तगार कैसे बनायें? - How to make tagar or Boora

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है. बूरा एकदम बारीक होता है जबकि तगार बूरे की अपेक्षा अधिक रवादार होती है.
तगार को चीनी से ही बनाया जाता है. लड्डू (Laddu Recipes) या पेड़ों में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. इससे लड्डुओं का स्वाद बढ़ जाता है.यदि तगार आपको बाजार में नहीं मिलती तो इसे घर में भी बनाया जा सकता है
Read this recipe in English - How to make Tagar or Boora
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tagar
- चीनी - 1 कि.ग्रा. (5 कप )
- पानी -350 ग्राम (1 2/3 कप)
- दूध -1 टेबल स्पून
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tagar
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये, घोल को चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय और चीनी पूरी तरह घुल जाय तब इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घुलने के बाद चाशनी को 8-10 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है और कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये इस घोल में घी मिला दीजिये ( जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे. तगार में यदि कुछ डेले हों तब इसे चावल पसाने वाली छलनी से छान लीजिये और डेले कूट कर, तगार में मिला लीजिये या चाय के बनाने लिये प्रयोग में ले लीजिये.
तगार को पहले से भी बना कर रख सकते है, तगार 3-4 महीनों तक प्रयोग में लाइये.
कमेंट (112)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I wanted to ask one thing, that when we make tagar, in the end it sticks to the vessel forming a hard layer. Any tips about how to avoid it or remove it easily. I do put lot of ghee also while making but still the hard layer forms. Around 20% of sugar stays stuck in that layer and to remove it I have to boil it again.
Once again thanks a lot.
Nisha: Sushil ji, I have mentioned both type of measurements in my most of the recipes, if you want to measure ingredients by a cup then you should measure all the ingredients by the same cup. If you want to measure ingredients by weighing then you should weigh all the ingredients and use it.
For making tagar, once you take off the pan from the gas stove, when it starts to cool then you have to stir it continously till it changes into tagar or pwder form. Spatula should touch the bottom of the pan while stirring it, so that sugar will not stick to the pan and it won't have lumps either.
Now it is very easy for me to make laddu.
निशा: कावेरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कातिकेशिवजी, अवश्य बना सकते हैं.
I am from surat we use bura for making ghari our batch is 50 kg sugar but granules are big pl give suggest for small granules
I followed each n evry instruction but it didn't turned to b same.it appeared as brown sticky thing. All went waste.
turned out to b same. It appeared as dark brown sticky thing which could not b mashed as bura...all went waste
निशा: पायल जी, लग रहा ज्यादा पकने के कारण एसा हुआ है, प्लीज यदि आप चाहें तो 100 ग्राम शुगर की तगार बनाकर ट्राई करें, और बतायें.
You are really amazing person.....I learnt recipes from this website .....Thanks nisha g
निशा: नवजोत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello Nisha ji.. Tagar fridge mein kitni der tak reh sakta hai? Mine is in the fridge since five months and it smells fine. Is it okay?
निशा: jk ji ये बिलकुल सही है आप इसे यूज कर सकते हैं, अच्छी सूखी तगार की लाइफ चीनी की तरह ही होती है.
MAM i am really fan of your recipies and your way of conveying, Please upload a Video of Recipie of Goraya Burfi, I have searched but didnt find anywhere, Please please upload it.
THANK YOU
Mam maine tagar banane ki koshish ki
But vo dark brown aur hard chikki type thick ho gaya hai aur uska koi cristalisation nahi ho shayad maine jyada paka diya hoga ab mujhe kya karna chahiye iske saath .please reply as soon as possible
निशा: मधु जी, आप सही समझ रही है, आपने चीनी को ज्यादा पका दिया है, अब इस चीनी को आप तोड़ कर रख लीजिये और चाय या शर्बत बनाने में काम ले लीजिये, अगली बार वीडियो देखिये और थोड़ी सी चीनी से बना कर देखिये, आप अवश्य ही अच्छी तगार बनायेंगी.
I like the recipies which I saw now its very easy and very tasty. Thank you very much for that.
Regards,
Ratna Mala
Amandeep Kaur
Jodhpur
निशा: अमनदीप जी, गुड़ से बूरा नहीं बनाया, इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Thanks a lot Aunty
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKS A LOT
निशा: मुन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine ek bar pehle tagar banayi thi aur urad ke laddooo bhi banaye the. Aur wo bahut swadisht bane the. Mere husband ko bahut pasand aaye, isliye me dubara banana chahti hu. Bas is baar pani k measurement me confuse ho gayi kyun ki mein kitchen ek saath do kaam kar rahi thi.......
I hope is tagar k laddooo ache bane.
Thanks a lot aunty
Mujhe ek aur doubt tha, Jo besan-meeda laddooo ki recipe aapne di hai, wo same tarikke se meri naniji aate ka churma banati hai. Kya aap mujhe uss recipe me aate k saath laddoo banane ki vidhi bata sakti hai.
Thanks a lot Aunty
निशा: प्रियंका जी, चूरमा के लड्डू की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चूरमा के लड्डू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकती हैं.
Maine jo tagar banaya, usme pani zyada hone ki wajah se wo powder form me nahi ban paaya aur paste jaise bana hai.....tagar soft hai.....mere 2 question hai-
1. Kya ye tagar me urad k laddoo banane me upyog ke sakti hu. Mujhe kin baaton ka dhyan rakhna hoga?
2. Aise tagar ko mein kitne din store kar sakti hu?
Aunty please suggest what should I do
निशा: प्रियंका जी, आप इसे लड्डू में यूज कर सकती हैं, ये तगार 15-20 दिन रख लीजिये, आप चाहें चाय में इसका यूज कर सकती हैं. अगली बार पानी कम डालिये, आप अच्छी तगार बनायेंगी.
I am trying to make burra..... But instead of taking 1 cup of water in 3 cups of sugar, I have taken 1 1/2 cups of water. Abhi mera burra last stage pe hai aur mein hilate huye usko thanda kar rahi hu....magar pani zyada hone ki wajah se powder burra nahi ban pa raha. Please suggest Aunty isko kaise sahi karu
I am Single Boy from UP staying in Blore.
In last few months I have learnt solo many recipes I can prepare so many dishes including few sweets like gaajar ka halwa and gulaab jaamun.
I feel so good.
Just wanted to Thank You for Passing on all these incredible knowledge to the Society.
:)
निशा: कौशल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for sharing the recipe. I have never made ladoos before.. Can u please also tell me in which type of shop we can get tagar and what is it called in Marathi??
निशा: करिश्मा जी, तगार किराना स्टोर पर मिलती है, आप इसे तगार, बूरा, खाड़ या दुकान दार को बोलिये कि पाउडर चीनी लेकिन वह मिक्सर से न पीसी गई हो पका कर बनाई गई हो, मुझे इसका मराठी नाम नहीं मालुम है.
निशा: सौम्या जी, तगार जमे नहीं उसके लिये, चाशनी को लगातार चलाते रहना होता है, नहीं चलायेंगे तो ये जम जाती है, इसे तोड़ कर चान कर ठीक किया जा सकता है.
निशा: कल्पना जी, घी कम ही डाला जाता है, लेकिन चाशनी थोड़ी कम पकी हो तो भी तगार जल्दी ही नहीं खिलती, अगर चीनी गीली गीली दिखाई दे रही है, तब चाशनी कम पकी है.
निशा: आशा ये सब्जी मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meri relative banati hai but muzhe nahi dikhaya aap muzhe bolo taki main try karu
Sanjana. डा
निशा: संजना जी, तगार इसी तरह से बनाई जाती है, और बहुत अच्छी तगार बनती है, आप थोड़ी चीनी की तगार बनाकर देंखें, चीनी में चीनी की मात्रा का 1/3 से थोड़ा कम पानी डालकर उसे घुलने तक पकायें, और चलाते हुये ठंडा होने दें, दानेदार तगार बनेगी.
नमस्ते निशा जी
मैंने बम्बई में दो तीन दुकानों में जब बूरा माँगा तो उन्होंने मुझे पिसी हुई चीनी
दिखाई। और कहा कि इसी को बूरा कहते हैं। बिलकुल सफ़ेद था और उन्होंने उसे पीठी साखर भी कहा जो कि पिसी हुई चीनी को कहते हैं। फिर आपकी रेसिपी देख कर घर पे ही बना लिया। उसका रंग हल्का सा ब्राउन है। क्या मैंने ठीक बनाया?
आपका साइट वाकइ बहुत अच्छा है. इस के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
निशा: ज्योत्सना जी, पिसी चीनी और बूरा दोंनो अलग अलग हैं. आपने बूरा बिलकुल सही बनाया है.
निशा: सोनक जी हां बिलकुल सूखी बाजार जैसी तगार बनेगी.