आंवला की तीखी चटनी । Spicy Amla Chutney Recipe| Spicy Indian Gooseberry Chutney

आंवले की चटनी (Emblica Chutney) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. यह चटनी समोसे, कचोड़ी, पकोड़े के साथ खाई जा सकती है. खाने के साथ रोजाना खाइये यह चटनी बहुत ही गुणकारी है. पेट का हाजमा सही करती है, और खून में आयरन की कमी को दूर करती है.
Read - Amla Ki Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spicy Indian Gooseberry Chutney
- हरा धनिया - 100 ग्राम
- आंवला - 100 ग्राम
- काली मिर्च - 10
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 4
विधि - How to make Spicy Amla Chutney
आंवलों को अच्छे से धोकर सुखा कर ले लीजिए और इन्हें काट कर इनका पल्प निकाल लीजिए और बीज निकाल कर अलग कर लीजिए.

धनिया को साफ करके इसकी मोटी डंडियां हटा लीजिए और अच्छे से धोकर सुखा कर इसे बारीक काट लीजिए. कटे हुए आंवला और हरा धनिया को मिक्स जार में डाल दीजिए, हरी मिर्च को भी दो टुकड़ों में करते हुए जार में डाल दीजिए. फिर इसमें नमक, जीरा, हींग, काली मिर्च और थोडा़ सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिए.
चटनी को प्याले में निकाल लीजिए. आंवले की तीखी स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है. आप इस चटनी को समोसे, कचोरी, पकोड़े या जिसके साथ आपको पसंद हो इसे परोसिये और खाइये
आंवले की चटनी को फ्रिज में रख कर 6-7 दिन तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
Spicy Amla Chutney Recipe | आंवला की तीखी चटनी । Spicy Indian Gooseberry Chutney
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thank you
thenkas
MUJHE खजुर चटनी KI RECEIPI CHAHIYE KYA AAP KHAJUR CHATANI KE BARE BATA SAKIT HAI?
निशा: मैं जल्दी ही लिखूगी.
i tried your all recipes of amla.
I request you to add recipe of amla jam. As kids like jam a lot. or agar amla ka jam ghar par hi bna liya jai to kya kehna.
wishing you good luck and a happy life.
om shanti.............
निशा: धीरज, ये रैसिपी हम आंवले का मसम आने पर दे पायेगे........