भरवां टमाटर – Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar, Stuffed Paneer Tomato Recipe

भरवां सब्जियों का स्वाद कुछ तो कुछ अलग ही होता हैं. जब कभी भी आपका किसी भरवां विशेष बनाने के लिये मन करे तो भरवां टमाटर बनाकर देखिये. ये बड़े स्वादिष्ट बनते हैं.
Read - Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for stuffed Tomato
- टमाटर - 8 (मीडियम आकार के) (600 ग्राम)
- आलू - 2 (150 ग्राम) उबले हुये
- पनीर - 100 ग्राम
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
- हींग -1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरे हुए)
- किशमिश -1 टेबल स्पून
- काजू - 5-6
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Stuffed Tomato Recipe
टमाटर को धोकर पानी सूखने तक सुखाइए.
इसके बाद टमाटर के ऊपर की तरफ चाकू से थोड़ा सा काटकर अलग करके एक कैप की तरह उसे हटा लीजिये. टमाटर के अन्दर से चाकू की सहायता से पल्प निकाल दीजिये, पल्प को एक अलग प्याले में रख दीजिए. सारे टमाटर इसी तरह से पल्प निकाल कर खोखला करके तैयार कर लीजिए.
पल्प को मिक्सर से ग्राइंड करके और बारीक पेस्ट बना लीजिए.
काजू के 5 से 6 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. आलू छीलकर बारीक काट लीजिये. पनीर को क्रम्बल कर लीजिए और थोड़ा सा पनीर बाद में कद्दूकस करने के लिए बचा लीजिये.
पैन गरम करके इसमें 1.5 तेल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर जीरा डालकर ब्राउन कीजिये, इसके बाद हींग, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालते हुए मसाला चलाइए. मसाले में आधा पल्प, लाल मिर्च पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच नमक भी डालकर मिलाइए. इसे मसाले से तेल अलग होने तक पकाइए.
इसमें काजू, किशमिश और गरम मसाला डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ में बारीक तोड़े आलू डालकर मिक्स करते हुए मैश कर लीजिए. आलू के मसाले के साथ अच्छे से भुन जाने के बाद क्रम्बल पनीर और हरा धनिया इसमें डाल दीजिए. इन्हें अच्छे से मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट और पका लीजिए. टमाटर में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए.
खोखले किये गये टमाटर में चम्मच से स्टफिंग भरकर प्लेट में लगा कर रख दीजिये. ये टमाटर आप निम्न तरीकों से पका सकते हैं.
भारी तले वाली कढ़ाई में
कढ़ाही गरम कीजिए. इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. धीमी गैस पर कढ़ाही में टमाटर लगाकर, टमाटर के ऊपर एक टेबल स्पून तेल डाल लीजिए. टमाटर को ढककर धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये.
बाद में, सावधानी से चिमटे की सहायता से उनकी साइड बदल दीजिए ताकि ये हल्के नरम हो जाए. इन्हें ढककर 2 मिनिट पकने दीजिए. फिर से चैक कीजिए और इन्हें घुमाते हुए और तरफ से भी पका लीजिए.
टमाटर को पकने में 7 से 8 मिनिट लगे हैं और हर 2 मिनिट में इन्हें घुमाकर पकाया जाता है.
भरवां टमाटर तैयार हैं. इन्हें सावधानी से एक-एक करके कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रख लीजिए. इनके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डालिए और पनीर कद्दूकस करके गार्निश कर दीजिए. स्टफ्ड टमाटर को चपाती, परांठे, नान के साथ परोस सकते हैं.
सुझाव
- काजू, किशमिश ना डालना चाहे, तो मत डालिए लेकिन इनसे स्टफिंग का स्वाद बढ़ जाता है.
- टमाटर को सेकने के लिए भारी तले और प्लेन सरफेस की कढ़ाही या पैन लें.
- टमाटर सेकते समय आग धीमी रखें वरना टमाटर नीचे से जल जाएंगे.
- टमाटर को पलटते (साइड बदलते) समय सावधानी बरतें क्योंकि टमाटर नरम होने पर फट सकते हैं.
- टमाटर निकालने के बाद कढ़ाही में निकले मसाले को दूसरी सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.
- अगर आप इन्हें ग्रेवी वाला बनाना चाहते हैं, तो ग्रेवी तैयार कर लीजिए और बाद में भरे हुए टमाटर ग्रेवी में डाल दीजिए और इन्हें ढककर धीमी गैस पर 7 से 8 मिनिट पका लीजिए.
कमेंट (61)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like your stuffed tomato recipe. I shall try it tomorrow.
kya aap motichoor ke laddu ki reciepe bata sakti hai.
निशा:हेमलता, मुझे ये रैसिपी लिखनी है.
निशा: समीक्षा, टमाटर के लिये हमने ग्रेवी नहीं बनाई, लेकिन थोड़ा टमाटर का रस निकल जाता है.
Really thankful to You as I knew to prepare karelas,taroi,baingan, aloo shimla mirch and parwal but whenever I tried to cook bharwan tamatar it was like halwa..thank you today itself I will cook and serve to my parents.
Thank you God bless you
I want to try thi dish .. But cannot understand one thing in the receipe -
ye में टमाटर kya hota hai.
plsss mam ..
mujhe kuch nahi aata tha magar aapki site se sikhkar aaj mai sabhi kukuchh bana sakata hu. thanks a lot.
निशा: उर्वशी, पनीर की जगह मावा डाल सकती हैं, आलू से भी काम चल सकता है, स्वाद हरएक का अलग होता है.
यूं तो मैं एक 62 साल का एक यंग मेन हूं, आपकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि आपने हिन्दी भाषा मे ये सारी रेसीपी लिखी है, आप बधयी की पात्र है।
मैं अपने बच्चों को आपकी सहायता से फ़्री समय में स्वादिष्ट खाना खिलाता हू
विनोद
निशा: इसके लिये बेन्गलोरी टमाटर ही अच्छे हैं.
Thanks
please mujhe bataye