅 12 मई 2009 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 29 कमेंट ★ 4.1 (3471)

Podina Parantha Recipe

शाम को खाने में परांठा खाना बहुत पसन्द आता है. Podina Parantha बच्चों को बेहद पसंद आता है. छोटे बच्चों को तो इन परांठे (Podina Parantha) के साथ सब्जी की भी आवश्यकता नहीं होती बस परांठा लिया रोल बनाया बच्चे के हाथ में पकड़ा दिया, वे बड़े प्यार से इस परांठे को खाते हैं. आइये आज शाम के खाने में पोदीना के परांठे (Pudina Parhantha) बनायें.

 Read -  Pudina Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Podina Parantha Recipe

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • बेसन - 1/2 कप
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • पुदीना के पत्ते - 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा - 1/2  छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा या स्वादानुसार

विधि - How to make Podina Parantha Recipe

Podina Leaves Pudina Leavesपुदीना की पत्तियां तोड़कर पानी से 2 बार धोकर पानी सुखा लिया है और पत्तियों को बारीक कतर लिया है.

आटे में बेसन, 2 छोटी चम्मच तेल, नमक, पुदीन के पत्ते डाल दीजिए. साथ ही जीरे को हाथों से थोड़ा सा मसलकर डाल दीजिए. सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. इतने आटे को गूथने में लगभग 1 कप पानी लगेगा. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

 20 मिनिट बाद आटे के सैट होने पर, हाथ को थोड़े से तेल से चिकना कीजिए और आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. साथ ही तवा गरम होने रख दीजिए.

आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बनाकर सूखे आटे में लपेटकर चकले पर रखकर 5-6  इंच के व्यास में बेलिये.  बेले गये परांठे पर 1 चम्मच डालकर इस पर चारों तरफ फैला लीजिए , परांठे को अर्धचंद्राकार में मोड़िये. मोड़ी गई ऊपर की सतह पर तेल इसी तरह लगाइये, फिर से एक बार मोड़ दीजिये और इसे तिकोन का आकार दे दीजिए. इस तिकोन को उठाइये, परोथन (सूखा आटा) लगाकर तिकोने आकार में पतला बेल दीजिये. इसे अधिक पतला मत कीजिये.

गरम तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिए और बेला हुआ परांठा तवे पर डालिये. ऊपर की सतह डार्क होते ही पराठा नीचे की ओर से सिक जाता है. इसे पलट दीजिए और नीचे की सतह सिकने के बाद परांठे पर थोड़ा सा तेल डालिए और पलटकर इस ओर भी तेल लगा लीजिए और अब गैस को मीडियम करके परांठे को हल्का दबाव देकर दोनों और गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी हुई प्याली या फोइल/ नैपकिन पेपर बिछाकर रखिये, इसी तरह सारे परांठे बनाने हैं.

गरमागरम पुदीने परांठे तैयार है, इतने आटे में 7 परांठे बनकर तैयार हो जाते है़. इन स्वादिष्ट परांठों को अपनी मनपसन्द सब्जी, दही, अचार और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

परांठे यदि तवे से उतर कर खाने वालों की थाली में आयें तो बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.

Pudina Paratha recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (3471 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (29)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

uday Kumar Dey
Lemon rice recep +what type rice used

निशा: उदय जी, बासमती चावल इसके लिये अच्छे होते हैं, और रेसिपी को आप मेरे चैनल पर देख सकती हैं.
ममता जैन
निशा जी मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ और आपकी बहुत सारी रेसिपीज़ मैंने ट्राई कर के पार्टीज़ में बनायी हैं . मैं सबको गर्व से बताती हूँ की ये आपकी रेसिपीज़ हैं . आपने मेरा कुकिंग का शौक़ रेवायव कर दिया है. अब pudina पराँठा बनाऊँगी. थैंक्स एक बार फिर

निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों और हमारे साथ बने रहने के लिए.
Bhavna
Hello mam,
Pls plain parantha ki recipe btaiye aur ye dhang se kese foole and soft Kese rahe...plzz btaiye
निशा: भावना जी, प्लेन परांठा की रेसिपी मेरे चैनल उपलब्ध है, इसका वीडियो आप देख सकते हैं.
subhash parmar
already taken with........................giloye
onaiza parveen
Its yammy for breakfast..

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Nipu roy
I am very much thankful u .whatever i dont no ur recipe is always help to me. Thank u.
Jyoti Tulsiani
nisha ji, your receipes are very nice..I am great admirer of u. can u please tell me the receipe of cake without microwave. Thanks
निशा: ज्योति जी, केक को गैस पर कुकर में आसानी से बनाया जा सकता है. कुकर में केक की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
suman sahu
thanks mam. you are the best
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

snigdha panda
Hi....the recipe is quite simple and easy to make at home. Wanted to know do we use only the pudina leaves and not the stem or do we use both.
निशा: आनन्द जी, परांठे के लिये पोदीने के पत्ते ही लेने हैं.
pallavi gorule
thanks nisha jii aap ki recipes bahot achi he. aagr aap diet recipes muje bata de to bahot aacha hoga. diet recipes ki muje bahot jarurat hai.
निशा: पल्लवी जी मैं कोशिश करूंगी.
soni kumari
nisha jii mai apki bahoot bari fan hu, mai apki recipe hi use karti hu, kya aapke recipes me nonveg recipe hai, agar h to pls bataie.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी वेबसाइट वेजिटेरियन है.
vandana gupta
nisha ji pudine ke patathe me sukha pudina use kiya ja sakta h
निशा: वंदना, हरा पोदीना ज्यादा अच्छा लगता है, सूखा पोदीना यूज करना चाहती हैं तो बहुत ही कम मात्रा में कीजिये, परांठे अच्छे बनेंगे.
Heena khan
Bht bdia h
seema
nisha ji palak ke parathe aise he bante hai
निशा: सीमा, जी हां इसी तरह बनाते हैं, वेबसाइट पर पालक के परांठे की रेसिपी दी गई है, सर्च बटन पर पालक परांठा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
simran
I am going to try it this weekend...thank you mam... Do you any cookbook/ebook which we can buy?
निशा: सिमरन, मेरी कुकबुक नहीं है, मेरा सारा काम वेबसाइट और यूट्यूब पर ही है, धन्यवाद.
Geeta
Thank you very much for the easy way of teaching.Please post all types of paratha.Iam abig fan of parathas
निशा: गीता, मैं कोशिश करूंगी.
sakshi
I CAN NOT WAIT EVENING ...MAI TO ABHI BANAUNGI YE PRATHE.....
kanu
nisha ji
please missi roti ki recipie bataye . i m waiting . thanks
निशा: कनु, मिस्सी रोटी की रैसिपी पहले से वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
sindhu
hi aunty,maine ye paratha banaya ghar me sabhi ko kafi pasand aaya.i like your neat and clean kitchen and your dress.thanks
priyanka
nisha ji kya pudine ko mixer mei pees k uska paste aate mei goondh k bhi paranthe bna skte hain.

निशा:
प्रियंका पोदीना को काटकर डालें तो ज्यादा अच्छा स्वाद आता है.
Sanjana
thanks for making this useful site for housewives.
neel gagan
i m very thankful to you to make this site for recipe lover.thank u very much...
nisha
bahut hi achchhi aur simple recipe hai thanks
Shishir Kumar Singh
This is a very good recipe for summer season. Its also very cool and simple one!!!!!!!!!!!!
vijay varma
wow Garmi ke liye achcha item hai.
NEELAM
very well & simply explained
nancy
Recipe came out very good. I made my dough very hard but if it was soft than parotha would have been the best.
aashra
i cant wait for evieng main to aabhi banaungi
kalyani
bahut acha maine pahle bhi banaya hai.