बेसन मसाला सेव- Besan Masala Sev Recipe - Besan Sev

बाजार में कई तरह के बेसन के से़व मिलते है. ये अलग अलग मसालों और दालों के आटे मिला कर बनाये जाते हैं. लेकिन सिर्फ बेसन और मसालों को मिलाकर बनाये कुरकुरे सेवों (Besan Masala Sev ) का स्वाद अलग होता है. इन्हें आप घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं. आइये आज हम बेसन के नमकीन सेव बनायें.
Read - Besan Masala Sev Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Sev Recipe
- बेसन- 2 कप
- तेल- ¼ कप (बेसन गूंथने के लिए)
- बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
- मसाले- 10 से 12 काली मिर्च, 4 से 5 लौंग, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा (पिसे हुए)
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- सेव तलने के लिए
विधि - How to make Besan Masala Sev
बेसन गूंथिए
बेसन में बेकिंग सोडा, अजवायन (मसलकर), मसाले और नमक डालकर सभी सामग्रियों को मिला लीजिए. फिर, इसमें तेल भी डालकर मिक्स कर दीजिए. गरम पानी की सहायता से एकदम नरम आटा चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ लीजिए. गुंथे आटे को 10 मिनिट तक फूलने के लिए रख दीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. इसी बीच, सेव मशीन में मोटे छेद वाली जाली लगाइए. हाथ को तेल से थोड़ा सा चिकना करके थोड़ा सा गुंथा बेसन लेकर रोल बनाइए और मशीन के कन्टेनर में भर लीजिए. मशीन के कवर को मशीन पर फिट कीजिए.

सेव तलिए
सेव तलने के लिए डालने से पहले तेल चैक कर लीजिए. इसके लिए जरा सी बेसन की गोली तेल में डालकर देखिए कि यह तुरंत सिककर ऊपर आ रही है, तो तेल पर्याप्त गरम है. अब, मशीन को कढ़ाही के थोड़ा ऊपर रखकर पिस्टन को दबाइए, सेव अपने आप मशीन से निकलकर कढ़ाही में गिरने लगेंगे. जितने सेव कढ़ाही में आ जाएं, अतने सेव डालकर मशीन को साइड में रख दीजिए. जैसे ही सेव तैरकर ऊपर आएं, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और गैस कम कर दीजिए ताकि ये करारे हो जाएं.
तले हुए सेव को निकालकर प्याले पर रखी छलनी में डाल दीजिए जिससे इनका अतिरिक्त तेल निकलकर प्याले में चला जाए. बाकी गुंथे बेसन से भी इसी प्रकार सेव बनाकर तल लीजिए.
जब मशीन खाली हो जाए, तब नीचे से खोलकर कवर हटा दीजिए और मशीन का लीवर ऊपर खींच लीजिए और कन्टेनर में फिर से बेसन् भर लीजिए और उपरोक्त विधि के अनुसार ही सेव बनाकर तल लीजिए.
नमकीन मसाला सेव तैयार हैं. आप इन्हें ऎसे ही या इन पर थोड़ा सा चाट मसाला बुरककर सर्व कीजिए. मसाला सेव को 1 से 2 घंटे खुली हवा में रहने दे और अच्छे से ठंडा होने के बाद किसी भी कन्टेनर में भरकर रख दीजिए, फिर 2 से 3 महीने तक सुबह या शाम की चाय के साथ कभी भी कन्टेनर से सेव निकाले और खाएं.
सुझाव
- सेव को ज्यादा देर तक ना सेके वरना ये सख्त हो सकते हैं.
- अगर आप और तीखे मसाला सेव बनाना चाहते हैं, तो ¼ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और अपने स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
Besan Masala Sev Recipe video in Hindi
कमेंट (109)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इमरान जी, फुलाने और क्रिस्प करने के लिये बेकिंग सोडा का यूज किया जाता है.
निशा; बिनय जी, मूंगफली को अच्छे गरम ओयल में डालें और मीडियम फ्लेम पर क्रिस्पी होने तक तलें.
Mere besan ke sev hard (karak) ban rahe hain. pls advice unko soft kaisa banaye.
Thanks a lot for your wonderful recipe,
Rgds,
Suman
निशा: सुमन जी, बेसन गूंथते समय, तेल थोड़ा अधिक डाल लें, बेकिंग सोडा भी मिला लीजिये और बेसन को चपाती के आटे से पतला गूंथें, सेव नरम और खस्ता बनेंगे.
निशा: मोना जी, इसके लिये मशीन और पतली जाली की आवश्यकता होगी.
निशा: इमरत जी, इसे मशीन से ही बनाया जाता है, आप जितना मात्रा में बनाना चाहें बना सकती हैं.
निशा: गुलशन जी, आप मेरी वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार की नमकीन रैसिपी देख सकते हैं. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, इन्ग्रीडियेन्ट बराबर मात्रा में डालें, बेसन को चपाती के आटे से पतला गूंथें, आग मीडियम हाई रखें, धींमी आग पर सिकने पर भी सेव सख्त बन सकते हैं. आप अवश्य ही खस्ता और सोफ्ट सेव बनायेंगी.
PL. SEND VAG RECPE
Hello, Can we make sev without baking soda??
निशा: रिची जी, आप दाल पीसने के लिये कह रहीं तो वह तो मिक्सर में पीसी जा सकती है.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा जी, सेव को डायरेक्ट तेल में डालकर ही तला जाता है, सेव की मशीन से बड़ी आसानी से ये डायरेक्ट तेल में डाले जा सकते हैं, यदि आपको एसा करने में प्रोब्लम हो रही है तो अलग बर्तन में या पोलीथिन पर पहले इन्हैं निकाल लीजिये और बाद में तेल में डालकर तल कर निकाल लीजिये.
निशा: सुमित जी, हमने इसे वेट तो नहीं किया है, लेकिन 1. 25 - 1.5 किग्रा. नमकीन तैयार होनी चाहिये.
, am
,
निशा: अमित जी, हमने ये मसाला सेव बनाये है, अच्छे बनते हैं. अलग अलग दालों का आटा मिलाकर भी अलग अलग नमकीन सेव बनाये जाते हैं.
By.....
निशा: उज्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधी, बड़े झावे जिसमें छेद होते हैं, उससे भी सेव बनाये जा सकते हैं, लोहे की जाली दार बना हुआ चौकोर सेव बनाने के लिये स्पेशल बर्तन आता है, ये चीजे बर्तन वालों की दुकान पर मिल जाती है, लेकिन मशीन से सेव सबसे आसान तरीके से बन जाते हैं.
.......रमन शर्मा
निशा: रमन जी, बहुत बहुत प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
ready besan k rate me itana antar kyoun hai
निशा: पांडे जी, बेसन में चावल का आटा मिलाया जाय तो सेव ज्यादा क्रस्पी बनेंगे.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks again for all the wonderful recipes...
निशा: कविता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनय जी, वेफर्स को टिसू पेपर बिछी प्लेट पर निकालिये या इस तरह के बास्केट या छलनी में निकालिये जिससे एक्स्ट्रा तेल नीचे चला जाय.
निशा: अर्चना, बेसन का आटा एकदम सोफ्ट, चपाती के आटे से भी सोफ्ट होना चाहिये, सेव सोफ्ट बनेंगे.