अदरक का अचार – Adrak Achar – Ginger Pickle Recipe

सर्दियों के मौसम में नया अदरक बाजार में आने लगता है और मार्च तक अच्छा अदरक बिना रेशे का बाजार में मिलता रहता है और यही है अदरक का अचार बनाने का सही मौसम.
खाने की मेज पर अचार और चटनी हों तो खाने के स्वाद के क्या कहने! और यदि अचार अदरक का है तो खाने के स्वाद के साथ ही आपका हाजमा भी दुरुस्त रहता है. अदरक का अचार बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये अदरक का अचार बनायें.
Read - Adrak Achar – Ginger Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Adrak Achar
- अदरक - 200 ग्राम
- नींबू- 200 ग्राम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच (पिसी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Adrak Achar
अदरक को साफ पानी से धोकर पानी सूखने तक सुखाइये और फिर इसे छील लीजिए. अदरक को छोटे पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये.
नींबू को धोकर पानी सूखने तक सुखाइये. इसे काटिये और उनका रस निकाल लीजिये.
अदरक के टुकड़ों में हल्दी पाउडर, नमक, काला नमक, हींग, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
अचार तैयार है. अचार को रखने के लिए कोई कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर ले लीजिए. उस कन्टेनर को गरम पानी से धो लीजिए और धूप में अच्छे से सुखा लीजिए. कन्टेनर एकदम सूखा और साफ होना चाहिए.
अचार को कन्टेनर में भर लीजिए अच्छी तरह ढक्कन बन्द कर दीजिये, और अगर धूप आपके घर में आती है तब इस कन्टेनर को 3 दिन के लिये धूप में रखिये, हर दूसरे दिन अचार को हिला कर नीबू के रस को ऊपर नीचे कीजिये, अगर आपके घर धूप नहीं आती है तब कमरे के अन्दर ही आप अचार के कन्टेनर को रखिये और रोजाना अचार को हिलाते रहिये, अचार को अभी से ही खाना शुरू कर सकते हैं लेकिन 3 दिन बाद अचार का असली स्वाद मिलता है, जो बहुत ही लाज़वाब है.
अदरक के अचार को आप 15-20 दिन तक खाइये और अधिक समय तक रखने के लिये अचार में इतना नीबू का रस और डाल दीजिये कि अचार नीबू के रस में डूबा रहे. अपने डिनर तथा लन्च में अचार खायें यह खाने का स्वाद बड़ाने के साथ साथ आपके खाने को पचाने में सहयोग करता है.
सुझाव
अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकाले तथा कन्टेनर नमी की जगह पर नहीं रखें.
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
adrak ka achar
निशा: ओंकारजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, इसमें तेल डालने की आवश्यकता नही है.
निशा: रिंकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनजीत, अदरक का अचार नींबू के रस के साथ ज़्यादा स्वादिष्ट लगता है. अदरक का तेल वाला अचार बनाने की मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रवि जी, हम इस अचार की रेसिपी जल्दी ही अपलोड करेंगे.
निशा: ठाकुर जी, धन्यवाद.
निशा: एस.के. जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ति जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: आशा जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: राज जी, धन्यवाद.
निशा: सुख जी, दोनों में से कोई भी उपयोग करें पर दोनों का एक साथ उपयोग अचार को अधिक खटा कर देगा.
Kya main adrak ka achha sirky main daal sakti hu.
निशा: नीरू जी, सिरका उपयोग कर सकते है.
pl give me knowledge ginger ka aur koi product ke bare me
निशा: राजेश जी, जिंजर की केन्डी और जिंजर का पेस्ट की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
बोटल मे पिरया कमपनी का अचारआता है उसको पिसा हुआ होता है बहुत टेसटी होता है वैसा कया बना सकते हो बताये
Mam adrk k acchar m niboo ko boil krke uska ras nikal k dalna h ya kacche niboo k ras milana h
निशा: जीत जी, अदरक के इस अचार को नीबू के रस में ही बनाया जाता है.
निशा: दौलत जी, अदरक का अचार लैमन के रस में ही डाला जाता है.
Thanks..
निशा: स्वाती जी हां आप बिलकुल सही समझ रही हैं, इस तरह से ये अचार भी बनाया जा सकता है.
Mera Swal Hai agar Adarak 1kg ho to usme baki saman kitna kitna dalna padega khaaskar heeng..with thanx Vipan
निशा: विपन जी, हमने 200 ग्राम अदरक का अचार डाला है, सारे मसाले 5 गुने कर लीजिये और हींग MDH ब्रान्ड की लीजिये, अच्छी हींग है और अचार के लिये आधा छोटी चम्मच हींग ले लीजिये.
निशा: सोनक जी, अचार के लिये सिरका लिया जा सकता है, इतने अचार के लिये 1/4 कप या 4 टेबल स्पून सिरका ले लीजिये.
निशा: राकेश जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना जी, अदरक सोफ्ट नहीं होता, अचार में अदरक स्वादिष्ट हो जाता है.