आंवला की तीखी चटनी । Spicy Amla Chutney Recipe| Spicy Indian Gooseberry Chutney

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 51 कमेंट ★ 3.1 (5962)

आंवले की चटनी (Emblica Chutney) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. यह चटनी समोसे, कचोड़ी, पकोड़े के साथ खाई जा सकती है. खाने के साथ रोजाना खाइये यह चटनी बहुत ही गुणकारी है. पेट का हाजमा सही करती है, और खून में आयरन की कमी को दूर करती है.

Read - Amla Ki Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spicy Indian Gooseberry Chutney

  • हरा धनिया - 100 ग्राम 
  • आंवला - 100 ग्राम
  • काली मिर्च - 10 
  • हींग - 1 पिंच 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हरी मिर्च - 4

विधि - How to make Spicy Amla Chutney

आंवलों को अच्छे से धोकर सुखा कर ले लीजिए और इन्हें काट कर इनका पल्प निकाल लीजिए और बीज निकाल कर अलग कर लीजिए.

धनिया को साफ करके इसकी मोटी डंडियां हटा लीजिए और अच्छे से धोकर सुखा कर इसे बारीक काट लीजिए. कटे हुए आंवला और हरा धनिया को मिक्स जार में डाल दीजिए, हरी मिर्च को भी दो टुकड़ों में करते हुए जार में डाल दीजिए. फिर इसमें नमक, जीरा, हींग, काली मिर्च और थोडा़ सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिए.

चटनी को प्याले में निकाल लीजिए. आंवले की तीखी स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है. आप इस चटनी को समोसे, कचोरी, पकोड़े या जिसके साथ आपको पसंद हो इसे परोसिये और खाइये

आंवले की चटनी को फ्रिज में रख कर 6-7 दिन तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.

Spicy Amla Chutney Recipe | आंवला की तीखी चटनी । Spicy Indian Gooseberry Chutney

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (5962 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (51)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Lalita
Thanks nisha ji..aapki sabhi recipes bahut simple or bahut tasty hoti hai..aur sabhi ingredients kitchen me mil jaate hai
NishaMadhulika
Lalita , बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी यही कोशिश रहती है की रेसिपी को असान से आसान तरह से बनाने की कोशिश करुं जिससे की सभी उसे बना सकें.
geeta
kitne din tak ham stor kar sakte ye chatni

निशा: गीता जी, आंवले की चटनी को फ्रिज में 4 से 5 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है.
Gautam verma
Tomato ka achar banane ka trika

निशा: गौतम जी, हम इस रेसिपी का वीडियो जल्दी ही अपलोड करेंगे.
Priyanka kumari
Hello Nisha ji ,
Ron ke khane Ko special aur testi kaise banae
निशा: प्रियंका जी, खाने को पेशेन्स और प्यार के साथ बनायें, सब्जी बना रहे हैं मसाला कम या ज्यादा अपने स्वाद के अनुसार डालें, मसाले को अच्छी तरह भूनें, दाल या पतली गरम सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिये थोड़ा घी या बटर डालकर सर्व करें, चपाती को घी लगाकर कैसरोल में रखें, थोड़ा सा ध्यान देकर आप बहुत ही अच्छा खाना बनायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
gaurav
Hlo Nisha ji plz reply me ager iss me solo microwave m cake nhi bnta ho to plz Bta do to m issee return kr do ga
निशा: गौरव आप इसके बदले माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन ले सकते हैं.
gaurav
Hlo Nisha Mam kya solo microwave oven me cake ya pizza bna skte hain. Maine online mangwaya h agr nhi bnta ho to mujhe return krna h. plz Mam reply me soon
निशा: गौरब जी, सोलो माइक्रोवेव में केक बन सकता है लेकिन पिज्जा नहीं बन पाता है, आप माइक्रोवेव विद कनवेक्सन मोड लीजिये, इसमें सारी बेकिंग आसानी से हो जाती है.
shambhusethi
I prepare first time rasmalai as per your recipe. It was so nice and delicious.
Thanks a lot.
I want to learn more and more from you.
निशा: शम्भू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
RICHA NIGAM
very nice chatani mujhe bahut kuch sikhana hain aapse

निशा: रीचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Satinder kaur
Bahut achie raspee btair h aap ne thanku.

निशा: सतेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
केसरीसिंह
निशा जी बहुत अछी लगी आपकी जानकारी

निशा: केसरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dharambir Singh
I like the recipe of amla chutney .

निशा: धरमबीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
richa saxena
Kya amla candy mai chini ki jagah gud daal sakte hai.
निशा: रिचा जी, आमला केन्डी चीनी से ही बनाई जाती है.
deepa
nisha mam i just watch the recipe on net which is made by u ... i jst try to make the dishes as described by u ....nd jst want to know how to make sarson ki chatni ... nd some special sweets nd snacks for diwali .... plz rply plz rply
निशा: दीपा जी, सरसों की चटनी, सरसों के पत्ते या सरसों के दाने से बनी हो, ये मैं बनाने की कोशिश करूंगी. वेबसाइट पर अनेक प्रकार के नमकीन और मिठाई की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर आप रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
deepa
nisha mam i just watch the recipe on net which is made by u ... i jst try to make the dishes as described by u ....nd jst want to know how to make sarson ki chatni ... nd some special sweets nd snacks for diwali .... plz rply plz rply

निशा: दीपा जी, मैं जल्द ही इस चटनी को बनाने की कोशिश करूंगी. दिवाली के लिए ढेर सारी रेसिपी आपको मेरी वेबसाइट पर मिल जाएंगी. धन्यवाद.
pallawi kuwar

Thnku nisha mam 


 

shikha
Nisha g ur recipe is too good.i learn many recpie in ur web site.
निशा: शिखा जी, लोबिया साबुत दाल होती है, इसे किराना स्टोर से लिया जा सकता है, लोबिया से दाल, चाट और कटलेट बनाये जाते हैं.
sonam sharma
Hi i m sonam ur chataney is very nice o want to sent to u my some testy recipy
निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी को मेरे मेल पर भेज सकती हैं.
monica
nishaji,
main aapki bahut badi fan hoon, thanks for guiding us with these simple & descriptive methods.

Mujhe amle ko kas kar kuch banana hai, pls. guide kar dijiye.


Thank you
निशा: मोनिका जी, आंवले को कस कर, आंवले का जैम बनाया जा सकता है, रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
Mallika
madam ji aal ke duware batai gayee recipees bahut hi achhi hain, ye bahut hi jaldi samajh aa jati hain, aapka bahut bahut dhnayabad
निशा: मल्लिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja gupta
Nisha ji kya amla juice ke baad jo pulp bach jata hai uski chatni acchi banegi
निशा: पूजा, उसमें कोई स्वाद नहीं रहता, चटनी आंवले की बनाइये.
anjaali
aamle ki chatney banai,,par isme karwapan hai,,kya karu
निशा: अंजली आंवले में कसैलापन होता है, ये तो होगा ही, लेकिन चटनी अच्छी लगती है, स्वाद बड़ाने के लिये चटनी में तड़का लगाया जा सकता है. तेल गरम कीजिये, सरसों तड़काइये, हींग और करीपत्ता डालकर भूनिये, गैस बन्द करके थोड़ी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिये, चटनी में कलर और स्वाद दोंनो आ जायेगे.
aslam
Kitne din kharab nahi hoti?
निशा; असलम जी, आंवले की चटनी को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खाया जा सकता है.
ritu sharma
kya aapko chilli saus banani aati hai???
निशा: रितु, मैं ये बनाने की कोशिश करूंगी.
Dhvani
Looks very easy and yummy. How long will this chutney last?
निशा: धवनी, चटनी को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
nikki
sarso ki chatni kaise btate hai plz helm me
निशा: निक्की मैं कोशिश करूंगी.
rewa
Nishaji, thank you for giving a simple & easy recipe of amla. i will surely try this but i want a recipe which is purely made of amla {no dhania/mint}. hope u will post such type of recipe.
V R Dwivedi
Maja a gaya actuli amla mera fevrit fruit hai
mansi
i tried amwla chutny...is made gud...bas thodi dry lag rahi thi uske liye kya karu...

निशा:
1 टेबल स्पून गुलाब जल डालकर मिला दीजिये, कैन्डी नरम हो जायेंगी.
nisha
NISHA JI YE CHATANI BNANE ME ASSAN OR KHANE ME SWADISHT HAI THANKS.
rekha bajaj
nisha jee, thank u very much. I lv this ur website. its very helpful for my kitchen and my sweet daughters.