तगार कैसे बनायें? - How to make tagar or Boora

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है. बूरा एकदम बारीक होता है जबकि तगार बूरे की अपेक्षा अधिक रवादार होती है.
तगार को चीनी से ही बनाया जाता है. लड्डू (Laddu Recipes) या पेड़ों में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. इससे लड्डुओं का स्वाद बढ़ जाता है.यदि तगार आपको बाजार में नहीं मिलती तो इसे घर में भी बनाया जा सकता है
Read this recipe in English - How to make Tagar or Boora
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tagar
- चीनी - 1 कि.ग्रा. (5 कप )
- पानी -350 ग्राम (1 2/3 कप)
- दूध -1 टेबल स्पून
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tagar
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये, घोल को चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय और चीनी पूरी तरह घुल जाय तब इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घुलने के बाद चाशनी को 8-10 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है और कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये इस घोल में घी मिला दीजिये ( जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे. तगार में यदि कुछ डेले हों तब इसे चावल पसाने वाली छलनी से छान लीजिये और डेले कूट कर, तगार में मिला लीजिये या चाय के बनाने लिये प्रयोग में ले लीजिये.
तगार को पहले से भी बना कर रख सकते है, तगार 3-4 महीनों तक प्रयोग में लाइये.
कमेंट (112)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रीत, पाउडर चीनी डाली जा सकती है, लेकिन तगार डालने से लड्डू ज्यादा अच्छे बनते हैं.
निशा; प्रियानिनाद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नंदिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
daily i will watch your receipes and i will prepare those receipe at my home, basically i am a south indian, i was very fond of learning north indian receipes, after seeing your video i learnt a lot. thanks for your receipes. waiting for more new new receipes from you didi,
god bless you
thank you
sandhya
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
It really helps a lot for beginners like us .
Specially aap ke microwave wali recipes.
Regards,
Sandhya
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Boora Matlab kay? Mava or???
निशा: नास जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
आप को और आपके परिवार को दीपावली कि हार्दिक शुभ कामनाये ............
मैंने आज आप के दवारा बताये गए तरीके से रससगुले बनाये ....... दीदी पर ना तो वो पुरे सफेद हुवे और नहीं ज्यादा बड़े......... प्लीज क्या कमी रहगयी ....... बताये.........
पवन पारीक {कंप्यूटर इंजीनियर & फोटोग्राफर }
सिरसा हरियाणा..
निशा: पवन जी नमस्कार, छैना नरम बने और उसे मसल कर और नरम किया जाय, दिये हुये तरीके से रसगुल्ले बनायें, रसगुल्ले अच्छे बनते हैं. रसगुल्ले अच्छे न बनने की बजह दूध में मिलाबट होना भी होता है, छैना के लिये दूध गाय का या अमूल दूध यूज करें तो ज्यादा अच्छा है.
आपको और आपके पुरे परिवार को दीपावली कि हार्दिक शुभ कामनाये........
पवन पारीक {कंप्यूटर इंजीनियर & फोटोग्राफर}
सिरसा हरियाणा
निशा: पवन जी, आपको भी मेरी ओर से दीपावली की शुभकामनायें, धन्यवाद.
Maine aapne jaise bataya vaisehi boora sugar banayi hai. Lekin poora thanda hone ke liye ise kitna samay lagega? Mujhe usme abhibhi gilapan mahsoos ho raha hai.
Meri boora sugar barik danedar (grainy) bani hai, bazar jaisi mulayam banana ke liye kya main ise mixer mein pis sakati hu?
Please mere sawalonka jawab jaldi milane ki aasha karti hu.
निशा: रिचा, बूरे के दाने अलग अलग हैं तो उसे पीसने की आवश्यकता नहीं हैं, डेले हो तो बूरे को छान कर डेले पीसे जा सकते है, ये तगार दाने दार ही रहती है.
निशा: अम्रिता, चाशनी को थोड़ा कम पकायें तो बूरा गीला रह जाता है, आप सूजी की बर्फी या बेसन की बर्फी या बालू शाही के लिये चाशनी या रसगुल्ले या जलेबी के लिये चाशनी बना सकते हैं.
निशा: अनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेक्टिन, तगार को बूरा कहते हैं, बूरा या तगार बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बूरा या तगार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
apane jo kadhai paneer ki rec batai wo mene ghar par ki mere pati ko bhohat pasnd aai thks pls franch frid recipe in home batayee mere beti ko bhohat pasand hai & thanku for all recipes mane aaj tak jo bhi aapaki batai hui recipe banai he woh sabhiko bhohat pasand aai aab me jada se jada ghar par hi sabhi banati hu bhahar nahi jate thanku
निशा: सुनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Happy New Year to you. Your receipies are so wonderful I cannot express. I nev er knew what is tagar or bhura. I used to use sugr powder but now I learnt at the age of 60. I am thankful to you. Once again thanks a lot for sharing such a lovely receipies.
निशा: दयानी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Could you tell me where I can find the English translation of this recipe? Thank you.
निशा: विताली, रैसिपी पर दिये हुये लिंक how to make tagar पर क्लिक कीजिये, आप इंगलिश में रेसिपी पढ़ सकती हैं.
निशा: प्रियंका, उनकी पसन्द और आपकी पसन्द को मिला कर, डिनर बनाइये, मन से बनाया गया खाना सभी को बहुत पसन्द आता है.
deedi aapse ek nivedan hai ki, paschimi uttarpradesh ke grameen ilako mai gud ki shakkar aur doosre shabdo mai gud ka boora kahte hai, gud ko kota jata hai aur fir usme ghee bhi milaya jaata hai aur saat mai kuch aur bhi milate hai par mujhe kyunki poori vidhi pata nahi hai iseelie aapse prarthna hai ki deedi aap krupa karke us recipi ka varnan apni site mai kijie na yah gud ki shakkar swasthy ke lie atyant laabhdayi hoti hai raat ko doodh mai milakar peene se jin logo ko constipation ki shikayat hoti hai wah 2 se 3 dino mai hi door ho jaati hai . please waha local mai ise kaise banate hai wah vidhi pata karke hamko bataie na deedi please.
निशा: मोहन जी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, मैं कोशिश करूंगी कि मुझे ये जानकारी कहीं से मिले, और मैं आपको इसके बारे में बता सकूं.
निशा: अम्रिता, बूरा बनाने के लिये चीनी ही लेनी होती है.
निशा: मनीषा, मावा के पेड़े की तरह मिश्रण तैयार कर लीजिये और सांचों में डालकर मोदक बना लीजिये, बहुत अच्छे मोदक बनेंगे.
kai baar dukan waale 500 gram ke 2 butkare rakh dete hain